Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इंटरनेशनल कन्वेंशन में जेएसपी रायगढ़ की क्वालिटी कॉन्सेप्ट टीमों ने जीता गोल्ड अवार्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटरनेशनल कन्वेंशन में जेएसपी रायगढ़ की क्वालिटी कॉन्सेप्ट टीमों ने जीता गोल्ड अवार्ड

25/11/2024 (Last updated: 25/11/2024) 1 minute read
Quality Concept Teams of JSP Raigarh won Gold Award in International Convention

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित आईसीक्यूसीसी 2024 में जेएसपी की सभी 5 टीमों ने अलग-अलग श्रेणियों में जीता गोल्ड अवार्ड।

  • जेएसपी रायगढ़ की ओर से 5 क्वालिटी सर्कल टीमों ने इस सम्मेलन में भाग लिया।
  • दुनियाभर की 1100 से अधिक टीमों ने आयोजन में हिस्सा लिया था।

सूचनाजी न्यूज, रायगढ़। जिंदल स्टील एंड पॉवर (Jindal Steel and Power) के रायगढ़ संयंत्र की क्वालिटी कॉन्सेप्ट टीमों (Quality Concept Teams) ने इंटरनेशनल कन्वेंशन ऑफ क्वालिटी कंट्रोल सर्कल्स-2024 (International Convention of Quality Control Circles-2024) (आईसीक्यूसीसी-2024) में शानदार प्रदर्शन किया है।

ये खबर भी पढ़ें: BSL OA ने ED सीआर महापात्रा, अनिल कुमार, एमपी सिंह और BSP के ईडी ऑपरेशन राकेश कुमार को दी बधाई, देखिए फोटो

कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय के मार्गदर्शन में जेएसपी की 5 टीमें इंटरनेशनल कन्वेंशन में हिस्सा लेने के लिए चुनी गई थीं। दुनियाभर की 1100 से अधिक टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा में इन सभी 5 टीमों ने अलग-अलग श्रेणियों में आयोजन का सर्वोच्च पुरस्कार गोल्ड हासिल कर बड़ी कामयाबी हासिल की।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की जीएम, दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनते देखा

क्वालिटी सर्कल किसी भी संयंत्र में एक तरह के काम करने वाले 5 से 6 कर्मचारियों का एक स्वैच्छिक समूह होता है, जो अपने कार्यक्षेत्र को बेहतर बनाने और नवोन्मेषण की संभावनाएं नियमित रूप से तलाशते रहते हैं।

इससे कर्मचारियों के भीतर छिपी सोच और इनोवेशन को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। इसी इनोवेटिव सोच को बढ़ावा देने के लिए राज्य, देश और वैश्विक स्तर पर क्वालिटी सर्कल टीमों के बीच विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस में 46 किलो गांजा पकड़ाया, 9 लाख कीमत

राष्ट्रीय स्तर के कन्वेंशन की विजेता टीमों को अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन के लिए चुना गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन का आयोजन श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 11 से 13 नवंबर के बीच किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की जीएम, दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनते देखा

वर्ष 1976 से शुरू हुए आयोजन का यह 49वां वर्ष था। श्रीलंका एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ क्वालिटी एंड प्रोडक्टिविटी (Sri Lanka Association for the Advancement of Quality and Productivity) द्वारा आयोजित स्पर्धा की थीम ‘सीमाओं से परे: गुणवत्ता, उत्पादकता और नवाचार’ की खोज रही।

ये खबर भी पढ़ें: BSL OA ने ED सीआर महापात्रा, अनिल कुमार, एमपी सिंह और BSP के ईडी ऑपरेशन राकेश कुमार को दी बधाई, देखिए फोटो

जेएसपी रायगढ़ की ओर से 5 क्वालिटी सर्कल टीमों ने इस सम्मेलन में भाग लिया। दुनियाभर की 1100 से अधिक टीमों ने आयोजन में हिस्सा लिया था। जेएसपी रायगढ़ की सभी 5 टीमों ने आयोजन में सर्वोच्च पुरस्कार गोल्ड अवार्ड हासिल किया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने 45 मिनट में की 10 किलोमीटर की दौड़, जीता अवॉर्ड

गौरतलब है कि जेएसपी रायगढ़ का क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स में प्रदर्शन हमेशा से ही शानदार रहा है। इसमें कुआलालंपुर, कोलंबो और हैदराबाद में क्वालिटी कंट्रोल सर्कल्स पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीक्यूसीसी) में भागीदारी शामिल है। जेएसपी-रायगढ़ के कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय ने क्यूसी टीम के सभी सदस्यों की उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सराहना की है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने 45 मिनट में की 10 किलोमीटर की दौड़, जीता अवॉर्ड

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट की पहली महिला ईडी एचआर राजश्री बनर्जी ने संभाली कुर्सी
Next: BSP OA: जीएम PR जैकब कुरियन संग बीएसपी से ये अधिकारी हो रहे रिटायर, यहां विदाई समारोह

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.