Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL में फर्जी नौकरी: भिलाई इस्पात संयंत्र के नाम पर झूठा भर्ती विज्ञापन, दलालों का गिरोह सक्रिय
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में फर्जी नौकरी: भिलाई इस्पात संयंत्र के नाम पर झूठा भर्ती विज्ञापन, दलालों का गिरोह सक्रिय

03/03/2025 1 minute read
Fake job in SAIL False recruitment advertisement in the name of Bhilai Steel Plant, gang of brokers active

भिलाई इस्पात संयंत्र में नौकरी के अवसरों के बारे में प्रामाणिक जानकारी के लिए कृपया सेल की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

अनाधिकृत विज्ञापन में दिए गए नंबरों पर कॉल और संपर्क न करें।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जीवाड़ा हो रहा है। बकायदा साइबर कैफे में फर्जी फॉर्म तक भरे जा रहे हैं। सेक्टर एरिया और पटरी पार दलालों ने 20 हजार रुपए तक की नौकरी का झांसा देकर फॉर्म भरवाना शुरू कर दिया है। इसकी खबर लगते ही बीएसपी प्रबंधन ने चेतावनी पत्र जारी कर दिया है।

कुछ अनाधिकृत व्यक्ति/संगठन बीएसपी में आउटसोर्स/अनुबंध पदों के लिए झूठे भर्ती विज्ञापन प्रसारित कर रहे हैं। इसे लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन जनता से सतर्क रहने का आग्रह करता है।

ये खबर भी पढ़ें: साहब ये मजदूर हैं, चोर नहीं-मोटर साइकिल ले जाने दीजिए भिलाई स्टील प्लांट में, नहीं मिल रहा AWA का पैसा

भिलाई इस्पात संयंत्र जनता को ऐसे भ्रामक विज्ञापनों से सावधान रहने के लिए आगाह कर रहा है। भिलाई इस्पात संयंत्र इस संबंध में निम्न बातों को स्पष्ट करते हुए सजग कर रहा है।

भिलाई इस्पात संयंत्र अपनी आवश्यकताओं का विज्ञापन सेल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से करता है। प्रसारित किए जा रहे ये विज्ञापन धोखाधड़ी वाले हैं और भिलाई इस्पात संयंत्र में वास्तविक रोजगार के अवसरों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारी तनाव, Anxiety, Depression और उत्पीड़न में, 24×7 काउंसलिंग की सेवा बोकारो स्टील प्लांट में शुरू

किसी भी व्यक्ति को इन विज्ञापनों पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए या उनके साथ कोई व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। भिलाई इस्पात संयंत्र इन फर्जी विज्ञापनों का शिकार होने वाले किसी भी व्यक्ति को होने वाले किसी भी नुकसान या क्षति के लिए जिम्मेदार भी नहीं होगा।

भिलाई इस्पात संयंत्र में नौकरी के अवसरों के बारे में प्रामाणिक जानकारी के लिए कृपया सेल की आधिकारिक वेबसाइट देखें। अनाधिकृत विज्ञापन में दिए गए नंबरों पर कॉल और संपर्क न करें।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के 500 आवासों पर लगने जा रही पीवीसी पानी टंकी, बीएकेएस की ये भी मांग

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र: प्लांट-परिवारिक तनाव, वित्तीय, कानूनी चिंता से बचाएगा ये, उठाइए फायदा
Next: भिलाई स्टील प्लांट: OHP में बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन खड़ा करेगा संगठन, आगे आए कर्मचारी

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.