Skip to content
06/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Gratuity Ceiling: ग्रेच्युटी सीलिंग नहीं हुई वापस, फिर भी SAIL कर्मचारी को मिला 23 लाख तक, ये है वजह
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Gratuity Ceiling: ग्रेच्युटी सीलिंग नहीं हुई वापस, फिर भी SAIL कर्मचारी को मिला 23 लाख तक, ये है वजह

15/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Gratuity-ceiling-not-returned-yet-employees-are-getting-up-to-23-lakhs
  • पुराने कैलकुलेशन के अनुसार मई में रिटायर हुए कर्मचारियों को भी मिली 20 लाख से अधिक ग्रेच्युटी

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के कर्मचारी पिछले एक सप्ताह से काफी बेचैन हैं। ग्रेच्युटी (Gratuity) को लेकर तरह-तरह की बातें चल रही हैं। कोई बोल रहा है कि सेल प्रबंधन ने ग्रेच्युटी सीलिंग को लेकर बड़ा फैसला ले लिया है। कोई बोल रहा है कि नए बेसिक-डीए के आधार पर ग्रेच्युटी का कैलकुलेशन किया गया है, जिसके कारण कर्मचारियों को 23 लाख तक ग्रेच्युटी मिली है। जिस कर्मचारी को इतनी मोटी रकम वह इसे छुपाने में व्यस्त है। इस बात का डर सता रहा है कि कहीं बात उजागर होने के बाद रिकवरी न कर ली जाए, क्योंकि सरकार ने 20 लाख की ग्रेच्युटी सीलिंग लगाया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NJCS मीटिंग: 6 को ठेका मजदूरों और जुलाई आखिरी सप्ताह में फुल एनजेसीएस बैठक में रेगुलर कर्मियों के बकाया, वेज एग्रीमेंट पर होगी बात

Suchnaji.com ने कर्मचारियों के बीच चल रही चर्चाओं को गंभीरता से लिया। सेल कारपोरेट आफिस के सूत्रों से जानकारी ली। पता चला कि ग्रेच्युटी सीलिंग वापस नहीं हुई है। 20 लाख तक की सीमा आज भी है। लेकिन, कर्मचारियों को 20 लाख से अधिक की राशि दी जा रही है।

2021 में हुए वेतन समझौते के बाद ग्रेच्युटी को लेकर जो फॉर्मूला आया है, उसके अनुसार अक्टूबर 2021 माह के बेसिक-डीए अर्थात प्री रिवाइज बेसिक डीए पर ग्रेच्युटी का कैलकुलेशन किया जा रहा है। यदि वह ग्रेच्युटी 20 लाख से ऊपर बनती है तो उसे बढ़ी हुई रकम ग्रेच्युटी के रूप में दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL E0 Exam: 100 में 99 आया नंबर, फिर भी जूनियर आफिसर परीक्षा में BSP कर्मचारी फेल, सेल में ये कैसा खेल

अगर, प्री रिवाइज बेसिक पर गणना करने पर किसी का ग्रेच्युटी 20 लाख से कम बनता है तो उसकी ग्रेच्युटी की गणना रिटायरमेंट मंथ के बेसिक-डीए के आधार पर किया जा रहा है। इसी गणना के अनुसार यदि कर्मचारी की ग्रेच्युटी 20 लाख से अधिक बनती है तो उसे यही 20 लाख ही दिया जा रहा है। इससे अधिक उसे राशि नहीं दी जाएगी। वहीं, नए बेसिक डीए की गणना करने के बावजूद 20 लाख से कम ग्रेच्युटी बनती है तो उसे गणना वाली राशि ही दी जाएगी। यानी 20 लाख से कम ही रकम मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें: 500 से अधिक मकान और अरबों की 67 एकड़ जमीन कब्जेदारों से खाली करा चुका इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट, BSP का एक्शन और तेज

ज्ञात हो कि सरकार के नियम के अनुसार वर्तमान में ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख ही है। ओपन ग्रेच्युटी का फॉर्मूला अब भी लागू नहीं है। इसकी मांग को लेकर हाईकोर्ट तक चल रही लड़ाई। सीटू ने कोलकाता हाईकोर्ट में केस लगाया है।

इसी तरह रायपुर सीएलसी के यहां भी परिवाद दायर किया गया है। मांग की जा रही है कि ग्रेच्युटी सीलिंग को वापस लिया जाए। ओपन ग्रेच्युटी फॉर्मूले को लागू किया जाए। जिसका जितना बनता है वह दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: BSP सेफ्टी आफिसर नहीं खुद GM साहब थे कार में, आए थे खामी पकड़ने, फंसे यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने में…

इसलिए अचानक चर्चा में आया ग्रेच्युटी

सेल का एक कर्मचारी 29 साल की सेवा के बाद रिटायर हुआ। ग्रेच्युटी के रूप में 23 लाख से अधिक मिला। यह बात उसने अपने दोस्तों के बीच साझा की। कानों-कान यह बात जंगल में आग की तरह फैलती गई। दावा किया गया कि पुराने कैलकुलेशन के हिसाब से 14-15 लाख ही बनता। लेकिन इसको 23 लाख रुपए मिला है।

इन सारे दावों की सच्चाई अब सामने आ चुकी है। यानी पुराने बेसिक-डीए के अनुसार जो राशि बन रही है, वही दी जा रही है। बता दें कि 30 साल से कम सर्विस होने पर महीने का 15 दिन के डीए-बेसिक पर ग्रेच्युटी मिलता है। 30 साल से अधिक की नौकरी पर हर साल का एक माह का ग्रेच्युटी मिलने लगता है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NJCS मीटिंग: 6 को ठेका मजदूरों और जुलाई आखिरी सप्ताह में फुल एनजेसीएस बैठक में रेगुलर कर्मियों के बकाया, वेज एग्रीमेंट पर होगी बात
Next: BSP Sports Summer Camp: 2558 बच्चों को 24 खेलों की बारीकी सिखाया 128 कोच ने, अब नेशनल खिलाड़ी बनेंगे फ्री डे-बोर्डिंग में

Related Stories

Breaking News RFID trial at Bhilai Steel Plant gate Successful those Leaving Duty Early will be Caught CISF on Alert
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

Azmat ali 06/09/2026
Life-threatening attack on Bhilai Steel Plant employees BMS holds emergency meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग

Azmat ali 05/09/2026
Fake Advertisement for SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Azmat ali 05/09/2026

You May Have Missed

Breaking News RFID trial at Bhilai Steel Plant gate Successful those Leaving Duty Early will be Caught CISF on Alert
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

Azmat ali 06/09/2026
Life-threatening attack on Bhilai Steel Plant employees BMS holds emergency meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग

Azmat ali 05/09/2026
Fake Advertisement for SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Azmat ali 05/09/2026
BSP Beacon Safety E magazine ED (Works) Rakesh Kumar said this (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में ‘Beacon’ सेफ्टी ई-मैगजीन, ईडी वर्क्स राकेश कुमार बने गवाह, पढ़ें क्या है खास

Azmat ali 05/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.