Skip to content
06/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NJCS मीटिंग: 6 को ठेका मजदूरों और जुलाई आखिरी सप्ताह में फुल एनजेसीएस बैठक में रेगुलर कर्मियों के बकाया, वेज एग्रीमेंट पर होगी बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NJCS मीटिंग: 6 को ठेका मजदूरों और जुलाई आखिरी सप्ताह में फुल एनजेसीएस बैठक में रेगुलर कर्मियों के बकाया, वेज एग्रीमेंट पर होगी बात

15/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SAIL-NJCS-meeting-discussion-on-contract-laborers-on-July-6-Dues-of-regular-workers-wage-agreement-will-be-discussed-in-full-NJCS-meeting-in-last-week-of-July
  • बीएन चौबे के मुताबिक सेल प्रबंधन की ओर से इसके लिए सहमति मांगी जा रही थी, इंटक ने इसका विरोध करते हुए कहा कि जब तक नियमति कर्मचारियों के लिए फुल एनजेसीएस मीटिंग नहीं बुलाई जाती, तब तक कोई शामिल नहीं होगा।

अज़मत अली, भिलाई। SAIL NJCS मीटिंग: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के रेगुलर कर्मचारियों और ठेका मजदूरों के लिए एनजेसीएस (NJCS) मीटिंग होने जा रही है। सेल प्रबंधन ने ठेका मजदूरों के वेतन वृद्धि आदि मुद्दे को लेकर 6 जुलाई को एनजेसीएस सब-कमेटी की बैठक प्रस्तावित किया है। यूनियन नेताओं से सहमति मांगी जा रही है। अधिकतर नेताओं ने 6 तारीख की बैठक में शामिल होने पर सहमति दे दी है। अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा होने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP सेफ्टी आफिसर नहीं खुद GM साहब थे कार में, आए थे खामी पकड़ने, फंसे यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने में…

इसी क्रम में सेल के नियमित कर्मचारियों के आधे-अधूरे वेज एग्रीमेंट को पूरा करने के लिए फुल एनजेसीएस की मीटिंग जुलाई के आखिरी सप्ताह में कराने की बात सामने आ रही है। नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री (National Joint Committee for Steel Industry) एनजेसीएस के सदस्य व बोकारो इंटक के नेता बीएन चौबे ने Suchnaji.com को बताया कि 6 जुलाई की बैठक प्रस्तावित है।

ये खबर भी पढ़ें: 500 से अधिक मकान और अरबों की 67 एकड़ जमीन कब्जेदारों से खाली करा चुका इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट, BSP का एक्शन और तेज

अधिकारिक रूप से कोई सूचना नहीं है। बीएन चौबे के मुताबिक सेल प्रबंधन की ओर से इसके लिए सहमति मांगी जा रही थी, इंटक ने इसका विरोध करते हुए कहा कि जब तक नियमति कर्मचारियों के लिए फुल एनजेसीएस मीटिंग नहीं बुलाई जाती, तब तक कोई शामिल नहीं होगा।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL E0 Exam: 100 में 99 आया नंबर, फिर भी जूनियर आफिसर परीक्षा में BSP कर्मचारी फेल, सेल में ये कैसा खेल

इस पर प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि जुलाई आखिरी सप्ताह तक फुल एनजेसीएस मीटिंग करने की तैयारी है। इसमें खुद सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश भी शामिल होंगे।

वहीं, सीटू के एनजेसीएस सदस्य ललित मोहन मिश्र का कहना है कि सब-कमेटी के कंवीनर मानस रथ हैं। प्रबंधन का प्रस्ताव आया है। सब कमेटी में डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह व डायरेक्टर फाइनेंस एके तुल्सयानी शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें:  श्रमिकों के बच्चों को CM भूपेश बघेल ने थमाया 1-1 लाख का चेक, स्कूटी खरीदने के लिए और एक-एक लाख

इधर-सोशल मीडिया पर सेल कर्मचारियों का गुस्सा भड़का हुआ है। एनजेसीएस सदस्यों से पूछा जा रहा है कि कर्मचारियों के मुद्दे पर कब मीटिंग होगी। यह प्रबंधन और यूनियनों के नेताओं को पता होगा…? तब तक इनकी आप जय-जयकार करते रहें…।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL E0 Exam: 100 में 99 आया नंबर, फिर भी जूनियर आफिसर परीक्षा में BSP कर्मचारी फेल, सेल में ये कैसा खेल
Next: Gratuity Ceiling: ग्रेच्युटी सीलिंग नहीं हुई वापस, फिर भी SAIL कर्मचारी को मिला 23 लाख तक, ये है वजह

Related Stories

Breaking News RFID trial at Bhilai Steel Plant gate Successful those Leaving Duty Early will be Caught CISF on Alert
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

Azmat ali 06/09/2026
Life-threatening attack on Bhilai Steel Plant employees BMS holds emergency meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग

Azmat ali 05/09/2026
Fake Advertisement for SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Azmat ali 05/09/2026

You May Have Missed

Breaking News RFID trial at Bhilai Steel Plant gate Successful those Leaving Duty Early will be Caught CISF on Alert
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

Azmat ali 06/09/2026
Life-threatening attack on Bhilai Steel Plant employees BMS holds emergency meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग

Azmat ali 05/09/2026
Fake Advertisement for SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Azmat ali 05/09/2026
BSP Beacon Safety E magazine ED (Works) Rakesh Kumar said this (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में ‘Beacon’ सेफ्टी ई-मैगजीन, ईडी वर्क्स राकेश कुमार बने गवाह, पढ़ें क्या है खास

Azmat ali 05/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.