Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • विकसित छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा अहम योगदानः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

विकसित छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा अहम योगदानः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

07/12/2024 1 minute read
Health services will play an important role in developed Chhattisgarh Chief Minister Shri Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरामय छत्तीसगढ़ बनने की ओर अग्रसर - स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल

  • मुख्यमंत्री ने की 100 दिनों तक चलने वाले निक्षय निरामय कार्यक्रम की शुरूआत : निक्षय पोषण योजना के तहत हितग्राहियों को आनलाइन ट्रांसफर की योजना की राशि

सूचनाजी न्यूज़, भिलाई।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने रायपुर के एम्स आडिटोरियम में रिमोट का बटन दबाकर 100 दिनों तक चलने वाले राज्य स्तरीय निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रिमोट का बटन दबाकर निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रतिमाह दी जाने वाली 1 हजार रूपए की राशि के आनलाइन ट्रांसफर करने की भी शुरूआत की।

ये खबर भी पढ़ें: Varanasi News: रिक्शा से चलने वाले 7 बार के पूर्व विधायक ‘दादा’ ने दुनिया को कहा अलविदा, पीएम मोदी डूबे शोक में

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को निक्षय निरामय की शपथ भी दिलाई। निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के अंतर्गत अगले 100 दिनों तक राज्य में टीबी, कुष्ठ और मलेरिया के मरीजों की पहचान की जाएगी और उनका उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। योजना में राज्य के वृद्धजनों का भी स्वास्थ्य जांच और उपचार शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plat में पतिजी क्या करते हैं काम, देखने पहुंचीं पत्नी जी

इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित भारत के साथ ही साल 2047 तक छत्तीसगढ़ को भी विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य रखा गया है और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का अहम योगदान होगा। उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर को हमारी सरकार के कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा हो रहा है। बीते 12 महीनों में हमने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। स्वास्थ्य और शिक्षा, ये दो ऐसे विषय हैं जो सीधे-सीधे राज्य और राष्ट्र के विकास से जुड़े हुए हैं। जब हर नागरिक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, उन्हें अच्छी शिक्षा मिलेगी, तो वे राष्ट्र के विकास में अपना अधिकतम योगदान दे पाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के महिला-पुरुष कर्मचारी-अधिकारी आइए बैडमिंटन खेलने, मिलेगी ट्रॉफी

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले के साथ ही सभी चिकित्सकों ने भी प्रदेश में चलाए जा रहे स्वास्थ्य अभियानों में हमेशा तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। अनेक दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन के साधनों की कमी होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अमले ने अंदरुनी गांवों तक अपनी सेवाएं पहुंचाईं हैं। हमारे डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने अनेक दुर्गम गांवों तक पहुंचने के लिए लंबी-लंबी पदयात्राएं कीं, नदी-नालों को भी पार किया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में आप लोगों का यह जज्बा सेना के किसी जवान के जज्बे से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि टीबी, कुष्ठ और मलेरिया जैसी बीमारियों से मुक्ति दिलाने के लक्ष्य को हासिल करने में निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त की बैठक अब शून्य की स्थिति में, SAIL प्रबंधन साइन किए बगैर मीटिंग से बाहर, NJCS बैठक अधर में

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य निरामय छत्तीसगढ़ की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों की शुरूआत की जा रही है, मेकाहारा जैसे बड़े अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम करने के लिए नए अस्पताल भवन तैयार किए जा रहे हैं और चिकित्सकों की लगातार भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर नया कीर्तिमान स्थापित हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार के लिए मैदानी अमलों, विशेषकर मितानिन बहनों की प्रशंसा करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर निक्षय पोषण योजना के हितग्राहियों को आनलाइन डीबीटी के जरिए राशि प्रदान करने की शुरूआत करने के लिए धन्यवाद दिया।

ये खबर भी पढ़ें: सेल आइएसपी: श्रमायुक्त की मीटिंग का असर, बर्नपुर में 2 कर्मियों का निलंबन वापस, 3 का इंतजार

निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने हाथों से हितग्राहियों को पोषण आहार, हियरिंग एड, वाकर और वाकिंग स्टिक प्रदान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मितानिन बहनों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर आरंग विधायक खुशवंत साहेब, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव प्रियंका शुक्ला एवं एमडी एनएचएम विजय दयाराम के. भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट, पर्क्स एरियर को लेकर CITU ने साइन से किया इन्कार, एनजेसीएस मीटिंग पर फंसा पेंच, बैठक में हंगामा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बस्तर के तोकापाल की सुश्री बबीता नाग ने मुख्यमंत्री को बांधा निरामय सूत्र
Next: भिलाई स्टील प्लांट की ताज़ा रिपोर्ट, प्रोडक्शन रिकॉर्ड पर ये हैरान करने वाले आंकड़े

Related Stories

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.