Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ईपीएस 95 हायर पेंशन की ताज़ा खबर: करीब 600 कर्मचारियों-अधिकारियों का करोड़ों रुपया वापस, बढ़ी Pension की टेंशन
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

ईपीएस 95 हायर पेंशन की ताज़ा खबर: करीब 600 कर्मचारियों-अधिकारियों का करोड़ों रुपया वापस, बढ़ी Pension की टेंशन

07/04/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Higher-Pension-Latest-News-Crores-of-rupees-returned-to-about-600-employees-and-officers

 भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के करीब पौने 600 उच्च पेंशन के फॉर्म वापस कर दिए गए हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation) ने लोकसभा चुनाव 2024 तक ईपीएस 95 हायर पेंशन (EPS 95 Higher Pension) को लेकर सारी कवायद पर विराम लगा दिया है। ईपीएफओ (EPFO) एक के बाद एक फॉर्म को वापस करता जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : पेंशनभोगी 80 वर्ष की आयु तक जीवित है तो पेंशन के रूप में मिलेंगे 83 लाख’

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority Of India Limited) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के करीब पौने 600 उच्च पेंशन के फॉर्म वापस कर दिए गए हैं। पेंशन के लिए जमा किया गया डिफ्रेंस एमाउंट वापस किए जाने को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी और अधिकारी काफी तनाव में हैं।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 हायर पेंशन: अदालत को भरमाने में जुटा EPFO, Pro-Rata Basis पर पेंशनभोगियों से बेईमानी…!

ईपीएस 95 हायर पेंशन (EPS 95 Higher Pension) को लेकर ईपीएफओ और सेल (SAIL) के बीच ठन गई है। ईपीएफओ का कहना है कि सेल के सीपीएफ ट्रस्ट ने ईपीएफओ से अनुमति लिए बगैर ही कंट्रीब्यूशन पर काम किया है।

यही वजह है कि बीएसपी (BSP) के कर्मचारियों और अधिकारियों का फॉर्म वापस किया गया है। बताया जा रहा है कि 500 से ज्यादा कर्मचारियों का करोड़ों रुपए वापस आ गया है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pension News: निवेश, आय, सब्सिडी और मुकदमेबाजी, EPFO से पेंशनर्स नहीं राजी

30 लाख रुपए तक आया वापस 

न्यूनतम एमाउंट करीब ढाई लाख है। वापस की गई अधिकतम राशि 30 लाख तक बताई जा रही है। जीएम स्तर के अधिकारी का करीब 30 लाख के आसपास ईपीएफओ ने वापस किया है।

भिलाई स्टील प्लांट की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू के महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी का कहना है कि करीब पौने 600 कार्मिको का पैसा ईपीएफओ वापस कर चुका है।

ये खबर भी पढ़ें : रिटायरमेंट के बाद Elimination के 4 चरण, ऐसे गुजारिए जिंदगी, खिलखिलाएगा चेहरा

ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क किया गया। वहां से जानकारी आ रही है कि नई सरकार बनने के बाद ही कुछ होना है। फिलहाल, सारी कवायद रोक दी गई है। केंद्रीय ईपीएफओ से कुछ गाइडलाइन नहीं है। चुनाव के बाद ही कुछ तय होगा।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट: बीआरएम ने सरिया उत्पादन में मचाया धमाल, सभी रिकॉर्ड ध्वस्त

ईपीएफओ ने इम्प्लायर को दिया है 31 मई तक का समय  

ईपीएस 95 हायर पेंशन के लिए ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म भरवाया गया था। कई चरण तक तारीख बढ़ाई गई। कइयों का डाक्यूमेंट गलत होने की वजह से फॉर्म इम्प्लायर को वापस किए गए थे। देशभर में 31 मई तक इम्प्लायर को समय दिया गया है कि सभी फॉर्म सही करके ईपीएफओ को भेंजे।

ये खबर भी पढ़ें : EPS-95 पेंशनभोगी और परिजन बहुत दुखी, गुस्सा आया बाहर

भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन की तरफ से पहले 3 हजार फॉर्म भेजा गया था। सारी गलतियों को सुधानने के बाद फॉर्म भेज दिया गया था। इसके बाद फिर 3 हजार फॉर्म भेजने की तैयारी थी।

तब तक करीब 500 कार्मिकों ने डिफ्रेंस एमाउंट ईपीएएफओ के पास जमा कर दिया गया था। पैसा जमा करने का सिलसिला शुरू हुआ ही था कि ईपीएफओ ने पैसा लौटाना शुरू किया।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 हायर पेंशन, EPFO और कोर्ट की अवमानना पर बड़ा दावा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MP विजय बघेल के खिलाफ Bhilai Steel Plant के कर्मचारी, इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के साथ आई यूनियनें, वामपंथी दल 
Next: SAIL BSP NEWS: पीएम स्कॉलरशिप का चेक फरवरी में थमाया, आज तक खाते में पैसा नहीं आया

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.