Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इस्पात नगरी बोकारो में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उमड़ा सैलाब, डीआइसी-ईडी बने भक्त
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

इस्पात नगरी बोकारो में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उमड़ा सैलाब, डीआइसी-ईडी बने भक्त

Azmat ali 27/06/2025 1 minute read
Huge crowd gathered in the Rath Yatra of Lord Jagannath in the steel city of Bokaro, DIC-ED involved

रथ की सफाई का कार्य छेरा-पन्हारा बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने किया। बीएसएल के ईडी रहे मौजूद।

  • भगवान श्री जगन्नाथ जी से उन्होंने बोकारोवासियों के मंगलमय जीवन के लिए कामना की गई।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात नगरी (Bokaro Steel City) में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े ही धूम-धाम से निकाली गई। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ देव प्रतिमाओं को मंदिर प्रांगण से बाहर लाया गया और रथ पर आसीन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी करने वाले 2 प्रबंधकों संग 3 को 3 साल की सजा

रथ की सफाई का कार्य छेरा-पन्हारा बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) चित्त रंजन मोहापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी,अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवती, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सीआर मिश्रा, बोकारो महिला समिति की अध्यक्ष अनीता तिवारी तथा सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा श्रद्धालु उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: अलॉय स्टील प्लांट दुर्गापुर के कर्मचारी भी उतरे सड़क पर, 9 जुलाई को होगी हड़ताल

नगर वासियों के सम्मिलित प्रयास से रथ यात्रा जनवृत-4 स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर से आरम्भ हुई। पूरे रास्ते नगरवासी तथा श्रद्धालु जन बारी-बारी से अपना योगदान देकर पुण्य अर्जन करते रहे। रथ यात्रा जगन्नाथ मंदिर से बोकारो जनरल अस्पताल, गांधी चौक सिटी सेंटर, पत्थरकट्टा चौक तथा राम मंदिर चौक होते हुए राम मंदिर पहुंची। मार्ग में स्वयंसेवी संस्था महिला समिति, बोकारो के सदस्यों ने पानी और शरबत का वितरण किया जिसमें नगर के अन्य संस्थानों ने भी योगदान किया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान

महिला समिति बोकारो द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रथ यात्रियों के लिए शरबत, चना, गुड़, बताशा, बुंदिया की प्रचुर व्यवस्था की गई। समिति की अध्यक्ष अनिता तिवारी ने पूजा के उपरांत सुरभि के सामने टेंट में उपस्थित समिति की अन्य सदस्ययाओ के साथ मिलकर पूजारियों तथा यात्रियों में ठंढा जल, शरबत, चना-गुड़ तथा बुंदिया का वितरण किया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में शामिल 6 नवीन फोम टेंडर

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ जी से उन्होंने बोकारोवासियों के मंगलमय जीवन के लिए कामना की। समिति की उपाध्यक्षगण श्रीमती अल्का मनवती, श्रीमती देवजानी मिश्रा, सचिव ऋचा प्रियदर्शिनी, कोषाध्यक्ष अभिरुचि प्रिया, सांस्कृतिक सचिव श्वेता कुमार, सुरभि प्रभारी अनिशा झा, साबुन व सैनिटरी प्रभारी प्रीति राजेश, विद्यालय प्रभारी आशा राज, समिता मोहंती आदि ने इस यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा भगवान जगन्नाथ की वापसी यात्रा की तैयारियों में जुट गए।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में छतों की मरम्मत का नया दौर, एपीपी तकनीक से मिल रहा बेहतर समाधान

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सोलर पैनल से बिजली बिल घटा, 4000 के बजाय अब 2 हजार बिल, सरकार से इतनी सब्सिडी भी
Next: सेल भिलाई इस्पात संयंत्र ने जीता गोल्डन पीकॉक इको-इनोवेशन अवार्ड 2025

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.