Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सोलर पैनल से बिजली बिल घटा, 4000 के बजाय अब 2 हजार बिल, सरकार से इतनी सब्सिडी भी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सोलर पैनल से बिजली बिल घटा, 4000 के बजाय अब 2 हजार बिल, सरकार से इतनी सब्सिडी भी

Azmat ali 27/06/2025 1 minute read
Electricity bill reduced due to solar panel, now bill is 2000 instead of 4000, subsidy from government

सोलर पैनल के कारण अब बिजली गुल होने की स्थिति में भी घर के सभी काम सुचारु रूप से चलते हैं।

  • सौर ऊर्जा से बदली जिंदगी, आधा हुआ बिजली बिल। भिलाई के वर्मा जी की मिसाल बनी प्रेरणा।
  • योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगाने पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी भी दी जा रही है।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। भिलाई निवासी डीके वर्मा ने अपने घर में सोलर पैनल लगाकर न सिर्फ बिजली बिल में भारी कमी लाई, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता का भी बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारी करेंगे हड़ताल, ईडी वर्क्स को सौंपा नोटिस

वर्मा जी के अनुसार, पहले उनके घर का प्रतिमाह बिजली बिल 4,000 रुपये तक आता था, लेकिन अब सोलर पैनल लगने के बाद यह घटकर 2,000 रुपये से भी कम रह गया है। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल के कारण अब बिजली गुल होने की स्थिति में भी घर के सभी काम सुचारु रूप से चलते हैं। यह उनके लिए आर्थिक रूप से लाभकारी साबित हुआ है और ऊर्जा संरक्षण में भी योगदान दे रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी करने वाले 2 प्रबंधकों संग 3 को 3 साल की सजा

सरकार से मिल रही है सब्सिडी, आमजन उठा सकते हैं लाभ

विद्युत् विभाग के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में बताया कि इस योजना के तहत आम नागरिक अपने घरों में सोलर पैनल लगाकर हर महीने आने वाले बिजली बिल को आधा कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगाने पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी भी दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: अलॉय स्टील प्लांट दुर्गापुर के कर्मचारी भी उतरे सड़क पर, 9 जुलाई को होगी हड़ताल

जानिए कितनी मिल रही सब्सिडी

1 किलोवाट सौर संयंत्र पर केंद्र से 30,000 रूपए और राज्य से 15,000 रूपए की सब्सिडी।
2 किलोवाट पर केंद्र से 60,000 रूपए और राज्य से 30,000 रूपए।
3 किलोवाट संयंत्र पर केंद्र से 78,000 रूपए और राज्य से 30,000 रूपए तक की सहायता दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान

आमजन इस योजना का लाभ लें

यह योजना शासन की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो न सिर्फ बिजली की बचत सुनिश्चित करती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी मील का पत्थर साबित हो सकती है। आमजन इस योजना का लाभ लें और अपने घरों में सौर संयंत्र लगवाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएं।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में शामिल 6 नवीन फोम टेंडर

कैसे करें आवेदन?

योजना के लिए https://pmsuryaghar.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करें।
अपने बिजली उपभोक्ता क्रमांक और आधार विवरण से लॉग इन करें।
अनुमोदन के बाद स्थानीय एजेंसी सोलर पैनल की स्थापना करेगी।
स्थापना के बाद बिल अपलोड करें और सब्सिडी की राशि सीधे आपके खाते में जमा होगी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में छतों की मरम्मत का नया दौर, एपीपी तकनीक से मिल रहा बेहतर समाधान

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Court News: न्यायालय से अब इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जारी होंगे समन और वारंट
Next: इस्पात नगरी बोकारो में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उमड़ा सैलाब, डीआइसी-ईडी बने भक्त

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.