Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • छावनी क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने छोड़ा भाजपा का साथ, थामा कांग्रेस का हाथ
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

छावनी क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने छोड़ा भाजपा का साथ, थामा कांग्रेस का हाथ

22/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Hundreds-of-people-of-Chhawni-area-left-BJP-joined-hands-of-Congress
  • विधायक देवेंद्र यादव ने सभी का कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर पुष्प गुच्छ से किया स्वागत।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहितकारी योजनाओं और भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के काम से प्रभावित होकर भाजपा के सक्रिय सदस्यों और वार्ड 46 दुर्गा मंदिर वार्ड और छावनी के सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस का हाथ थामा है।

दुर्गा मंदिर वार्ड के युवा टीम में संदीप साहू, सूर्य चौधरी,प्रशांत कुमार, राजीव सिंह, शंकर चौधरी, राकेश वर्मा, सूरज म्हाते, विकास चौधरी, चंचल चौधरी (मिथुन), रवि कृष्णा, आदि कनोजिया, शुभम कंजोईया, उदय, श्रीणु, वनीश, आशिन अली, ललित कुमार, घुपतेश चौधरी, राहुल चौधरी, अनिकेत सहनी, हिमांशु निर्मलकर, रोहित कुमार, साहिल यादव, हर्ष कुमार, श्रवण कुमार शाह, अरविंद चौधरी, राजेश शाह, सुजल, अरविंद, कृष्णा, क्रिश, वेदांत साहू, सुजीत राय छतरी, कुंदन भास्कर, शंकर दयाल सिंह, जीतू कुमार, पुष्कर सिंह राजपूत, कुलदीप पासवान, कामरान अहमद, अंकित साहू, रोहन साहू, पुलकित कुमार शामिल हुए।

इसके अलावा हरेली त्यौहार पर्व के अवसर पर भाजपा सदस्यों व पदाधिकारियों ने भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस से हाथ मिलाया। विधायक कार्यालय का कहना है कि कांग्रेस के साथ मिलकर कदम से कदम मिलाकर क्षेत्र के विकास में अपना सहयोग प्रदान करने के लिए आतुर है। वार्ड 40 छावनी के भाजपा के करीब 40 ऐसे सदस्य है जो सालों से भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे और भाजपा का झंडा उठाते रहे हैं। पर भाजपा के बड़े नेताओं ने कभी उन्हें मान सम्मान नहीं दिया।

ये खबर भी पढ़ें:SAIL हाउस लीज: अपनी ढफली, अपना राग, Bhilai Steel Plant पर लगा दाग, स्पष्टीकरण सिर्फ शब्दों का झाग…!

सिर्फ यही नहीं कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि भाजपा रीति नीति शहर के गरीब शोषित पीड़ित जनता के हित में नहीं है। वहां उन्हें काफी घुटन महसूस हो रही थी। छावनी श्रमिक क्षेत्र में भाजपा के शासनकाल में कभी कोई विकास कार्य नहीं हुआ। लोगों की पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं था, पर अब जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और जब से भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव है तब से जनता के हित और विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। क्षेत्र में चौतरफा विकास हुआ। शासन भी गरीब असहाय लोगों के लिए कई जन हितेषी योजनाएं चला रही हैं, जिससे प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस प्रवेश किया है।

ये खबर भी पढ़ें:Breaking News : मास्टर ऑपरेटर की भिलाई स्टील प्लांट में मिली लाश, मचा हड़कंप

कांग्रेस प्रवेश करने वालों में रूपचंद्र हिरवानी, नूतन बघेल, लक्ष्मण साहू, विक्की सोनी, लाल सिंह साहू, विकास साहनी, राजू विश्वकर्मा, विक्रम वर्मा, राहुल देवांगन, सुनील जैना, विजय पाठक, पूरन प्रजापति, गजेंद्र साहू, विकास यादव, विनय साहू, जितेंद्र तिवारी, मनीष सोनी, नीरज पाठक, मनहरण यादव,भोला तिवारी, राजू साहू, भोला यादव, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र साहू, रूपेश कुमार, सोनू बंजारे, मनीष साहू, मदन देवांगन, तब्बू विश्वकर्मा, ओमकार सूर्यवंशी, राजेंद्र देवांगन, घनश्याम साहू, सावन साहु, होला राम सिन्हा, टिंकू यादव, भरत साहू, लेखू साहू, ओम महाराज, कांत साहू शामिल हुए है।
इनके अलावा महिलाओं में चंद्रकला वर्मा, आशा साहू योगेश्वरी साहू, सुलोचना यादव , उषा ताम्रकार, लता साहू, सरस्वती देवांगन, कुसुम साहू, चमेली, ललिता, श्यामा साहू, मंजू यादव, अनु साहू, सावित्री सिन्हा, ज्योति साहू, पूर्णिमा साहू, लता निशा आदि है।

गत दिनों वार्ड 40/41 छावनी श्रमिक नगर में हरेली पर्व का आयोजन किया गया था। वार्ड वासियों ने मिलकर आयोजन किया था। जिसके अतिथि विधायक देवेंद्र यादव थे। उनके समक्ष लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया और कांग्रेस के साथ मिल का जनहित में काम करने की शपथ ली। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले सभी सदस्यों को पुष्प गुच्छ व कांग्रेस का गमछा भेंट कर सब को कांग्रेस प्रवेश कराया और सब का स्वागत -सम्मान किया है।

इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि आप सब ने कांग्रेस परिवार पर जो विश्वास किया है। वह विश्वास हमेशा बना रहेगा। हम सब का उद्देश्य प्रदेश की जनता के हित और विकास के लिए काम करना है। शासन की जनहित के योजनाओं को जनता तक पहुंचा है। कांग्रेस परिवार में सभी का स्वागत कर सब का आभार व्यक्त किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant की खाली जमीन की प्लाटिंग कर कर्मचारियों को दें, वरना कब्जेदार, दूसरी एजेंसियां कर लेंगी कब्जा
Next: GODs पावर मेरे पास: शिवानी दीदी का मंत्र-जीवन में क्षमा करने के लिए हर समय रहें रेडी

Related Stories

EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.