Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पूर्व CM व राज्यपाल रघुवर दास के सामने BAKS ने की सेल कर्मचारियों के एरियर, शोषण, यूनियन चुनाव की बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पूर्व CM व राज्यपाल रघुवर दास के सामने BAKS ने की सेल कर्मचारियों के एरियर, शोषण, यूनियन चुनाव की बात

Azmat ali 26/07/2025 1 minute read
In front of former CM and Governor Raghuvar Das BAKS talked about SAIL employees arrears exploitation and union elections

सेल प्रबंधन द्वारा 45000 कर्मियों के मुद्दों को वर्षों से लटकाए जाने की भी शिकायत किया। केंद्र स्तर पर मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया।

पूर्व राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने जल्द ही केंद्र स्तर से सेल प्रबंधन के विरुद्ध हो रही शिकायतों  को उठाने की बात कही।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल कर्मचारियों की समस्याओं का निदान नहीं होने से खासा नाराजगी का माहौल है। ओडिशा के पूर्व राज्यपाल तथा झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (Former Chief Minister Raghuvar Das) से बीएकेएस (BAKS) के अध्यक्ष हरिओम ने मिलकर सेल कर्मियों के लंबित मांगों को उनके समक्ष रखा है।

शुक्रवार को जमशेदपुर स्थित आवास पर जाकर बीएकेएस अध्यक्ष ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। सेल तथा बीएसएल कर्मियों के वर्षों से अटके मुद्दों पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया गया। साथ ही सेल प्रबंधन द्वारा 45000 कर्मियों के मुद्दों को वर्षों से लटकाए जाने की भी शिकायत किया।

वेज रीविजन (Wage Revision) में धांधली, 8 वर्ष से फिटमेंट तथा पर्क्स के एरियर (Arrears) को अटकाए रखना, बोकारो स्टील (Bokaro Steel Plant) में यूनियन चुनाव नहीं कराना, कर्मियों को टारगेट करना, सेल में ट्रेड यूनियन राजनीति, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक वर्ग के मुद्दों पर भी उनका ध्यान आकृष्ट कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले URM में 5MT प्राइम रेल प्रोडक्शन का रिकॉर्ड, हुई दावत

पूर्व राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने जल्द ही केंद्र स्तर से सेल प्रबंधन के विरुद्ध हो रही शिकायतों पर संज्ञान दिलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समय के साथ-साथ संगठित कर्मियों की संख्या कम होते जा रही है। प्रत्येक स्तर पर ठेका तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की संख्या बढ़ते जा रही है। ट्रेड यूनियन आंदोलन कमजोर होने के कारण प्रत्येक क्षेत्रों में श्रमिकों का शोषण बढ़ते जा रहा है।

उन्होंने यूनियन को सलाह दिया कि वह सभी फोरम पर सेल कर्मचारियों (SAIL Employees) के मुद्दों को उठाते रहें, ताकि सरकार के संज्ञान में लगातार मुद्दे आते रहें। यूनियन अध्यक्ष हरिओम ने रघुवर दास को सेल तथा बीएसएल कर्मियों से जुड़े सभी तरह के समस्याओं को सिलसिलेवार तरीके से उनके समक्ष प्रस्तुत किया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP ने पूर्व DGM लक्ष्मण बावने से जबरन मकान कराया खाली, प्रशासनिक अधिकारी को देने की तैयारी, कानूनी लड़ाई शुरू

कई मुद्दों का हल पूर्व सीएम ने बताया

रघुवर दास जी झारखण्ड के जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री, ओडिसा के राज्यपाल तथा टाटा स्टील (Tata Steel) के पूर्व कार्मिक होने के कारण हम लोगों के कई मुद्दों की जानकारी उन्हें पहले से ही है। कई मुद्दों का हल उन्होंने बताया भी है। हमारी यूनियन उनसे लगातार सम्पर्क बनाए हुए है ताकि सेल/बीएसएल कार्मिकों के मुद्दों को सुलझाया जा सके।

हरिओम, अध्यक्ष-बीएकेएस बोकारो

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में सेल का लाभ 273% बढ़ा, अमरेंदु प्रकाश बोले…

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant के मजदूरों को 5 से 10 हजार हर महीने नुकसान, ठेकेदार बोले-अघोषित हड़ताल की ओर BSP
Next: बीएसपी के मजदूरों और परिवार को मिल रही आर्थिक मदद, इंटक ठेका यूनियन दफ्तर में सौंपी राशि

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.