Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • International Women’s Day: BSP की 237 महिला अधिकारियों और 605 कर्मचारियों का हौसला भी फौलादी, पढ़िए इनकी स्टोरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

International Women’s Day: BSP की 237 महिला अधिकारियों और 605 कर्मचारियों का हौसला भी फौलादी, पढ़िए इनकी स्टोरी

07/03/2025 (Last updated: 08/03/2025) 1 minute read
International Women's Day: BSP's 237 women officers and 605 employees have steely courage, read their story

महिलाएँ रोल मॉडल हैं जो दूसरों को अपने सपनों को आगे बढ़ाने, चुनौतियों से पार पाने और समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरित करती हैं।

  • सेल-बीएसपी की 237 अधिकारियों और 605 कार्मिकों सहित कई ठेका श्रमिक महिलाओं ने असाधारण क्षमता और नेतृत्व का प्रदर्शन किया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, जब पूरी दुनिया जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मना रही है। वहीं सेल-भिलाई स्टील प्लांट पारंपरिक रूप से पुरुष प्रधान रहे इस स्टील उद्योग में लैंगिक समानता और सशक्तिकरण का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: RINL NEWS: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में सबने देखा भोपाल गैस त्रासदी का मंजर

ब्लास्ट फर्नेस जैसे खतरनाक विभागों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाने से लेकर वित्त, इंजीनियरिंग, संचालन, योजना और अन्य विभागों में नेतृत्व की जिम्मेदारियां संभालने तक, सेल-बीएसपी की 237 अधिकारियों और 605 कार्मिकों सहित कई ठेका श्रमिक महिलाओं ने असाधारण क्षमता और नेतृत्व का प्रदर्शन किया है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट ने कब्जेदारों को खदेड़ा, अवैध निर्माण किया ध्वस्त, इधर- ईएसआईसी का खास इवेंट

सेल-बीएसपी में कई प्रेरणादायक महिलायें हैं, जिन्होंने यह साबित किया है कि ताकत, लचीलापन, दृढ़ता और समर्पण, लैंगिक सीमाओं को पार कर सकते हैं। इस महिला दिवस पर हम उन्हीं में से कुछ चुनिन्दा कहानियां साझा कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Nagarnar News: एनएसएल स्टील प्लांट के कर्मचारियों को सेफ्टी पर प्रबंधन का मंत्र-घर पर उनका परिवार कर रहा इंतजार

शक्ति और दृढ़ संकल्प की कुछ चुनिन्दा कहानियाँ

मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन-एलडी एवं बीई) निशा सोनी:

1984 में सेल में अपने करियर की शुरुआत की थी, और अपने 29 वर्षीय सफर का श्रेय सेल की लिंग-निरपेक्ष और सहायक संस्कृति को देती हैं। उनका मानना है कि प्रोफेशनल महत्वाकांक्षाओं और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखना महिलाओं को सपनों से समझौता किए बिना उसे साकार करने में मदद करता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारियों को दें स्मार्ट फोन, सिम कार्ड और नेट पैक, तब होगा महारत्न और ग्रेट प्लेस टू वर्क पर गर्व

कार्य-जीवन संतुलन के लिए उनका अनुशासित दृष्टिकोण-कार्यालय में अपने काम के लिए खुद को पूरी तरह से समर्पित करना और घर पर परिवार पर ध्यान केंद्रित करना उनकी सफलता की आधारशिला रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: CBI: ब्यूटी पार्लर के लिए 5 लाख के लोन पर 10% दलाली मांगने वाला Bank of India का Credit Officer गिरफ्तार

उनकी कहानी इस बात पर प्रकाश डालती है कि कैसे एक संयुक्त परिवार का समर्थन और एक संतुलित दृष्टिकोण महिलाओं को व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं से समझौता किए बिना अपने प्रोफेशनल या करियर सम्बंधित लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद कर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: महिला श्रम शक्ति और नौकरी पर भारत सरकार का बड़ा दावा, 2047 की ये प्लानिंग

महाप्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन-बीएफ) सिम्मी गोस्वामी:

1993 में बीएसपी में जुड़ीं, अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताती हैं, वे उस समय ब्लास्ट फर्नेस में अकेली महिला थीं। वह उस समावेशी और सहायक वातावरण को याद करती हैं जिसने उन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में मदद की, और पारंपरिक बाधाओं को तोड़कर सफलता की उचाईयों को छुआ। उनका संदेश महिलाओं को प्रेरित करता है कि वे “फर्स्ट एमंग द इक्वल” बनने की कोशिश करें, और इनकी यह सोचा दर्शाती हैं कि प्रयास और दृढ़ता से किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: बीएसपी में सड़क हादसा, कर्मचारी आइसीयू में भर्ती

महाप्रबंधक (परियोजनाएं) बोन्या मुखर्जी:

1992 से सेल-भिलाई स्टील प्लांट का हिस्सा रहीं हैं, कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए विशेष टैग की आवश्यकता नहीं मानतीं। उनका मानना है कि महिलाओं को उनकी कड़ी मेहनत और गुणों के आधार पर ही महत्व मिलना चाहिए। सेल-बीएसपी के विभिन्न विभागों में उनकी यात्रा चुनौतियों से भरी थी, लेकिन उन्हें हर कदम पर विविध अवसरों के लिए अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों से पूरा समर्थन मिला।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: न तलवार की धार से, न गोलियों की बौछार से, लोग डरते हैं असुरक्षित काम करने के लिए, सिर्फ गब्बर की मार से

उनका मानना है कि महिलाओं को मानसिक अवरोधों को दूर करना चाहिए, चुनौतियों को स्वीकार करना चाहिए और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना चाहिए। विभिन्न प्रतियोगिताओं, शोध पत्रों और संगठनात्मक पहलों में उनकी भागीदारी, बाधाओं को तोड़ने और नए मानक बनाने के उनके सक्रिय दृष्टिकोण और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह, 5 IAS का ट्रांसफर, पढ़ें डिटेल

महाप्रबंधक (एमडब्ल्यूआरएम) अनुपमा कुमारी

जो 1993 से सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत हैं, दृढ़ता और समर्पण की मिसाल हैं। अपना पूरा प्रोफेशनल लाइफ कार्यशाला में बिताते हुए, उन्होंने चुनौतियों का डटकर सामना किया और चुनौतियों को अपनी कार्य उत्कृष्टता से अवसरों में बदल दिया और सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंची।

ये खबर भी पढ़ें: International Women’s Day 2025: बोकारो स्टील प्लांट की महिला कर्मचारी-अधिकारी दिखीं नए अंदाज़ में, ये विजेता

अपने प्रबंधन प्रणाली, वरिष्ठों और टीम से अपार समर्थन के साथ, उन्होंने महत्वपूर्ण कौशल में महारत हासिल की और अपने कर्तव्यों को शालीनता से निभाया। महिलाओं के लिए उनका संदेश वास्तव में प्रेरणादायक है: वे कहती हैं कि “बाधाओं को चुनौती के रूप में लें, दृढ़ता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें और मुस्कुराते हुए दुनिया को मात देते हुए अपनी एक नई पहचान बनाएँ।”

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL, DSP, सेलम के तर्ज पर Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों को राष्ट्रीय छुट्टी में करें डबल वेज का भुगतान

महाप्रबंधक (पीपीसी) नीना राठौर

सेल-बीएसपी में नेतृत्व और शक्ति का एक और प्रेरणादायक उदाहरण हैं। महिला दिवस पर उनका संदेश संगठन में महिलाओं की सहनशक्ति, कठिन परिश्रम और अग्रणी भावना को रेखांकित करता है। वह महिलाओं के योगदान को केवल कर्मचारियों के रूप में नहीं, बल्कि लीडर, मार्गदर्शक और रोल मॉडल के रूप में भी महत्वपूर्ण मानती हैं और उनके उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डालती हैं। आत्मविश्वास, आपसी समर्थन और उत्कृष्टता की ओर प्रयास करने पर उनका जोर महिलाओं के सशक्तिकरण की भावना को प्रदर्शित करता है और दूसरों के लिए एक मजबूत उदाहरण प्रस्तुत करता है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: ईएल इंकैशमेंट बंद नहीं, चालू है, अफवाह से बचें

महिलाएँ सिर्फ़ भागीदार नहीं, बल्कि लीडर के रूप में नेतृत्व गुण भी सीखतीं हैं

आन्या जैसे कार्यक्रम से भिलाई इस्पात संयंत्र अपनी कई महिला सशक्तिकरण पहलों के माध्यम से, एक ऐसा माहौल तैयार करता है जहाँ महिलाएँ सिर्फ़ भागीदार नहीं बल्कि लीडर के रूप में नेतृत्व गुण भी सीखतीं हैं। इस बात से स्पष्ट है कि महिला कर्मचारियों को शोध में शामिल होने, नवाचार में योगदान देने और संगठनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए कैसे प्रोत्साहित किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: Earthquake in India: असम, मणिपुर, नागालैंड में भूकंप के झटके, दहशत में लोग

आशा और प्रेरणा का संदेश

इस महिला दिवस पर, सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र न केवल अपनी महिला वर्कफोर्स की उपलब्धियों का जश्न मनाता है, बल्कि एक समावेशी कार्यस्थल बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है। सेल-बीएसपी की निशा सोनी, बोन्या मुखर्जी, श्रीमती अनुपमा कुमारी सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं से विनीता द्विवेदी, मानव संसाधन से शीजा मैथ्यू और आर रंजनी, परियोजना विभाग से रूपम कक्कड़, शिक्षा विभाग से शिखा दुबे, स्टील मेल्टिंग शॉप से श्रीमती पुष्पा एम्ब्रोस, अग्निशमन विभाग से सारिका गहने और कई अन्य महिलाओं की कहानियाँ इस बात का प्रमाण हैं कि सही समर्थन और अवसरों के साथ, महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के आवास में बड़ा हादसा टला, हेल्पलाइन सेवा पर उठी अंगुली

ये महिलाएँ रोल मॉडल हैं जो दूसरों को अपने सपनों को आगे बढ़ाने, चुनौतियों से पार पाने और समाज और राष्ट्र के लिए सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: रेलवे विभागीय परीक्षा पेपर लीक, CBI ने किया 1.17 करोड़ बरामद, 26 अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: पर्सनल डिपार्टमेंट के अधिकारियों को पढ़ाया आरक्षण का प्रावधान
Next: बीएसपी एससी-एसटी एसोसिएशन: नेहरू आर्ट गैलरी के बगल में डॉक्टर अंबेडकर पुस्तकालय, संग्रहालय का प्रस्ताव

Related Stories

Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.