Skip to content
22/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
  • बीएसपी कर्मचारियों के लिए लाइसेंस आवास आवंटन जल्द करें चालू, बनाएं 3 बीएचके फ्लैट
  • दुर्ग-भिलाई
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी कर्मचारियों के लिए लाइसेंस आवास आवंटन जल्द करें चालू, बनाएं 3 बीएचके फ्लैट

Azmat ali 28/05/2026 1 minute read
INTUC Demands Allotment of Licensed Housing for BSP Employees Construction of 3 BHK Flats

70 साल पुराने अवास को तोड़कर बीएसपी कर्मचारियों के लिए सर्वसुविधायुक्त नए मल्टीस्टोरी आवासों का निर्माण करें।

  • कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में चिंता एवं मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इंमप्लाइज यूनियन इंटक ने बीएसपी कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर लाइसेंस पद्धति से आवास आवंटन पुनः चालू करने की मांग की है। महासचिव संजय कुमार साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के नाम से वरिष्ठ प्रबंधक औद्योगिक संबंध एवं ठेका प्रकोष्ठ राहुल थोटे को मांग पत्र सौंपा गया।

भिलाई इस्पात संयंत्र के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संयंत्र को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मानजनक जीवन-यापन हेतु पूर्व में 600 वर्ग फीट चिन्हित आवास एवं 400 वर्ग फीट तक के आवास लाइसेंस के आधार पर उपलब्ध कराए जाते थे।

वर्तमान में भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा उक्त सुविधा पर रोक लगा दिए जाने से कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में चिंता एवं मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए 600 वर्ग फीट तक के आवासों बेहतर लाइसेंस स्कीम को पुनः प्रारंभ किया जाए।

70 साल पुराने अवास को तोड़कर बीएसपी कर्मचारियों के लिए 3 बीएचके सर्वसुविधायुक्त नए मल्टीस्टोरी आवासों का निर्माण भी शीघ्र प्रारंभ किया जाए। प्रतिनिधि मंडल में जी आर सुमन, सुरेश श्याम कुंवर, रेशम राठौर, रमन मूर्ति, ताम्रध्वज सिंन्हा, सीपी वर्मा, गुरुदेव साहू, राजकुमार, गोविंद राठौर, भवानी देवांगन, राजेश सिसोदिया, मनोज, कुलदीप एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL CMO में बड़ा फेरबदल, 37 अधिकारियों का ट्रांसफर, पढ़िए नाम
Next: SAIL Bhilai Steel Plant: सीजीएम संग 17 अधिकारी मई में हो रहे रिटायर, बीएसपी ओए 29 को देगा विदाई

Related Stories

Bokaro Steel Plant BSL to Save 100 Crore Annually through Reduction in Coke Consumption
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: इस सौगात से कोक खपत में कमी से हर साल 100 करोड़ की बचत करेगा BSL, डीआइसी प्रिय रंजन की टीम ने दिखाई ताकत

Azmat ali 22/08/2026
MOIL welcomes MMDR Amendment Act 2026 direct benefits for investment and mining
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MOIL ने MMDR संशोधन अधिनियम 2026 का किया स्वागत, निवेश और खनन को सीधे फायदा

Azmat ali 22/08/2026
SAIL Refractory Unit, Bhilai Wins Awards3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट भिलाई ने जीते पुरस्कार

Azmat ali 22/08/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant BSL to Save 100 Crore Annually through Reduction in Coke Consumption
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: इस सौगात से कोक खपत में कमी से हर साल 100 करोड़ की बचत करेगा BSL, डीआइसी प्रिय रंजन की टीम ने दिखाई ताकत

Azmat ali 22/08/2026
MOIL welcomes MMDR Amendment Act 2026 direct benefits for investment and mining
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MOIL ने MMDR संशोधन अधिनियम 2026 का किया स्वागत, निवेश और खनन को सीधे फायदा

Azmat ali 22/08/2026
SAIL Refractory Unit, Bhilai Wins Awards3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट भिलाई ने जीते पुरस्कार

Azmat ali 22/08/2026
Why the Obstructionism at the Sector 9 Hospital in the Name of the Budget
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बजट के नाम पर सेक्टर 9 अस्पताल में अड़ंगेबाजी क्यों?

Azmat ali 22/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.