Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • दुर्ग-भिलाई
  • विधानसभा चुनाव 2023 में छलकने वाला था जाम, मध्य प्रदेश में बनी व्हिस्की जब्त
  • दुर्ग-भिलाई
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

विधानसभा चुनाव 2023 में छलकने वाला था जाम, मध्य प्रदेश में बनी व्हिस्की जब्त

19/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
WhatsApp-Image-2023-10-20-at-00.04.53

– आबकारी विभाग द्वारा बड़ी मात्रा में जप्त की गई मध्यप्रदेश निर्मित शराब

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए शराब का खेल चल रहा है। आबकारी विभाग ने बड़ी मात्रा में शराब बरामद किया है। मध्य प्रदेश में बनाई गई शराब दुर्ग में पकड़ी गई।
रात्रि गस्त के दौरान आबकारी विभाग के द्वारा 18 अक्टूबर 2023 को कुरूद (ढौर) मार्ग भिलाई में अवैध शराब के परिवहन, विक्रय, धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर कुल 15 पेटी 2 कैरेट व एक बोरी में भरा अंग्रेजी शराब चीप रेंज गोवा व्हिस्की मध्यप्रदेश निर्मित कुल 1000 पाव, जिसकी कुल मात्रा 180 बल्क लीटर जब्त किया गया, जिसका कुल बाजार मूल्य 1 लाख 20 हजार रुपए है।
सहायक आयुक्त आबकारी ने जानकारी दी कि उक्त प्रकरण में संध्या गस्त के दौरान कुरूद (ढौर) मार्ग में अवैध मदिरा परिवहन की सूचना पर दो संदिग्ध लोगों को देख कर पीछा किया गया। जो आबकारी अमले को आता देख भागने लगे तथा अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल हो गए।
मौके पर आस-पास की जांच करने पर कुल 1 हजार नग गोवा व्हिस्की (सेल इन मध्य प्रदेश ऑनली) बाजार मूल्य 1 लाख 20 हजार जब्त किया गया। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज कर सहायक जिला आबकारी अधिकारी अशोक अग्रवाल के द्वारा विवेचना में लिया गया है।
इस प्रकरण मे सहायक जिला अधिकारी पंकज कुजूर आबकारी उप निरीक्षक भुनेश्वर सिंह सेंगर एवम हरीश पटेल आबकारी मुख्य आरक्षक संतोष दुबे, भोजराम रत्नाकर वहां चालक दीपक राजू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आम विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू 09 अक्टूबर 2023 से 18 अक्टूबर 2023 तक आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के कुल 34 प्रकरण पंजीबद्ध कर कुल 661.44 लीटर अवैध शराब, 15825 किलोग्राम महुआ शराब बनाने हेतु प्रयुक्त महुआ लाहन तथा 02 वाहन जप्त किया गया है।
उक्त जप्त सामग्री का कुल बाजार मूल्य 11 लाख 17 हजार 984 रूपये है। जिले में शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध विक्रय, परिवहन एवं धारण पर रोकथाम के लिए शिकायत दर्ज कराये जाने बाबत टेलीफोन नंबर 0788-2325836 जारी किया गया है।
उक्त नम्बर पर कोई भी आम नागरिक 24 घंटे शिकायत दर्ज कर सकते हैं, शिकायताकर्ता के नाम को पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाकर, प्राप्त शिकायतों पर आबकारी विभाग द्वारा त्वरित रूप से कार्यवाही कर शिकायतकर्ता को कृत कार्यवाही से अवगत कराया जा रहा है। इसके अलावा आबकारी विभाग के टोल फ्री शिकायत नंबर 14405 पर भी शिकायत दर्ज कराया जा सकता है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG Election 2023: कांग्रेस-भाजपा के साथ अब इस पार्टी ने जारी की लिस्ट, पढ़ें 19 प्रत्याशियों के नाम
Next: Bhilai Township News: सेक्टर-1 में बदल गया पानी सप्लाई का समय

Related Stories

Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.