Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026 1 minute read
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday

भिलाई टाउनशिप में पाइपलाइन महज कोई लोहे या प्लास्टिक की लाइन नहीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों की रोजमर्रा की जरूरत से जुड़ी व्यवस्था है।

  • JCB से खुदाई के दौरान लाइन टूटने से न केवल पानी की सप्लाई प्रभावित हुई, बल्कि PHE विभाग को अब इसकी मरम्मत में समय और संसाधन लगाने पड़ेंगे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई के सेक्टर-7 में कब्जे की कोशिश का खामियाजा अब आम रहवासियों को भुगतना पड़ेगा। सेंट्रल एवेन्यू से लगे दशहरा मैदान में अज्ञात लोगों द्वारा JCB मशीन से खुदाई का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान भिलाई स्टील प्लांट के PHE विभाग की पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन JCB की चपेट में आ गई और क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के मुताबिक, खुदाई के दौरान 3 इंच और 9 इंच व्यास की पेयजल पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा है। पाइपलाइन टूटने से सेक्टर-7 के एक बड़े हिस्से में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी। PHE विभाग के अनुसार, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण रविवार सुबह सेक्टर-7 में सड़क क्रमांक 29 से 33 तक पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकेगी। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद ही इस इलाके में पानी की सप्लाई सामान्य हो पाएगी।

कब्जे की खुदाई, भुगतेगी जनता

सबसे बड़ा सवाल यही है कि सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर JCB से खुदाई आखिर किसकी अनुमति से की जा रही थी? अगर बिना अनुमति खुदाई हो रही थी तो इसकी जवाबदेही किसकी है? और यदि अनुमति थी तो भूमिगत पेयजल पाइपलाइन की जानकारी और सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए?

कब्जे या निजी इस्तेमाल के लिए सार्वजनिक जमीन को नुकसान पहुंचाने की ऐसी हरकत का सीधा असर आम लोगों पर पड़ता है। यहां भी कथित कब्जे के लिए की जा रही खुदाई ने घरों तक पहुंचने वाली पानी की लाइन ही तोड़ दी। अब इसका खामियाजा उन परिवारों को भुगतना पड़ेगा, जिनका इस खुदाई से कोई लेना-देना नहीं है।

पानी की पाइपलाइन तोड़ना मामूली बात नहीं

पेयजल पाइपलाइन महज कोई लोहे या प्लास्टिक की लाइन नहीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों की रोजमर्रा की जरूरत से जुड़ी व्यवस्था है। JCB से खुदाई के दौरान लाइन टूटने से न केवल पानी की सप्लाई प्रभावित हुई, बल्कि PHE विभाग को अब इसकी मरम्मत में समय और संसाधन लगाने पड़ेंगे। फिलहाल विभाग ने प्रभावित क्षेत्र के रहवासियों से सहयोग की अपील की है।

पाइपलाइन का संधारण कार्य पूरा होने के बाद ही पेयजल आपूर्ति बहाल हो सकेगी। सवाल यह है कि सार्वजनिक जमीन पर कब्जे की कोशिशों पर कार्रवाई कब होगी और ऐसी खुदाई से सरकारी संपत्ति व आम जनता की सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने वालों से नुकसान की भरपाई कौन कराएगा?

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: RSP के ERW पाइप प्लांट का नया रिकॉर्ड, एक महीने में 20 हजार टन से ज्यादा प्रोडक्शन, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट पर नज़र
Next: Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.