Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कुम्हारी बस हादसे में दम तोड़ने वालों की संख्या पहुंची 13, घायल 10, मरने वालों में Bhilai से ज्यादा, पढ़िए सबके नाम
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

कुम्हारी बस हादसे में दम तोड़ने वालों की संख्या पहुंची 13, घायल 10, मरने वालों में Bhilai से ज्यादा, पढ़िए सबके नाम

10/04/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Kumhari-bus-accident-Death-toll-reaches-13-10-injured-these-officers-will-conduct-magisterial-inquiry
  • दुर्घटना में मृतकों के परिजन एवं घायलों को मिलेगी आर्थिक सहायता।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। दुर्ग जिले के कुम्हारी में बीती रात बस हादसे में 13 लोगों मौत हो गई है। वहीं, घायलों का उपचार जारी है। मृतकों में लेकर के अलावा कर्मचारी भी शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bokaro Steel Plant: गैस पाइपलाइन में आग से मचा कोहराम, देखिए वीडियो

इस घटना में घायल रमेश यादव, गुरूमुख सिंह, निर्मल सिंह, देवेन्द्र सिंह, मोनिका वर्मा, उषा साहू, हस्तिना सिक्का, कुंती यादव, उर्मिला कौशल, सरजीत कौर को एम्स में भर्ती किया गया है। बिहारी लाल दुबे को मेकाहारा में एवं कविता चौधरी, प्रदीप वाधी को ओम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। हादसे की खबर लगते ही कलेक्टर एवं एसपी के नेतृत्व में जिला/पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर बचाव हेतु तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर घायलों को उपचार हेतु रायपुर पहुंचाया गया।

ये खबर भी पढ़ें : ये IPL के खिलाड़ी नहीं, BSP कर्मचारी हैं, छक्कों की बारिश से BSP Titans ने जीता फाइनल

जानिए मृतकों के नाम

1. दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्यु हो गई, जिसमें शांति बाई देवांगन पति स्व.बिहारी लाल देवांगन उम्र 60 वर्ष पता महमायापारा वार्ड 03 कुम्हारी।
2. सत्या बाई निषाद पति अभय निषाद उम्र 60 वर्ष पता-रामनगर कुम्हारी।
3. राजू राम पिता रामवृक्ष नाई उम्र 49 वर्ष निवासी सेवा समिति कैम्प 02 भिलाई
4. पुष्पा देवी पटेल पति फूलचंद पटेल उम्र 50 वर्ष पता जोन 03 खुर्सीपार।
5. रामचंद्र होटल के पास थाना खुर्सीपारा जिला दुर्ग
6. कमलेश देशलहरा पिता तुलसी राम देशलहरे उम्र 35 वर्ष पता सेक्टर 04 सड़क 28 म.नं. 26 भिलाई
7. निखु भाई पटेल पिता मदन भाई पटेल उम्र 63 वर्ष पता सेक्टर 02 भिलाई थाना भिलाई नगर।
8. परमानंद तिवारी पिता स्व. वासुदेव तिवारी उम्र 55 वर्ष पता हाउसिंग बोर्ड दादर रोड चरोदा थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग।
9. त्रिभुवन पाण्डेय पिता स्व. जय किसन पाण्डेय उम्र 55 वर्ष पता प्रगति नगर रिसाली भिलाई थाना नेवई।
10. बिहारी यादव पिता भूखन यादव उम्र 60 वर्ष पता शास्त्री नगर भिलाई।
11. मनोज कुमार ध्रुव पिता मनाराम ध्रुव उम्र 43 वर्ष पत्ता म.नं. 858/4 ड्रीम सिटी वार्ड 07 भिलाई उमदा रोड थाना भिलाई 03।
12. अमित सिन्हा पिता मोहन लाल सिन्हा उम्र 40 वर्ष पता शंकर नगर वार्ड 11 थाना मोहन नगर जिला दुर्ग।
13. कृष्णा साहू पिता टोंका साहू उम्र 45 वर्ष पता-केनाल रोड जोन 02 खुर्सीपार थाना खुर्सीपार दुर्ग शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: 12 ओसीटी जुड़े बीएसएल से, 4 झारखण्ड ग्रुप ऑफ़ माइंस में

इन्हें मिली जांच की जिम्मेदारी

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा उक्त घटना की दण्डाधिकारी जांच के आदेश दिए गए है। जांच के बिन्दु निर्धारित कर अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई-3 महेश कुमार राजपूत को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township: कब्जेदारों के अवैध निर्माण के साथ-साथ  BSP के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू

एसडीएम राजपूत निर्धारित बिन्दुओं पर जांच कर 30 दिवस के भीतर अपना जांच प्रतिवेदन जिला दण्डाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजन एवं घायलों को शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन में निहित प्रावधानों के अनुरूप आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : चैत्र नवरात्रि 2024: मॉ बम्लेश्वरी मंदिर जाने वालों के लिए डोंगरगढ़ स्टेशन पर ठहरेगी ये ट्रेनें

राज्यपाल हरिचंदन ने बस दुर्घटना में व्यक्तियों की मृत्यु पर शोक जताया

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कुम्हारी थाना अंतर्गत रायपुर-दुर्ग मार्ग पर कल निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 13 लोगों की मृत्यु को अत्यंत पीड़ाजनक बताया और गहरा दुख व्यक्त किया।

राज्यपाल ने कहा, महाप्रभु श्रीजगन्नाथ दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोक-संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें। साथ ही राज्यपाल ने घायलों के शीध्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट ने सेलेबल स्टील में अब तक की सर्वश्रेष्ठ लोडिंग का बनाया रिकॉर्ड

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bokaro Steel Plant: चुनाव आयोग ने लिया Paid Holiday पर संज्ञान
Next: अराध्य दुर्गा जन कल्याण समिति के इवेंट में दिखी नारी शक्ति, डांस, सेहत और धर्म की झलक

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.