Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मछली का धंधा करने भू-माफिया खोद रहे 10,000 वर्गफीट पर अवैध तालाब, BSP ने पाटा, होगी FIR
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

मछली का धंधा करने भू-माफिया खोद रहे 10,000 वर्गफीट पर अवैध तालाब, BSP ने पाटा, होगी FIR

20/11/2024 (Last updated: 20/11/2024) 1 minute read
Land mafia digging 10,000 square feet pond for fishing business, BSP filled it, FIR will be filed

स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय-सीएसवीटीयू के समीप कब्जेदारों के मंसूरे पर बीएसपी ने फेरा पानी। बड़े एक्शन की तैयारी है।

  • इसी स्थान के समीप पूर्व में ईट भट्ठा को सील किया जा चुका है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) की जमीन पर कब्जा करने वाले माफिया सक्रिय हैं। भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) के मकानों और आसपास के एरिया की जमीन पर हुए कब्जे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय नेवई के समीप बीएसपी की जमीन पर भू-माफिया तालाब बनाकर मछली पालन का धंधा शुरू करने जा रहे थे। खबर लगते ही बीएसपी का इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट सक्रिय हुआ। आधे-अधूरे खोदे गए तालाब को पाल दिया है। पुलिस से लिखित शिकायत की गई है। पहचान होते ही एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ – गुरु घासीदास – तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व

टाउनशिप तथा संयंत्र के आस-पास अपने स्वामित्व की भूमि को संयंत्र के भावी विस्तार तथा पयार्वरणीय संतुलन को बनाए रखने कुछ भूमि को रिक्त रखा गया है। ऐसे ही नेवई वार्ड क्रमांक 33 में रिक्त भूमि, जो सीएसवीटू मार्ग के पास स्थित है, उस पर कब्जेदारों की नजर है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी अधिकारियों की पत्नी पहुंचीं भिलाई स्टील प्लांट, ये क्या हो गया श्रीमान

दैनिक निरीक्षण के दौरान दोपहर 3.30 बजे बीएसपी भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जे किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। तत्काल इसे संज्ञान में लेते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र नगर सेवाए के प्रवर्तन अनुभाग,भूमि शाखा तथा नगर पालिक निगम रिसाली के कार्मिकों के साथ संयुक्त दल ने एक्शन लिया।

ये खबर भी पढ़ें: एनएमडीसी @67: National Mineral Development Corporation का 67वां स्थापना दिवस, ये रहा खास

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) के स्वामित्व की भूमि पर अनाधिकृत रूप योजनाबद्ध ढंग से भू-माफियाओं द्वारा लगभग 10,000 वर्गफीट से अधिक भूमि पर जेसीबी मशीन द्वारा वृहत रूप से तालाब नुमा संरचना का निर्माण किया जाना पाया गया।

Land mafia digging 10,000 square feet pond for fishing business, BSP filled it, FIR will be filed

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप: सेक्टर एरिया में 23 नवंबर तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद, जानिए समय

प्रवर्तन टीम द्वारा मौके पर उक्त स्थल पर हो रहे अवैध खनन को तत्काल रूकवाया। उन्हीं संसाधनों से गड्ढे की भरायी में लगाया गया। इसकी लिखित सूचना नेवई थाने में भी दी गई है।

Land mafia digging 10,000 square feet pond for fishing business, BSP filled it, FIR will be filed

ये खबर भी पढ़ें: जीवन प्रमाण पत्र: भारत में 77 लाख को चाहिए पेंशन, दिया जीवित होने का प्रमाण, पढ़िए डिटेल

उल्लेखनीय है कि उपरोक्त वर्णित भूमि पर किसी भी प्रकार की निर्माण की अनुमति भिलाई इस्पात संयंत्र के किसी भी विभाग द्वारा नहीं दी गई थी। भूमि भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्ण स्वामित्व की है, जिस पर अवैध कब्जे की नीयत से अवैध निर्माण किया जा रहा था। बीएसपी द्वारा भू माफियाओं और दलालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी। साथ ही वैधानिक कार्यवाही भी किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी कर्मचारियों – अधिकारियों की जान खतरे में, CITU ने नो एंट्री टाइम बदलने का दिया लेटर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: रायपुर एयरपोर्ट से सिंगापुर और दुबई के लिए सीधी उड़ान जल्द, सीधे जुड़ेगा झारखंड-बिहार
Next: Jindal Steel and Power Limited Raigarh: 6 लाख से अधिक प्रतिभागियों के बीच कर्मी के बेटे का 32वां स्थान, NDA में चयनित

Related Stories

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.