Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 80 लाख से संवरेगा Bhilai लक्ष्मण नगर तालाब, भगवान सूर्य देव मंदिर छावनी को दिलाएगी नई पहचान
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

80 लाख से संवरेगा Bhilai लक्ष्मण नगर तालाब, भगवान सूर्य देव मंदिर छावनी को दिलाएगी नई पहचान

16/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Laxman-Nagar-pond-will-be-decorated-with-80-lakhs-Lord-Surya-Dev-temple-will-give-new-identity-to-Chhavni

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से छावनी स्थित लक्ष्मण तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा। करीब 80 लाख की लागत से इस तालाब में कई विकास कार्य किए जाएंगे। तालाब का सौंदरीकरण, रंग रोगन के अलावा सुंदरता के लिए रंग बिरंगी लाइटें भी लगाई जाएंगी। इसके लिए नगर निगम भिलाई ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद तालाब सौदरीकरण कार्य शुरू किया जाएगा।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव समय-समय पर अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से भेंट मुलाकात करते रहते हैं। एक मुलाकात कार्यक्रम के तहत विधायक देवेंद्र यादव बारी बारी से वार्ड में जाकर लोगों से मिलते हैं। उनका हालचाल पूछते हैं और लोगों के साथ मिलकर उनके वार्ड में हो रहे विकास कार्य का निरीक्षण करते हैं।

वार्ड की समस्याओं को जानते हैं और समस्याओं का समाधान करते हैं। इसी बीच मुलाकात की कड़ी में भिलाई नगर विधायक कुछ समय पहले छावनी वार्ड पहुंचे थे जहां लोगों से मिले सबका कुशल क्षेम जाना और वार्ड के विकास कार्यों का बारी-बारी से निरीक्षण किया।

इस दौरान विधायक ने वार्ड वासियों से उनकी समस्याएं भी पूछी थी वार्ड वासियों की मांग पर छावनी लक्ष्मण नगर तालाब के सौंदर्यकरण की योजना बनाई गई थी। प्रस्ताव बनाया गया और जिस पर शासन से स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रकिया शुरू कर दी है।

लक्ष्मण नगर तालाब में विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। सबसे पहले तालाब के सौदरीकरण के लिए तालाब की साफ सफाई की जाएगी। करीब 80 लाख की लागत से यहां भगवान सूर्य का मंदिर बनाया जाएगा या यह मंदिर भिलाई का पहला और सबसे भव्य मंदिर होगा। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।

यह मंदिर छावनी के लिए एक नई पहचान बनेगी। जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र होगा। लक्ष्मण नगर तालाब में हर साल छठ पर्व पर छठी मैया की पूजा पाठ का भव्य आयोजन किया जाता है। हजारों की संख्या में छावनी के लोग यहां माता की पूजा करने आते हैं और उगते सूरज और डूबते सूरज को अर्द्ध देते हैं। जनता की भावनाओं को देखते हुए यहाँ भगवान सूर्य का मंदिर बनाया जाएगा।

एलईडी लाइट से रौशन होगी रात

लक्ष्मण नगर तालाब में ब्यूटीफिकेशन का काम किया जाएगा। घाट को साफ कर जहां टूट फूट गए हैं,उसे मरम्मत किया जाएगा। फिर घाट का रंग रोगन किया जाएगा। कलरफुल रंग बिरंगी एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। चारों ओर गार्डनिंग और तालाब के सुंदरता के लिए अन्य जरूरी काम किए जाएंगे। सिर्फ यही नहीं जनता की भावनाओं को देखते हुए विधायक देवेंद्र यादव की पहल से यहां एक भव्य और सर्व सुविधा युक्त डोम सेड का निर्माण किया गया है ताकि कभी भी धार्मिक आयोजन यहां अच्छे से किया जा सके।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL स्टॉक यार्ड के श्रमिकों को 5 हजार तक नुकसान, नहीं मिल रहा केंद्रीय वेतन
Next: श्रम विभाग की लापरवाही से राजमिस्त्री, मजदूर, रेजा, कुली सरकारी योजनाओं से वंचित

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.