Suchnaji

Lok Sabha Election 2024 Update: Result के बाद Chhattisgarh में बदलेगा कैबिनेट मंत्रियों का चेहरा, दो पोस्ट खाली

Lok Sabha Election 2024 Update: Result के बाद Chhattisgarh में बदलेगा कैबिनेट मंत्रियों का चेहरा, दो पोस्ट खाली

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के परिमाण के बाद राज्य की राजनीति बदल जाएगी। यहां प्रदेश सरकार में कैबिनेट का चेहरा बदल जाएगा। चुनाव परिणामों के बाद प्रदेश कैबिनेट की दो सीटें खाली हो चुकी है। इन खाली सीटों पर किसे सेट किया जाए, इसे लेकर कयासों का दौर शुरू हो चुका है।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant के मजदूरों ने काटा बवाल, 28-29 जून को दो दिवसीय हड़ताल

AD DESCRIPTION

दरअसल, रायपुर लोकसभा से बृजमोहन अग्रवाल चुनाव जीतकर सांसद बन चुके है। बृजमोहन अग्रवाल राजधानी की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से साल 2023 में विधायक (MLA) निर्वाचित हुए थे। वे फिलहाल विष्णुदेव साय सरकार में कैबिनेट मंत्री है।

ये खबर भी पढ़ें : पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा इस्तीफा

स्कूल शिक्षा से लेकर संस्कृति व अन्य विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे है। लेकिन चार जून को आए लोकसभा चुनाव के परिणाम में रायपुर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल चुनाव जीत सांसद बन चुके है। संख्या बल की कमी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगी दलों के सहारे केन्द्रीय सत्ता में काबिज होने वाली BJP किसी भी सूरत में नहीं चाहेगी कि एक भी सदस्य कम हो।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election live Update: छत्तीसगढ़ में बजा भाजपा का डंका, कांकेर से कांग्रेस 1,884 वोटों से पीछे, सरोज पांडेय की किस्मत फिर खराब

इस लिहाज से बृजमोहन अग्रवाल को दोनों में से एक पद को छोड़ना पड़ेगा। पूरी संभावना है कि वे रायपुर दक्षिण सीट से अपनी विधायकी छोड़ देंगे। वे प्रदेश में मंत्री भी है।

विधायकी छोड़ने के बाद कैबिनेट मंत्रालय का उनका विभाग भी हट जाएगा। ऐसे में प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग से लेकर संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन आदि विभागों की जिम्मेदारी अब कौन संभालेगा। दूसरी ओर 13 मंत्रियों के कोटा के हिसाब से प्रदेश में पहले ही कैबिनेट में 12 मंत्री ही शपथ लिए थे।

ये खबर भी पढ़ें : BSP DIC Trophy Cricket Tournament 2024: महिला समाज-11 की टक्कर महिला एक्जीक्यूटिव-11 से, 17 टीम के 272 अधिकारी जड़ेंगे चौके-छक्के

बृजमोहन अग्रवाल के दिल्ली चले जाने से प्रदेश सरकार में दो-दो मंत्रियों के पद खाली हो जाएंगे। ऐसे में दर्जन भर से ज्यादा विधायक के नाम मंत्री मंडल में शामिल किए जाने के जोर-आजमाइश कर रहे है। अपने-अपने स्तर से फिल्डिंग बैठा रहे है।

ये खबर भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव नतीजे पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की प्रतिक्रिया: केंद्र सरकार को अंकुश में रखने वाला जनादेश

इन नामों पर हो रही चर्चा

रायपुर पश्चिम के वरिष्ठ विधायक और रमन कैबिनेट में 15 साल मंत्री रहे राजेश मूणत। बिलासपुर के MLA और 15 साल प्रदेश में मंत्री रहे अमर अग्रवाल। धमतरी जिले की कुरुद सीट से MLA और पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर। दुर्ग की अहिवारा सीट से दूसरी बार MLA बने पूर्व शिक्षक डोमनलाल कोर्सेवाडा और दुर्ग शहर के MLA गजेन्द्र यादव का भी लिस्ट में नाम चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP NEWS: लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन में फाइनेंशियल परफॉर्मेंस पर महामंथन, DIC के सामने नेताजी बोले-BSP गेट बना अवैध ट्रांसपोर्ट नगर