Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी की कल होगी घर वापसी, आइए बाहुड़ा रथयात्रा में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी की कल होगी घर वापसी, आइए बाहुड़ा रथयात्रा में

Azmat ali 04/07/2025 1 minute read
Mahaprabhu Shri Jagannath Swami will return home tomorrow, come to Bahuda Rath Yatra

दोपहर 2 बजे श्री गुंडीचा मंडप सेक्टर 10 से श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर 4 हेतु बाहुड़ा रथयात्रा (वापसी रथयात्रा) निकल जाएगी।

  • गुण्डिचा मंडप सेक्टर-10 में ओडिशी और भरतनाट्यम की धूम। उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुति के लिए कलाकार हुए सम्मानित।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। जगन्नाथ समिति सेक्टर-4 के तत्वाधान में सेक्टर-10 में निर्मित भव्य गुण्डिचा मंडप में नृत्यांजलि कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसका उपस्थित दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया।

ये खबर भी पढ़ें: सेल की AI&U प्रतियोगिता  में बीएसएल के चार कार्मिकों का जलवा, डीआइसी के हाथों सम्मानित

“मधुस्मिता दास ओड़ीसी ग्रुप” एवं “आकांक्षा भरतनाट्यम ग्रुप” ने अपनी अपनी नृत्य प्रस्तुतियों से ऐसी धूम मचाई की लोग खड़े होकर तालियां बजाने लगे। नृत्यांगनाओं ने ओडिसी नृत्य प्रस्तुत करते हुए अपनी सुंदर मुद्राओं तथा भाव भंगिमाहों से जहां दर्शकों का मन मोह लिया।

ये खबर भी पढ़ें: BSL में दो नए सीएनसी रोल ग्राइंडिंग मशीन का ऑपरेशन शुरू, बढ़ेगा प्रोडक्शन

वहीं भरतनाट्यम की लयबद्ध प्रस्तुति ने दर्शकों को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया। इस अवसर पर सेफी, चेयरमैन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर मुख्य अतिथि के रूप में एवं समिति के महासचिव सत्यवान नायक विशेष अतिथि के रूप से उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे 2025 पर बीजीएच में कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया रक्तदान

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेफी, चेयरमैन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर (President Narendra Kumar Banchhor) एवं समिति के महासचिव सत्यवान नायक द्वारा सभी नृत्यांगनाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप के कब्जेदारों पर पुलिस संग टूट पड़ा भिलाई स्टील प्लांट, पढ़ें डिटेल

श्री बंछोर ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि श्री जगन्नाथ समिति का यह आयोजन भिलाई का सबसे पुराना एवं प्रतिष्ठित आयोजन है। श्री जगन्नाथ समिति, भिलाई के नवोदित प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान कर रहा है। भिलाई के युवा नृत्यांगनाओं की प्रस्तुति देखकर मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं कि कला के क्षेत्र में भिलाई का भविष्य उज्जवल है। अंत में उन्होंने सभी कलाकारों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL का 9597 करोड़ कैश कलेक्शन, टॉप पर BSP, BSL दूसरे, RSP तीसरे नंबर पर, नगरनार ने जुटाए 662 करोड़

कल होगी बाहुड़ा रथ यात्रा

महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी जी की 5 जुलाई दोपहर 2:00 बजे श्री गुंडीचा मंडप सेक्टर 10 से श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर 4 हेतु बाहुड़ा रथयात्रा (वापसी रथयात्रा) निकल जाएगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति एवं समाजसेवी संजय मिश्रा जी रथ के समक्ष छेरा पंहरा कार्यक्रम संपन्न करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के वार्ड खिलाड़ी खुशाल पटेल बने जूनियर राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियन

इन पदाधिकारियों ने संभाला मोर्चा

इस उत्सव को सफल बनाने में जगन्नाथ समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र सतपथी व महासचिव सत्यवान नायक सहित समिति के पदाधिकारी सर्वश्री त्रिनाथ साहू, भीम स्वांई, अनाम नाहक, डी त्रिनाथ, बसंत प्रधान, बीसी बिस्वाल, वृंदावन स्वांई, प्रकाश दास, कालू बेहरा, सुशांत सतपथी,रंजन महापात्र, प्रकाश स्वांई, राजू बेहेरा ,रवि स्वांई, कवि बिस्वाल, सीमांचल बेहेरा,वी के होता, कैलाश पात्रो, बीस केशन साहू,सुभाष पात्रो ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र शतरंज प्रतियोगिता 2025: ईडी-सीजीएम और ओलंपियन-सेफी चेयरमैन में कड़ा मुकाबला

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोरी में बंद लाश मिलने की अफवाह, मौके से बरामद जानवर का मांस, पुलिस ने लिया कब्जे में
Next: रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार 2025: अपने रेल सफर की कहानी लिखें और पाएं इनाम

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.