Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने पहुंचे महापौर नीरज पाल
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने पहुंचे महापौर नीरज पाल

16/05/2025 1 minute read
Mayor Neeraj Pal arrived to solve the problems of Bhilai industrial area

अध्यक्ष दासगुप्ता के नेतृत्व में एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिले और उन्हें औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं बताई।

  • उद्योगपतियों को आस्वस्त किए कि शीघ्र ही नगर निगम भिलाई एवं औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ एक संयुक्त बैठक की जाएगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (BSP Ancillary Industries Association) के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता के अनुरोध पर नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल ने शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया। एक दिन पूर्व अध्यक्ष दासगुप्ता के नेतृत्व में एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिले और उन्हें औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं बताई।

ये खबर भी पढ़ें: BSP सेक्टर 9 हॉस्पिटल: बर्न वार्ड देशभर में कमा रहा नाम, कराह रहा यूरोलॉजी-नेफ्रोलॉजी विभाग, ईडी मेडिकल को CITU ने थमाया 29 सुझाव

साथ ही निर्यात कर को समाप्त करने की मांग की थी। महापौर पाल आज एसोसिएशन के कार्यालय पहुंचे जहां उनका उद्योगपतियों ने स्वागत किया और अपनी समस्याएं बताए। उद्योगपतियों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था का सुधार की आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूर भी किसी से कम नहीं, जीते पुरस्कार

इस ओर निगम प्रशासन को और ध्यान देने की जरूरत है। पश्चात महापौर नीरज पाल जोन क्रं. 04 के जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के साथ वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किए।

ये खबर भी पढ़ें: CBSE 10th-12th Result 2025: भिलाई इस्पात संयंत्र के स्कूलों का शानदार रिजल्ट, पढ़ें डिटेल

महापौर ने वहां की समस्याओं को देखकर उद्योगपतियों को आस्वस्त किए कि शीघ्र ही नगर निगम भिलाई एवं औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ एक संयुक्त बैठक की जाएगी, जो भी समस्या है उसका निरीकरण चरणबद्व ढंग से निराकरण किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL IISCO Burnpur Steel Plant यूनियन चुनाव पर रोक, कोलकाता हाईकोर्ट से स्टे

साफ-सफाई, पानी निकासी, स्ट्रीट लाईट संधारण कार्य के लिए जोन आयुक्त दुबे को यथाशीध्र व्यवस्थित करने के लिए कहा। जिस कार्य के लिए प्रपोजल बनाना है, उसे प्रस्तुत करें। ताकि एक सिस्टमेटिक रूप से कार्यो को संपादित किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP के डीजीएम के बेटे कृषांग ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में हासिल किया 98.8% अंक, शहर-स्कूल में वाहवाही

भ्रमण के दौरान यह देखा गया कि कबाड़ी व्यवसाय करने वाले द्वारा सड़क पर कबाड़ी कचरा डालकर गंदगी फैला रहे थे। आवागमन को बाधित कर रहे थे। जिस पर 20000 एवं होण्डई शो रूम द्वारा सर्विसिंग का पानी नाली में छोड़ रहा था, जिससे नाली का पानी सड़क में आ रहा था और सड़क खराब हो रहा था। इसके लिए उस पर 25000 रूपये अर्थदण्ड लगाकर दुबारा न करने की समझाईस दी गई।

ये खबर भी पढ़ें: पढ़ाई संग करते रहे साइकिलिंग और खेलते रहे साइकिल पोलो, बोर्ड रिजल्ट 100%

भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष रतन दासगुप्ता, महासचिव श्याम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश चावड़ा, सचिव वरुण घोष, हरीश मुदलियार, अनिल गुप्ता, योगेश गुप्ता, रवि मिश्रा, सुरेश बोपचे, ई एस राजीव, तरणजीत सिंह, उज्जवल शाह, मुकेश अग्रवाल, ए के मिश्रा, शशि भूषण, रितेश रायका, अवी सहगल सहित नगर निगम भिलाई से भवन अधिकारी अरविंद शर्मा, अभियंता अर्पित बंजारे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, अनिल मिश्रा, अंजनी सिंह अपने दल के साथ उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro BAKS की मांग: SAIL अधिकारियों की करें छटनी, कर्मचारियों की भर्ती, ये है मैनपॉवर आंकड़े

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: स्मृति नगर सोसाइटी: भिलाई नगर निगम का 1 करोड़ 78 लाख जल कर बकाया, धांधली का आरोप
Next: भिलाई सूर्या मॉल चौक, नेशनल हाइवे, सर्विस रोड पर कब्जेदारों के खिलाफ निगम का एक्शन

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.