Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • स्मृति नगर सोसाइटी: भिलाई नगर निगम का 1 करोड़ 78 लाख जल कर बकाया, धांधली का आरोप
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

स्मृति नगर सोसाइटी: भिलाई नगर निगम का 1 करोड़ 78 लाख जल कर बकाया, धांधली का आरोप

16/05/2025 1 minute read
Smriti Nagar Society owes Rs 1 crore 78 lakh water tax, Bhilai Municipal Corporation receives complaint of fraud

भ्रम फैलाया गया कि जलकर के संबंध में उच्च न्यायालय में केश चल रहा है। हमे स्टे मिला हुआ है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है।

  • 1 करोड़ 78 लाख 67 हजार 520 रूपये जलकर बकाया है, स्मृतिनगर सोसायटी का।
  • 2008 में हुए अनुबंध के अनुसार 792 मकान धारियों का ही जलकर का गणना से किया गया है।
  • लगभग 400 से अधिक मकानों में भी नल कनेक्शन लिया जा चुका है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक 1 नेहरू नगर में स्थित स्मृति नगर गृह निर्माण संस्था पर 1 करोड़ 78 लाख 67 हजार 520 रुपए जलकर बकाया है। 22 मार्च 2025 की स्थिति में नगर निगम भिलाई का जलकर बकाया है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: राष्ट्रीय हड़ताल 20 मई के बजाय अब 9 जुलाई को, भारत-पाक तनाव से बदली तारीख

इसका नोटिस संस्था को दिया जा चुका है। स्मृति नगर सोसायटी में निवासरत नागरिकों द्वारा बताया गया है कि उनसे प्रतिमाह सोसायटी द्वारा जलकर की राशि नियमानुसार लिया जा रहा है। लेकिन नगर निगम भिलाई के खाते में जमा नहीं किया जा रहा है, इससे हम लोग बहुत दुखी है।

ये खबर भी पढ़ें: 49 साल में पहली बार पटरी से उतरा बीएसपी का समर कैंप, 1 माह के बजाय अब 20 दिन का, उद्घाटन समारोह तक नहीं

इसकी शिकायत स्थानीय पार्षद मुकेश कुमार अग्रवाल एवं नागरिकों द्वारा लिखित रूप से निगम भिलाई को की गई है। संस्था द्वारा लोगों के बीच में भ्रम फैलाया गया कि जलकर के संबंध में उच्च न्यायालय में केश चल रहा है। हमे स्टे मिला हुआ है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Big News: एक मुश्त संपत्तिकर जमा करने पर 6.25% छूट, वरना 18% सरचार्ज

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर स्मृति नगर सोसायटी के निवासियों के मकानों का सर्वे कराया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1268 मकान निर्मित है, जिसमें आवास, आवास सह व्यवसाय एवं व्यवसाय के रूप में काबिज है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: छत्तीसगढ़ के सीएम दंतेवाड़ा-बीजापुर पहुंचे, योजनाओं की जानी जमीनी हकीकत, CRPF जवानों का बढ़ाया हौसला

इसमें से सन 2008 में हुए अनुबंध के अनुसार 792 मकान धारियों का ही जलकर का गणना से किया गया है। इसमें लगभग 400 से अधिक मकानों में भी नल कनेक्शन लिया जा चुका है। अभी वर्तमान में जलकर की राशि और वृद्वि होगी।
राज्य सरकार के प्रकाशित राजपत्र के अनुसार आवासीय मकान में जलकर 200 रूपये प्रतिमाह, आवास सह व्यवसाय में 350 रूपये, व्यवसाय में 800 रूपये एवं जो परिवार संपत्तिकर के दायरे में नही आते है, उनसे 60 रूपये प्रतिमाह लेने का प्रावधान है।

ये खबर भी पढ़ें: CG News: सीएम साय बोले-छत्तीसगढ़ में ट्राइबल म्यूजियम बनेगा पर्यटन और शोध का बड़ा केन्द्र

जलकर वसूली विभाग के सहायक राजस्व अधिकारी धीरज साहू का कहना है कि संस्था को दो नोटिस देकर 12.03.2025 एवं 22.03.2025 का तामिल करवाया गया है। संस्था द्वारा नोटिस जारी होने के 2 वर्ष पूर्व 30 लाख रूपये निगम कोष में जमा कराया गया था। अभी वहां पर और मकान निर्माणाधीन है। वास्तविक गणना होगा तो राशि लगभग 3.00 करोड़ से उपर जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: Operation Sindoor: तिरंगा थामे सड़क पर निकल पड़े सीएम साय संग मंत्री-विधायक, सांसद

सोसायटी के निवासियों द्वारा सोसायटी की गतिविधियों के संबंध में कई बार जिला एवं निगम प्रशासन को शिकायत की गई कि सोसायटी द्वारा हम लोगों से बहुत सारा अधिभार लिया जा रहा है। पार्को में लगे हरे-भरे पड़ो को भी काट दिया जा रहा है, जिससे यहां की आब-ओ-हवा एवं सुंदरता प्रभावित हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशनभोगियों को बड़ी सौगात देने वाले डॉ. अजय कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का संभाला पदभार

सोसायटी के उपर भूखण्डो के खसरा नबंर में भी छेड़-छाड़ करने का भी आरोप लगाया जा रहा है। जिसका शासकीय राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन किया जा रहा है। सोसायटी के निवासियों का मांग है कि स्मृति नगर सोसायटी को नगर निगम भिलाई अपने अधिपत्य में ले-ले। निर्धारित जलकर राशि समय अवधि में नहीं जमा करने पर निगम द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए निगम द्वारा पानी सप्लाई को नहीं रोकी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP सेक्टर 9 हॉस्पिटल: बर्न वार्ड देशभर में कमा रहा नाम, कराह रहा यूरोलॉजी-नेफ्रोलॉजी विभाग, ईडी मेडिकल को CITU ने थमाया 29 सुझाव

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों को मिला प्लेटफॉर्म संग पुरस्कार
Next: भिलाई औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने पहुंचे महापौर नीरज पाल

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.