Skip to content
13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई टाउनशिप में समस्याओं का अंबार, BSP-BMS में इन मुद्दों पर सहमति बनी अबकी बार
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई टाउनशिप में समस्याओं का अंबार, BSP-BMS में इन मुद्दों पर सहमति बनी अबकी बार

09/04/2024 1 minute read
Meeting-between-BSP-BMS-regarding-the-problems-of-Bhilai-Township
  • टाउनशिप में दो टाइम पानी एवं टार फेल्टिंग बारिश के पूर्व कराने, टाउनशिप के आवास में अवैध कब्जा रोकने हेतु संयंत्र कर्मचारियों को एक से अधिक आवास बिना कैटेगरी-बंधन के आवंटन कराने की मांग की गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात मजदूर संघ-बीएमएस के पदाधिकारियों की नगर सेवाएं विभाग के मुख्य महाप्रबंधक जेवाई सप्काले के साथ कई मुद्दे पर अहम बैठक हुई। टाउनशिप में दो टाइम पानी देने एवं बारिश के पूर्व मकानों में टार फेल्टिंग कराने की मांग की गई।

ये खबर भी पढ़ें : EPS-95 पेंशनभोगी और परिजन बहुत दुखी, गुस्सा आया बाहर

भिलाई इस्पात मजदूर संघ का प्रतिनिधि मंडल महामंत्री चन्ना केशवलू के नेतृत्व में टाउनशिप के मुख्य महाप्रबंधक जितेन्द्र कुमार सप्काले एवं टाउनशिप प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। सबसे पहले महामंत्री ने प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई।

ये खबर भी पढ़ें : EPS-95 पेंशनभोगी और परिजन बहुत दुखी, गुस्सा आया बाहर

प्रमुख मुद्दे जिन पर चार्चा हुई

-टाउनशिप में दो टाइम पानी एवं टार फेल्टिंग बारिश के पूर्व कराने, टाउनशिप के आवास में अवैध कब्जा रोकने हेतु संयंत्र कर्मचारियों को एक से अधिक आवास बिना कैटेगरी-बंधन के आवंटन कराने की मांग की गई।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: कर्मचारियों-अधिकारियों को पता नहीं SEWA Insurance पॉलिसी, लाखों का नुकसान

इस सम्बन्ध में प्रबंधन ने कहा कि वे भी इसके प्रति गंभीर है एवं शीघ्र समाधान की बात कही।

-टाउनशिप के सभी मकानों के बैक-लेन की सफाई नियमित करवाई जाए एवं गटर चेंबर में ढक्कन लगवाया जाए। यह कार्य प्रगति पर है एवं अब तक 4500 ढक्कन लगाए जा चुके है। बारिश के पहले बचे हुए चेंबर पर भी लगा दिया जाएगा।

-डबल स्टोरी मकानों की सीढ़ियों के आसपास लाइटिंग की व्यवस्था की जाए और टाउनशिप की स्ट्रीट लाइट खम्बो में लाईट लगाया जाए। प्रबंधन ने जवाब दिया कि यह कार्य भी प्रगति पर है। अबतक 52 बिल्डिंग में लाइटिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant गैस पाइपलाइन में आग पर बड़ा अपडेट: 9 लोग भर्ती, गैस थी शून्य

-टाउनशिप की सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, उन सभी सड़कों का नियमित मेंटेनेंस किया जाए। सेक्टर 10 सड़क नंबर 43 में जर्जर लोहे की पुलिया के जगह नया पुलिया बनाया जाए। इस पर सर्वे कर कार्य पूरा करने की बात कही गई।

-मकान में टार-फेल्टिंग का कार्य बारिश के पहले किया जाए। इस विषय में प्रबंधन ने बारिश के पहले 2500 मकानों का कार्य पूर्ण करने की बात कही।

-टाउनशिप में कुत्तों की सख्या बहुत ज्यादा हो गई है, जिसकी वजह से बच्चे व बुजुर्ग चपेट में आ रहे हैं। प्रबंधन ने शीघ्र निराकरण की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant गैस पाइपलाइन में आग पर बड़ा अपडेट: 9 लोग भर्ती, गैस थी शून्य

-टाउनशिप में बढ़ती पेड़ों की अवैध कटाई एवं लोहा चोरी (जैसे ग्रिल व वाल्व) के सम्बन्ध में चर्चा की गई। प्रबंधन ने कहा-इस पर कार्यवाही जारी है।

-टाउनशिप में नई पानी टंकी बनाने की कार्य प्रगति पर है।

-सेक्टर -7 में लम्बे समय से नाली की सफाई नहीं होने से सड़क 20 से 26 एवं क्रास स्ट्रीट 7 के घरों में बारिश के समय पानी घुस जाता है, तत्काल निराकरण करने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें : पेंशनभोगी 80 वर्ष की आयु तक जीवित है तो पेंशन के रूप में मिलेंगे 83 लाख’

बैठक में प्रबंधन से ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से प्रबंधन की तरफ से जीम विजय कुमार शर्मा, दिनेश कुमार, रणवीर पुन्न, राजेश साहू, डा.एन.के,जैन, शिखा दुबे, पद्मनी, पीएल साहू, एनके मिश्रा एवं यूनियन की और से भिलाई इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू, उपाध्यक्ष सन्नी एप्पन, डिल्ली राव, संयुक्त महामंत्री वशिष्ठ वर्मा, राज नारायण सिंह, जोगेंद्र कुमार, सचिव वेंकट रमैय्या, नाग राजू, नवनीत हर्देल, सुधीर गढ़ेवाल, भागीरथी चंद्राकर उपास्तिथ थे।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 हायर पेंशन: अदालत को भरमाने में जुटा EPFO, Pro-Rata Basis पर पेंशनभोगियों से बेईमानी…!

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ईपीएस 95 उच्च पेंशन योजना का विकल्प चुनने वालों के साथ EPFO कर रहा Denial Of Justice…!
Next: Tata Steel और Tenaris बनी Steel Sustainability Champions, लिस्ट में JSW Steel Limited भी

Related Stories

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026
RSP ERW Pipe Plant Sets a New Record Over 20,000 Tonnes of Production in a Single Month Focus Shifts to Value-Added Products
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ERW पाइप प्लांट का नया रिकॉर्ड, एक महीने में 20 हजार टन से ज्यादा प्रोडक्शन, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट पर नज़र

Azmat ali 12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.