Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Metal Mines Workers Union Elections: अभय सिंह अध्यक्ष व आशीष यादव बने महामंत्री, SAIL, NMDC से बड़ी खबर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Metal Mines Workers Union Elections: अभय सिंह अध्यक्ष व आशीष यादव बने महामंत्री, SAIL, NMDC से बड़ी खबर

23/12/2024 1 minute read
Metal Mines Workers Union Elections: Abhay Singh becomes President and Ashish Yadav becomes General Secretary, big news from SAIL, NMDC

एनएमडीसी के लंबित वेज रिवीजन को जल्द से जल्द लागू करवाने के लिए ऑल इंडिया एनएमडीसी वर्कर्स फेडरेशन सक्रिय।

  • इंटक के प्रदेश महासचिव वंश बहादुर सिंह चुनाव अधिकारी थे। पर्यवेक्षक संजय साहू व जिला अध्यक्ष पूरन वर्मा उपस्थित थे।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) (Metal Mines Workers Union (INTUC)) की केंद्रीय कार्यसमिति का त्रैवार्षिक चुनाव इंटक के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संजय कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से अभय सिंह को अध्यक्ष व आशीष यादव को महामंत्री चुन लिया गया। इंटक के प्रदेश महासचिव वंश बहादुर सिंह चुनाव अधिकारी थे। प्रदेश इंटक से पर्यवेक्षक के रूप में संजय साहू व जिला अध्यक्ष पूरन वर्मा उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह का Bokaro Steel Plant दौरा और सौगात, पढ़िए डिटेल

भिलाई में रविवार को हुए निर्वाचन में सर्वप्रथम विभिन्न शाखाओं के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा डॉ. संजय कुमार सिंह, वंशबहादुर सिंह, संजय साहू व पुरन वर्मा का पुष्पाहार से स्वागत करते हुए शाल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बोकारो हॉफ मैराथन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 21,10, 5 और 2 किलोमीटर की दौड़, कैश पुरस्कार

इसके पश्चात मुख्य चुनाव अधिकारी वंश बहादुर सिंह द्वारा सम्पन्न करवाए गए निर्वाचन में सर्वसम्मति से मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) की केंद्रीय कार्य समिति के अध्यक्ष पद पर अभय कुमार सिंह एवं महासचिव पद पर आशीष यादव को पुनः निर्वाचित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: पर्यावरण जागरुकता का मंत्र, “क्वेस्ट-ऑन” और EMD में ये इवेंट

इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर विनोद कश्यप, एके सिंह, तिलकराम मानकर, चंद्र कुमार मंडावी तथा राजेश कुमार सिंह तथा सचिव पद पर भूपेंद्र दिल्लीवार, सुरेश गुप्ता, चिन्नास्वामी, मन्नालाल मेश्राम, प्रवीण सहेजिया, कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद गुप्ता संगठन सचिव पद पर सुनील तालुकदार, राकेश लाल, प्रदीप गोलदार, संजय रावत एवं कार्यकारिणी सदस्य के पद पर रसिया राम लहरे, गौतम वर्मा, राजेन्द्र सिंह, शैलेश रथ, ओम कुमार साहू, दिनेश कांत एवं संतोष घराना सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए।

ये खबर भी पढ़ें: CPI(M) 8th Chhattisgarh State Conference: एसपी डे, डीवीएस रेड्डी, धर्मराज, पराते, मनोहर को मिली स्टेट कमेटी में जगह

चुनाव अधिकारी वंश बहादुर सिंह द्वारा सफलता पूर्वक चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न करवाने के पश्चात यूनियन के डॉ. संजय कुमार सिंह द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्पहार पहना कर उनका अभिनन्दन किया गया। साथ ही इस वर्ष सेवानिवृत हो रहे बचेली शाखा के भूतपूर्व अध्यक्ष देबाशीष पॉल और दल्लीराजहरा शाखा के भूतपूर्व सचिव तेजेन्द्र प्रसाद को भी यूनियन के प्रति उनकी सेवाओं के लिए शॉल और स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: दल्ली माइंस ने भुवनेश्वर में जीता 15वां कलिंगा सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. संजय कुमार सिंह ने चुनाव प्रक्रिया में यूनियन की चारों शाखाओं में तथा केन्द्रीय कार्यासमिति के निर्वाचन में आपसी सहमति से हुए निर्विरोध निर्वाचन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इससे संगठन की एकता परिलिक्षित होती है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की  रणनीति, NJCS लीडर राजेंद्र सिंह की धमकी

उन्होंने मेटल माइंस सेक्टर में निजीकरण, आउटसोर्सिंग, एम.डी.ओ., बढ़ती ठेका प्रथा जैसी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने तथा मिलकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी शाखा के पदाधिकारियों से ठेका श्रमिकों के नियमितीकरण के लिए रणनीति बनाते हुए ठोस प्रयास करने का आह्वान किया।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO Fraud: क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की कंपनी ने कर्मचारियों के वेतन से काटे 23 लाख, PF खाते में नहीं किया जमा, गिरफ्तारी वारंट जारी

उन्होंने सेल एवं एनएमडीसी की खदानों के पदाधिकारियों को सलाह दी कि एक दूसरे से जानकारियां साझा करते हुए परस्पर समन्वय से श्रमिक हित मे योजनाएं लागू करवाएं। एनएमडीसी के लंबित वेज रिवीजन को जल्द से जल्द लागू करवाने के लिए ऑल इंडिया एनएमडीसी वर्कर्स फेडरेशन के माध्यम से किये जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही सकारात्मक खबर मिलेगी।

प्रदेश इंटक के पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित संजय साहू ने ठेका श्रमिकों के लिए एनएमडीसी में मिल रही सुविधाओं को सेल में भी लागू करवाने की जरूरत पर जोर देते हुए इंटक के बैनर तले सभी मिलकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।

दुर्ग जिला इंटक अध्यक्ष पूरन वर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यूनियन का नेतृत्व श्रमिक हित मे सतत कार्यरत रहेगा। अंत मे नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय कुमार सिंह द्वारा उपस्थित अतिथियों व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा समाप्त हुई।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP की पूर्व कर्मी व पद्म विभूषण तीजन बाई का इलाज AIIMS Raipur में शुरू, साय सरकार ने ये सौंपा
Next: राष्ट्रीय इंटक की बैठक में SAIL के नियमित कर्मचारी, ठेका श्रमिकों के वेतन और सुविधाओं पर ये मंथन

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.