Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Midtown Club Election 2023: इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट के कर्मचारी चुनेंगे नई कमेटी, ट्रेड यूनियन और पार्टी पालिटिक्स का तड़का
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Midtown Club Election 2023: इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट के कर्मचारी चुनेंगे नई कमेटी, ट्रेड यूनियन और पार्टी पालिटिक्स का तड़का

18/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Midtown-Club-Election-2023-Employees-of-IISCO-Burnpur-Steel-Plant-will-elect-new-committee-trade-union-and-party-politics-begins
  • इंटक के नेता श्रीकांत शाह दोबारा महासचिव की कुर्सी पर बैठने के लिए जोर लगाए हुए हैं। इनके अलावा संजय व गोपाल मंडल भी दावेदारी कर रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल के इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट के कर्मचारियों के मिडटाउन क्लब का चुनाव 26 मार्च को है। चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। 13 पदों के लिए मतदान होगा। प्लांट से लेकर टाउनशिप तक सदस्यों को साधने की कोशिश की जा रही है। मतदाताओं से संपर्क बढ़ा दिया गया है। इंटक सहित कई यूनियनों के पदाधिकारियों ने अलग-अलग पदों पर दावेदारी की है। वहीं, सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के बैनर तले एक उम्मीदवार ने महासचिव पद पर दावेदारी करके सबको हैरान कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें:  DIC Trophy Tennis Ball Cricket Tournament: बीएसपी के अधिकारी 16 अप्रैल तक जड़ेंगे चौके-छक्के, ईडी तक उतरे मैदान में

कर्मचारियों के चुनाव में पार्टी की दखल को लेकर खूब चर्चा भी हो रही है। क्लब में पार्टी पॉलिटिक्स पर सवाल उठाए जा रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के बैनर तले संजय कुमार सिंह को महासचिव पद पर उतार दिया गया है। तृणमूल के चिह्न पर प्रचार तक कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें:   एटक सम्मेलन: SAIL और Coal India के कर्मचारियों को बोकारो में ललकारा, आंदोलन के लिए पुकारा

वहीं, इंटक के नेता श्रीकांत शाह दोबारा महासचिव की कुर्सी पर बैठने के लिए जोर लगाए हुए हैं। इनके अलावा गोपाल मंडल भी दावेदारी कर रहे हैं। जबकि मनोरंजन सचिव पद पर ओम प्रकाश पासवान, लाइब्रेरी सचिव पद पर राजीव कुमार, खेल सचिव के लिए राजेंद्र सिंह निर्विरोध विजेता घोषित हो चुके है।

ये खबर भी पढ़ें:   BSP की जमीन पर बन रहे इंडोर स्टेडियम की दीवार तेज हवा के झोंके से ढही, गुणवत्ता पर सवाल

साल 2020 में क्लब बना है। बर्नपुर मिडटाउन क्लब के कार्यकारणी चुनाव के लिए पूरे प्लांट में प्रत्याशी और उनकी टीम का तेज चुनाव प्रचार चल रहा है। बर्नपुर मिडटाउन क्लब के कार्यकारणी कमिटी वर्ष 2023 से 2025 के लिए 26 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज होती जा रही है।

ज्ञात हो कि पूरे सेल में प्रथम कर्मचारियों के मनोरंजन के लिए निर्मित यह क्लब हमेशा से अपने बेहतरीन कार्यक्रमों और इसकी सुंदरता के लिए चर्चा का केंद्र बिंदु में रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL E0 Exam: रीजनिंग ने उलझाया, कम्प्यूटर फ्रेंडली न होने से समय गंवाया, अच्छा प्रश्न आया, अब इंटरव्यू का साया

तीन वर्ष पूर्व ही इसका उद्घाटन सेल आईएसपी प्रबंधन द्वारा किया गया था। तब से लेकर अब तक बर्नपुर मिडटाउन क्लब सेल आईएसपी कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के लिए मनोरंजन का एक केंद्र बिंदु रहा है। जहां, पिछले दो वर्ष के कार्यकाल में कई सांस्कृतिक, मनोरंजन, खेल खुद, प्रतियोगिता का आयोजन कर इस क्लब के माध्यम से क्लब कमेटी ने प्रसिद्धि हासिल की।

वहीं, इसकी खूबसूरत साज-सजावट एवं पेटुक जंक्शन रेस्टोरेंट का भी खूब नाम है। क्लब के सदस्यों के बच्चों व परिवारजनों के लिए शिक्षा का केंद्र भी है। कई प्रकार के विषयों की पढ़ाई भी होती है।

सेल के अन्य प्लांट राउरकेला, दुर्गापुर स्टील प्लांट के उच्च अधिकारी भी इस क्लब के संचालन पद्धति और क्लब को देखने के लिए आने वाले है, ताकि ऐसा ही एक क्लब सेल के सभी प्लांट में कर्मचारियों के लिए बनाया जा सके। विगत वर्षों में क्लब कमेटी के द्वारा कुल 9 बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कुल मिलाकर 193 यूनिट रक्त को संग्रह कर सेल आईएसपी के बर्नपुर हॉस्पिटल को देकर यहां के सदस्यों ने अपने सामाजिक दायित्व का भी पालन किया है।

ये खबर भी पढ़ें:  राउरकेला स्टील प्लांट में नई और उन्नत मशीनों की सौगात, महिलाओं के हाथ कमान

आगामी दो वर्ष के कार्यकाल के लिए क्लब नियम के अनुसार लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराया जा रहा है, जिसमे वर्तमान कमेटी का नेतृत्व करने वाले महासचिव श्रीकांत शाह दोबारा से महासचिव पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। साथ ही साथ उनके पैनल के सभी साथी उपमहासचिव पद के लिए अचिंत्य माझी, कोषाध्यक्ष पद के लिए विवेकानंद कुमार, सांस्कृतिक सचिव के लिए मानस कुमार नायक, खाद्य सचिव के लिए गौरव रंजन, कमेटी सदस्य पदों के लिए, फ्रैंकलिन इक्का,मोहम्मद सहबजन, नवीन बाउरी, नीतीश कुमार, राजेश कुमार साथ मिलकर एक टीम के रूप में दावेदारी कर रहे।

जानिए क्लब चुनाव में किस पद पर कौन-कौन दावेदार

महासचिव 1 पद
श्रीकांत शाह
संजय सिंह
गोपाल मंडल
उपमहासचिव 1 पद
अचिंत्य माझी
प्रदीप शाह
कोषाध्यक्ष 1 पद
विवेकानंद कुमार
चंदन तिवारी
सांस्कृतिक सचिव 1 पद
मानस नायक
सुब्रत कोर
खाद्य सचिव 1 पद
गौरव रंजन
अमित कुमार सिंह
5 साधारण कमेटी सदस्य के लिए 6 उम्मीदवार
राजेश कुमार
नीतीश कुमार
फ्रैंकलिन इक्का
मोहम्मद सहबजन
नवीन बाउरी
अमरनाथ यादव

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मिराज सिनेमा, चोपड़ा पंप सील होते ही लीज नवीनीकरण पर व्यापारी आए सामने, कहा-BSP नहीं, मानेंगे कलेक्टर का फैसला
Next: SAIL E0 Exam: 14% कर्मचारियों ने सेल में अधिकारी बनने का ठुकराया ऑफर

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.