Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कार्डियक अरेस्ट केस: समय पर सीपीआर से बढ़ती है मरीज के जीवित रहने की उम्मीद
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कार्डियक अरेस्ट केस: समय पर सीपीआर से बढ़ती है मरीज के जीवित रहने की उम्मीद

09/11/2024 1 minute read
Cardiac arrest case: Timely CPR increases the patient's chances of survival

छात्रों ने विशेषज्ञों से हाई क्वालिटी सीपीआर, डिफिब्रिलेशन, कार्डियोवर्शन एवं पेसिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

  • नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में बीएलएस एवं एसीएलएस के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। कार्डियक अरेस्ट (Cardiac arrest) के केस में सही समय पर कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) (Cardiopulmonary Resuscitation ) नहीं मिलने पर रोगी की मृत्यु हो जाती है। कार्डियक अरेस्ट (Cardiac arrest) के केस में यह देखने को मिला है कि सही समय पर सीपीआर मिलने से व्यक्ति के जीवित रहने की संभावना 30 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: स्वर्गीय पति की सरकारी नौकरी थी, अंतिम भुगतान और पेंशन तक नहीं मिली

वहीं सही समय पर सीपीआर नहीं मिलने पर हर एक मिनट में मृत होने की संभावना बढ़ती जाती है और लगभग 6 से 8 मिनट में मरीज की पूर्णतः मस्तिष्क क्षति हो जाती है जिसे मेडिकल भाषा में हाइपोक्सिक ब्रेन डैमेज कहते हैं। यह स्थिति तब निर्मित होती है जब मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलता है।’’

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव: सीएम विष्णु देव साय और मोहन यादव ने बजाया ढोल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम

यह जानकारी बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट (Basic Life Support and Advanced Cardiac Life Support) की कार्यशाला के अंतिम दिन प्रशिक्षण देते हुए कोर्स इंस्ट्रक्टर डॉ. प्रतिभा जैन शाह ने प्रतिभागी चिकित्सा छात्रों को दी।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के प्लेट मिल ने रचा कीर्तिमान, कोचीन शिपयार्ड, भेल, रेलवे, हैवी प्रोजेक्ट को भेजा स्पेशल प्लेट

पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (Pandit Jawaharlal Nehru Memorial Medical College) के चौथी मंजिल स्थित स्किल लैब में आयोजित इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को आज हाई क्वालिटी सीपीआर, डिफिब्रिलेशन, कार्डियोवर्शन एवं पेसिंग की प्रैक्टिस करवाई गई।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र: नई इकाइयों ने अप्रैल-अक्टूबर 2024 में किया बेहतरीन प्रोडक्शन

पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल के एनेस्थेसिया एवं पेन मैनेजमेंट विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला की कोर्स कोऑर्डिनेटर एवं इंस्ट्रक्टर विभागाध्यक्ष डॉ. प्रतिभा जैन शाह (Course Coordinator and Instructor Head of Department Dr. Pratibha Jain Shah) एवं इमर्जेंसी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. शिवम पटेल (Emergency Medicine Specialist Dr. Shivam Patel) हैं।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र: नई इकाइयों ने अप्रैल-अक्टूबर 2024 में किया बेहतरीन प्रोडक्शन

इनके साथ ही बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस रायपुर की डॉ. अनीषा नागरिया, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के इमरजेंसी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. बालाजी शाह, गुजरात के डॉ. जनक खम्बोल्झा और एम्स जोधपुर की डॉ. भारती गिंडलानी ने छात्रों को बीएलएस एवं एसीएलएस कोर्स का प्रशिक्षण दिया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ने अकादमिक सहयोग के लिए ASCI हैदराबाद से किया एमओयू साइन

आपात स्थितियों में लोगों की जीवन रक्षा करने के लिए आयोजित इस कार्यशाला की सराहना करते हुए अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने कहा कि व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट कहीं भी, किसी भी जगह हो सकता है ऐसे में बेसिक लाइफ सपोर्ट कोर्स से प्राप्त प्रशिक्षण की मदद से हम लोगों का बहुमूल्य जीवन बचा सकते हैं। यह कोर्स हमें सिखाता है कि विपरीत पस्थितियों में बिना घबराये नाड़ी और श्वसन गति का परीक्षण करके हम व्यक्ति की जान बचा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: वेदव्यास संगीत नृत्योत्सव 2024: राउरकेला के मंच पर भारतीय नृत्य कला की झलक

स्कूल-कॉलेज में भी बेसिक कार्डियक लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग

इमर्जेंसी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. शिवम पटेल ने हाई क्वालिटी सीपीआर का प्रशिक्षण देते हुए बताया कि 30 बार चेस्ट कंप्रेशन के बाद 2 बार ब्रेथ देना होता है। सीपीआर कोई भी कर सकता है इसके लिए डॉक्टर या मेडिकल टीम होना जरूरी नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में छुटिटयों पर भेदभाव, कर्मचारियों को सीधा नुकसान, BSP और BAKS केस पर 28 नवंबर को RLC रायपुर करेंगे सुनवाई

आजकल स्कूल-कॉलेज में भी बेसिक कार्डियक लाइफ सपोर्ट (Basic Life Support and Advanced Cardiac Life Support) की ट्रेनिंग दी जाती है। लोगों की अधिक से अधिक जीवन रक्षा के लिए इस प्रशिक्षण पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है और ऐसे प्रोग्राम को सपोर्ट करने की जरूरत भी है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP: हड़ताल का साइड इफेक्ट, 4 सस्पेंड, 2 का सेलम ट्रांसफर, 26 को वार्निंग लेटर

छात्रों को चेस्ट कंप्रेशन

विशेषज्ञों ने बेसिक लाइफ सपोर्ट (Basic Life Support) के अंतर्गत छात्रों को चेस्ट कंप्रेशन (जीवन रक्षा के लिए छाती पर दबाव डालने की विधि) की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया और मैनकिन (डमी) में बारी-बारी से सबको अभ्यास करवाया। एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट के बारे में पढ़ाते हुए विशेषज्ञ डॉ. जनक खम्बोल्झा ने कार्डियक अरेस्ट के पहले मरीज में होने वाले साइन और सिम्पटंम्स के बारे में पढ़ाया।

ये खबर भी पढ़ें: WCL NEWS: कोल इंडिया स्थापना दिवस पर वेकोलि को 10 पुरस्कार, अमेरिका, कोलंबिया में अवॉर्ड जीतने वाली टीम सम्मानित

उन्होंने कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) को रोकने के उपाय बताये। मरीज को कब, कितने एनर्जी से शॉक देना है और हार्ट रेट एवं रिदम को नॉर्मल लाने की प्रैक्टिस करवायी गई। सभी छात्रों को ग्रुप में बांट कर, बारी-बारी सबको टीम लीडर बनाकर रियल टाइम केस सिनेरियो देकर प्रैक्टिस करवाई गई। सभी की लिखित और प्रायोगिक परीक्षा ली गई जिसमें उत्तीर्ण होने का अंक 84 प्रतिशत था। सभी छात्र इस परीक्षा में शत-प्रतिशत उत्तीर्ण हुए।

ये खबर भी पढ़ें: WCL NEWS: कोल इंडिया स्थापना दिवस पर वेकोलि को 10 पुरस्कार, अमेरिका, कोलंबिया में अवॉर्ड जीतने वाली टीम सम्मानित

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो में क्रिकेट टूर्नामेंट, भिलाई स्टील प्लांट की टीम का ट्रायल 11 को
Next: राउरकेला इस्पात संयंत्र के 27 कर्मचारी-अधिकारी को ‘सेल शाबाश’ पुरस्कार

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.