Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मुहर्रम 2023: गम-ए-हुसैन में हर कोई गमगीन, अपने-अपने तरीके से हो रहा इज़हार
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

मुहर्रम 2023: गम-ए-हुसैन में हर कोई गमगीन, अपने-अपने तरीके से हो रहा इज़हार

29/07/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Muharram-2023-Everyone-is-inconsolable-in-Gham-e-Hussain_-expressing-in-their-own-way
  • 10वीं मुहर्रम के दिन इमाम हुसैन और उनके कुनबे के 72 साथियों की शहादत हुई थी, जिसका गम आज भी मनाया जा रहा है।

अज़मत अली, भिलाई। हजरत मोहम्मद (सल्ल.) के नवासे इमाम हुसैन और उनके कुनबे के 72 साथियों की शहादत का गम मनाया जा रहा है। इस्लामी कैलेंडर के पहले महीने मोहर्रम की 10वीं तारीख को शहादत हुई थी। इसलिए मुसलमान इस दिन को गम के तौर पर मनाते हैं। गम को इजहार करने का अपना-अपना तरीका है। कहीं ताजिया बैठाई गई तो कहीं मातम किया जा रहा। घरों, मस्जिदों और मदरसों में कुरआनख्वानी हो रही है। यानी कुरआन का पाठ।

गम का मौका है, इसलिए लोगों ने रोजे भी रखे हुए हैं। मस्जिदों में दोपहर बाद आशूरा की दुआ पढ़ी जाएगी। शाम को इमाम चौक से ताजिया का जुलूस निकाला जाएगा, जो भिलाई के सुपेला कर्बला मैदान में पहुंचेगा।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL BSP: कर्मचारियों की तरह CISF जवानों की भी जान खतरे में, 2 और बैरक पर मंडराया खतरा, जर्जर आवासों से सबको निकालो बाहर

9वीं मुहर्रम यानी शुक्रवार की रात शहर में कहां किस तरह से मुहर्रम मनाया जा रहा है, इसका जायजा लिया गया। सेक्टर-6 ईदगाह मैदान के समीप अलाव हर साल की तरह इस बार भी जलाया गया। यहां दहकते अंगारों पर लोग कूदते रहे। अपने तरीके से लोग गम-ए-हुसैन में खोए रहे। इसी तरह फरीदनगर निजामी चौक मैदान में भी कुछ ऐसा ही दृश्य दिखा। ढोल-तासे की आवाज के बीच लोग अंगारों को रौंद रहे थे। हजारों की भीड़ इसको निहारती रही। बच्चों संग महिलाएं भी डटी रहीं। पुलिस प्रशासन ने खास इंतजाम किया था। हर चौक-चौराहे और इस तरह के आयोजन स्थल पर फोर्स मुस्तैद रही।

इसी बीच सभी इमाम चौक से ताजिया और अखाड़े का जुलूस निकालना शुरू हुआ। युद्ध कौशल का प्रदर्शन करते हुए अखाड़े के खिलाड़ी आगे-आगे चल रहे थे, पीछे ताजिया का जुलूस। ईदगाह लाल मैदान, फरीदनगर, सुपेला से ताजिया का जुलूस गदा चौक पहुंचा। यहां सभी ने युद्धकौशल का प्रदर्शन किया। इसके बाद पॉवर हाउस की तरफ भीड़ बढ़ती गई। कैंप एरिया में भी कुछ ऐसे ही हालात थे। पॉवर हाउस से दोबारा ताजिया जुलूस इमाम चौक लौट गया,जो आज शाम कर्बला के लिए रवाना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: देश का पहला PSU बना SAIL Rourkela Steel Plant, जिसकी खुद की होगी मालगाड़ी, ग्राहकों तक पहुंचाएगा प्रोडक्ट

इधर-सुपेला कर्बला मैदान में ताजिया को देखने और फातिहा पढ़ने वालों की भीड़ रही। कोई अगरबत्ती जलाता रहा तो कोई फूल पेश करता रहा। बता दें कि भिलाई शहर से दोपहर बाद ताजिया का जुलूस निकाला जाएगा। पॉवर हाउस चौक पर सभी ताजिया पहुंचेंगे। इसके बाद विभिन्न रास्तों से होते हुए जुलूस कर्बला मैदान पहुंचेगा। दुर्ग में भी कुछ इसी तरह के का इंतजाम है। वहीं, शिया समुदाय की तरफ से भिलाई के इमामबाड़ा में मजलिस की जा रही है। काले लिबास में महिलाएं और बच्चे गम-ए-हुसैन में खोए हुए हैं। कर्बन के वाक्यात बयान किए जा रहे हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट: CSVTU ने BSP को लिखा पत्र, 10 अगस्त तक मांगी प्रवेश लेने वालों की लिस्ट, 40% सीट और 25% फीस में राहत
Next: SAIL राउरकेला स्टील प्लांट ने देश के सभी स्टील प्लांट को पछाड़ा, टॉरपीडो और स्टील लैडल लाइफ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज

Related Stories

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.