Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • नगरनार स्टील प्लांट: SAIL RSP के एमएनवीएस प्रभाकर ने एनएसएल स्टील प्लांट के कार्यकारी निदेशक का संभाला कामकाज
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नगरनार स्टील प्लांट: SAIL RSP के एमएनवीएस प्रभाकर ने एनएसएल स्टील प्लांट के कार्यकारी निदेशक का संभाला कामकाज

25/02/2025 (Last updated: 25/02/2025) 1 minute read
Nagarnar Steel Plant: MNVS Prabhakar of SAIL RSP takes over as Executive Director of NSL Steel Plant

प्रभाकर की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत के सबसे युवा स्टील प्लांट ने हॉट रोल्ड कॉइल्स बाजार में जगह बनाई है।

  • प्रभाकर की नगरनार स्थित एनएसएल के एकीकृत इस्पात संयंत्र के प्रमुख के रूप में नियुक्ति से इस नवोदित इस्पात संयंत्र के लिए बेहतर माना जा रहा।

सूचनाजी न्यूज, नगरनार। नगरनार स्टील प्लांट (Nagarnar Steel Plant) से बड़ी खबर आ रही है। नए मुखिया ने कामकाज संभाल लिया है। एमएनवीएस प्रभाकर, कार्यकारी निदेशक ने एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (NSL) के एकीकृत स्टील प्लांट के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: इंटक अधिवेशन: कर्मचारियों के जॉब सिक्योरिटी, सुविधाओं, आंदोलन पर संजीवा रेड्डी, संजय सिंह, तारिक अनवर, टीएस सिंहदेव ये बोले

प्रभाकर ने पदभार ग्रहण करने पर कहा, “एनएसएल, नगरनार की गतिशील टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। इस टीम ने अपने कमीशनिंग के बाद बहुत कम समय में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मैं स्टील प्लांट के सभी हितधारकों से, आंतरिक और बाहरी दोनों, समर्थन की आशा करता हूं ताकि हम सामूहिक रूप से इस स्टील प्लांट की न केवल बस्तर या छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के गौरव के रूप में पहचान गढ़ें ।”

ये खबर भी पढ़ें: DelhiCM: दिल्ली की सत्ता फिर महिला के हाथ, रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा होंगे डिप्टी सीएम

प्रभाकर की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत के सबसे युवा स्टील प्लांट ने हॉट रोल्ड कॉइल्स (एचआर कॉइल्स) बाजार में अपनी विशिष्ठ जगह बनाई है और हॉट मेटल उत्पादन में 3 मिलियन टन आंकड़े के तरफ तेज़ी से बढ़ते हुए जल्द ही आर्थिक रूप से ब्रेक-ईवन करने के प्रयास में लगा है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट की रश्मि नायक को राष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा निबंध प्रतियोगिता में मिला पहला स्थान

एक अनुभवी टेक्नोक्रेट प्रभाकर, बी.टेक. (मेटलर्जी ) और मानव संसाधन एवं विपणन में एमबीए हैं। एनएमडीसी स्टील प्लांट की ज़िम्मेदारी सँभालने से पहले वह सेल के राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) में मुख्य महाप्रबंधक (प्रभारी सर्विसेस) के पद पर पदस्थ थे। अपने 34 वर्षों से अधिक के सेवाकाल में प्रभाकर आरएसपी में परिचालन के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों के प्रभारी रहे हैं, जिसमें उन्होंने संगठन के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

ये खबर भी पढ़ें: नए Fastag नियम पर National Highway Authority of India ने ये कहा

वह ब्लास्ट फर्नेस टीम के प्रमुख सदस्यों में से एक रहे हैं और आरएसपी की ब्लास्ट फर्नेस नंबर 5 (“दुर्गा”) के स्थिरीकरण में भी उनकी विशेष भूमिका रही है। उसी तरह वह आरएसपी की डीकार्बोनाइजेशन पहल में अग्रणी रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी फायर ब्रिगेड ने क्वालिफिकेशन बेस्ड कॅरियर ग्रोथ सर्कुलर मानने से किया इन्कार, दमकल कर्मियों को हर माह नुकसान

कच्चे माल के प्रबंधन और तैयार माल के परिवहन को सुचारू बनाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वह ‘समन्वय’ नामक टीम के अग्रणी सदस्यों में से थे, जिसके माध्यम से आरएसपी में काम करने वाले ठेकेदारों के मुद्दों को हल करने में बड़ी मदद मिली।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP: राउरकेला स्टील प्लांट से रिटायर होने वाले ध्यान दें

प्रभाकर की नगरनार स्थित एनएसएल के एकीकृत इस्पात संयंत्र के प्रमुख के रूप में नियुक्ति से इस नवोदित इस्पात संयंत्र के लिए अधिक स्थिरता और तीव्र विकास के युग की शुरुआत होने की उम्मीद है, क्योंकि उन्हें इस्पात उत्पादन के विभिन्न पहलुओं का व्यापक अनुभव है।

ये खबर भी पढ़ें: कार्मिकों को शिरोमणि पुरस्कार में स्मृति चिन्ह, डिनर सेट, प्रशस्ति पत्र, जीवनसाथी के लिए प्रशंसा पत्र और मिला मिठाई का कूपन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Big News: कोल इंडिया लिमिटेड में कर्मचारी से अधिकारी बनने का मौका, 27 मार्च तक करें आवेदन
Next: कुर्सी तोड़ नहीं हैं बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज, अब यहां दिखे…

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.