भिलाई इस्पात संयंत्र में नई CNC मशीन की सौगात, प्रोडक्शन पकड़ेगी रफ्तार

New CNC Machine Gifted to Bhilai Steel Plant, Production to Pick Up Pace
  • सीजीएम (शॉप) एच.के. सचदेवा एवं सीजीएम (M&U) बी.के. बेहरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के MARS-1 विभाग में 19 मार्च 2026 को एक नई अत्याधुनिक CNC मशीन का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर निदेशक-प्रभारी चितरंजन मोहापात्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने फीता काटकर मशीन का शुभारंभ किया तथा इसके संचालन का अवलोकन किया। उन्होंने इस मशीन को संयंत्र के तकनीकी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

मशीन की खरीद प्रक्रिया में विभागाध्यक्ष जगदीश दासरी की प्रमुख भूमिका रही। साथ ही सीजीएम (शॉप) एच.के. सचदेवा एवं सीजीएम (M&U) बी.के. बेहरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मशीन की स्थापना चेन्नई की GH Induction कंपनी द्वारा सफलतापूर्वक की गई, जो महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) एन.के. साहू एवं महाप्रबंधक (मैकेनिकल) जवाहर बाबू के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई।

मशीन के संचालन का सफल परीक्षण डीजीएम (प्लानिंग) ए.के. मल्ला एवं एजीएम (हीट ट्रीटमेंट एवं टूल रूम) श्री आर.के. परगनिहा के मार्गदर्शन में किया गया। मशीन का संचालन सी.डी. वैष्णव एवं प्रकाश नायक द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में सीजीएम (M&U) बी.के. बेहरा, सीजीएम (शॉप) एच.के. सचदेवा, सीजीएम (मैकेनिकल) श्री पी.के. सिंह, सीजीएम (इलेक्ट्रिकल) टी.के. कृष्ण कुमार के साथ-साथ कार्यकारी निदेशक (ED) माइंस, कार्यकारी निदेशक (ED) एचआर एवं अन्य कार्यकारी निदेशकगण भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त ओए (OA) के अध्यक्ष एन.के. बंछोर की गरिमामयी उपस्थिति भी कार्यक्रम में रही।

इस परियोजना को सफल बनाने में विभिन्न विभागों जैसे CED, INCOS, पावर सिस्टम, एसएस शॉप एवं परचेज विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से इस परियोजना को समय पर पूर्ण किया जा सका।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि इस CNC मशीन के शुरू होने से उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी, कार्य की गुणवत्ता बेहतर होगी तथा सटीकता और समय की बचत सुनिश्चित होगी। यह पहल संयंत्र की कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा मशीन के सफल संचालन की कामना की गई।