Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NSL NEWS: दीपावली से पहले नगरनार स्टील प्लांट ने प्रोडक्शन का दिया बड़ा गिफ्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NSL NEWS: दीपावली से पहले नगरनार स्टील प्लांट ने प्रोडक्शन का दिया बड़ा गिफ्ट

30/10/2024 1 minute read
NSL NEWS: Before Diwali, Nagarnar Steel Plant gave a big gift of production

एनएसएल के इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट ने 2 मिलियन टन हॉट मेटल के उत्पादन का रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ा पार किया। सीएमडी ने दी बधाई और बढ़ाया हौसला।

  • एनएसएल के नगरनार संयंत्र में मां दंतेश्वरी ब्लास्ट फर्नेस 4506 क्यूबिक मीटर का प्रभावी वॉल्यूम रखता करता है और प्रति दिन 9500 टन हॉट मेटल का उत्पादन करने के लिए बना है।

सूचनाजी न्यूज, जगदलपुर। एनएमडीसी नगरनार स्टील प्लांट (NMDC Nagarnar Steel Plant) से खास खबर है। हॉट मेटल प्रोडक्शन को लेकर नया आंकड़ा सामने आ गया है। नगरनार में एनएसएल के एकीकृत इस्पात संयंत्र ने रेटेड क्षमता हासिल करने की दिशा में अपनी यात्रा जारी रखते हुए,28 अक्टूबर को 2 मिलियन टन से अधिक हॉट मेटल के उत्पादन का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP:  हड़ताल के लिए निकली बाइक रैली, प्रबंधन ने 50 को थमाया नोटिस, ड्यूटी आने वालों को मटर पनीर, अंडा, फल, जूस

एनएसएल के ब्लास्ट फर्नेस ने रिकॉर्ड-तोड़ 7268 टन दैनिक उत्पादन इस उपलब्धि को और भी अधिक महत्वपूर्ण बनाया। इस ऐतिहासिक दिन पर अमिताभ मुखर्जी, सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) ने इस अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए टीम एनएसएल को बधाई दी।

ये खबर भी पढ़ें: सेफी उपाध्यक्ष अजय पांडेय का पहले सम्मान, फिर JO 2008-10  बैच के लंबित मुद्दों पर चर्चा

और कंपनी की भविष्य की उपलब्धियों पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, “एनएसएल में हम असाधारण गुणवत्ता वाले इस्पात का उत्पादन करने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ हैं जो उच्चतम वैश्विक मानकों को पूरा करता है, और देश की बुनियादी ढांचा संबंधी महत्वाकांक्षाओं को सशक्त बनाता है।” इस उपलब्धि को हासिल करने पर विश्वनाथ सुरेश, निदेशक (वाणिज्य) और विनय कुमार निदेशक (तकनीकी) और निदेशक (कार्मिक, अतिरिक्त प्रभार) ने टीम एनएसएल को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और पूर्ण समर्पण के लिए बधाई दी।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: दुर्गापुर स्टील प्लांट के GM लापता, खोज रही पुलिस-CISF

इस अवसर पर, एनएसएल स्टील प्लांट, नगरनार के अधिशासी निदेशक और प्रमुख, के प्रवीण कुमार ने कहा, “हमने अपनी निर्धारित योजना के अनुरूप, हॉट मेटल के दैनिक उत्पादन को सफलतापूर्वक बढाकर 7000 टन तक कर दिया है। हमारा ध्यान अब उत्पादन को सुस्थिर करने पर केंद्रित है और हम इष्टतम क्षमता उपयोग की दिशा में प्रगति कर रहे हैं जो उत्पादन के आर्थिक संतुलन और ब्रेक इवेन को प्राप्त करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।”

ये खबर भी पढ़ें: सेल-बीएसपी के प्लांट गैराज में आए दो नए चेन माउंटेड डोजर, पढ़िए इसका काम

एनएसएल के उत्पादन की प्रभावशाली गति जारी है, जो मात्र 226 दिनों में हॉट मेटल के पहले मिलियन टन उत्पादन की रिकॉर्ड उपलब्धि से प्रारम्भ हुआ था। हाल की बाहरी बाधाओं के बावजूद, कंपनी ने 204 दिनों में दूसरा मिलियन टन उत्पादन हासिल किया। यह एनएसएल की परिचालन दक्षता और दृढ़ संकल्प को रेखांकित करता है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के 2 सीजीएम की टीम आमने-सामने, जानिए कौन जीता

एनएसएल के नगरनार संयंत्र में मां दंतेश्वरी ब्लास्ट फर्नेस 4506 क्यूबिक मीटर का प्रभावी वॉल्यूम रखता करता है और प्रति दिन 9500 टन हॉट मेटल का उत्पादन करने के लिए बना है। उद्योग प्रोटोकॉल के अनुरूप, एनएसएल क्रमिक रूप से अपना उत्पादन एचआर कॉइल्स आउटपुट के अनुरूप बढ़ा रहा है, जो अपनी बेहतर गुणवत्ता के कारण मजबूत होती बाजार मांग को पूरा कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL NEWS: BGH में ऑटोमेटेड बायो-केमिस्ट्री & हिमेटोलॉजी  एनालाइजर की सौगात, जांच में अब तेजी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: संयुक्त यूनियन ने कर्मियों को दिया धन्यवाद,कहा-हक मांग रहे भीख नहीं
Next: छत्तीसगढ़ में घूमने की शानदार जगह जशपुर, एडवेंचर, इको-टूरिज्म और ट्रिप्पी हिल्स

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.