Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Odisha Train Accident: Bhilai Steel Plant में बनी रेल पटरी पर हादसा, 238 की मौत, 900 से ज्यादा जख्मी, रेलवे रिपोर्ट में ये बात, बीएसपी जुटी पटरी जांच में
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे

Odisha Train Accident: Bhilai Steel Plant में बनी रेल पटरी पर हादसा, 238 की मौत, 900 से ज्यादा जख्मी, रेलवे रिपोर्ट में ये बात, बीएसपी जुटी पटरी जांच में

03/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Odisha-Train-Accident-Accident-on-the-rail-track-built-in-Bhilai-Steel-Plant-238-died-more-than-900-injured-this-thing-in-railway-report-BSP-engaged-in-track-investigation
  • ट्रेन हादसा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में बनी रेल पटरी पर हुआ है।

अज़मत अली, भिलाई। ओडिशा (Odisha) के बालासोर में शुक्रवार शाम हुए ट्रेन हादसे ने देश को झकझोर कर रख दिया है। हर तरफ लाश ही लाश नजर आई। देश का सबसे बड़ा रेल हादसा बताया जा रहा है। 238 यात्रियों की मौत हो चुकी हैं और 900 से ज्यादा जख्मी बताए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: EPFO की नोटिस ने बढ़ाया SAIL का टेंशन, तैयार रखिए डाक्यूमेंट

रेलवे के सूत्रों के मुताबिक त्वरित जांच रिपोर्ट में रेल फ्रैक्चर का जिक्र कहीं पर नहीं, क्योंकि पहले वाली गाड़ी के अंतिम तीन बोगियां डिरेल हुई थी, रेल फ्रैक्चर होने पर ऐसा नहीं होता है। 130 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ती कोरोमंडल एक्सप्रेस के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया होगा। एलएचबी कोच होने की वजह से कंप्लिंग टूट जाती है और कोच एक दूसरे के ऊपर नहीं चढ़ती, बल्कि फेंका जाती है। लेकिन बाजू में मालगाड़ी खड़ी होने की वजह से उससे जाकर बोगियां टकरा गई और हादसा और भी भयानक हो गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Corporate Office में अमरेंदु प्रकाश की भेंट-मुलाकात, कर्मचारियों ने गिनानी शुरू की अपनी मांग

तीन ट्रेनों की भिड़ंत की वजह से हादसा हुआ है। ओडिशा सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मौका मुआयना किया। हादसे में 25 बोगियां तबाह हो गई है। एक बोगी में 72 से अधिक यात्री सवार होते हैं। जबकि मुसाफिरों की संख्या इससे कहीं ज्यादा बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के वर्क्स एरिया के बाद अब Bhilai Township में GM IR का छापा, नहीं मिलती वेतन पर्ची, मजदूरों से खुला एक और राज

यह ट्रेन हादसा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में बनी रेल पटरी पर हुआ है। हादसे का कारण रेल पटरी नहीं है, बावजूद भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम पटरियों की जांच के लिए ओडिशा पहुंच चुकी है। बालासोर घटनास्थल पर बिखरी रेल पटरियों की जांच की जा रही है।

रेल के ज्वाइंट और ज्वाइंट को बारीकी से चेक किया जा रहा है। रेल पटरी अंकित रिकॉर्ड से हीट नंबर, मैन्युफेक्चरिंग तारीख, ब्लूम नंबर, कास्टिंग कब हुआ आदि की जानकारी आसानी से लग जाती है। रेल पटरी की क्वालिटी आदि की पड़ताल के बाद इसकी रिपोर्ट उच्च प्रबंधन को दी जाएगी। यह रिपोर्ट इस्पात मंत्रालय सहित सरकार को भी भेजी जाएगी। बीएसपी के रेल पटरी उत्पादन से एक जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि टीम रिपोर्ट का इंतजार है।

ये खबर भी पढ़ें: 60 साल में ही रिटायर होंगे ठेका श्रमिक, HSLT लेबर पाएंगे पेंशन, BSP श्रमिकों का हक 494 रुपए, मजदूरी मिल रही 403 रुपए

ट्रेन एक्सीडेंट इस तरह हुआ…
यात्री ट्रेन (Passenger Train) कोरोमंडल शालीमार एक्सप्रेस, पटरी से उतर गई और एक मालगाड़ी से टकरा गई, और एक अन्य ट्रेन, यशवंतपुर-हावड़ा सुपरफास्ट, पटरी से उतरे डिब्बों से टकरा गई।

दुर्घटना में दो यात्री ट्रेनों की सक्रिय भागीदारी थी, जबकि तीसरी ट्रेन, एक मालगाड़ी थी, जो साइट पर खड़ी थी, भी दुर्घटना में शामिल है। चेन्नई जा रही कोरोमंडल शालीमार एक्सप्रेस पटरी से उतर गई और एक मालगाड़ी से टकरा गई, जिसके बाद कई डिब्बे पलट गए। इसके बाद यशवंतपुर-हावड़ा सुपरफास्ट पटरी से उतरे डिब्बों से टकरा गई।

रेलगाड़ी की बोगियों से घायलों और शवों को निकालने में एनडीआरएफ व पुलिस ने काफी मशक्कत की। घायलों का हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी भी ओडिशा पहुंचने वाले हैं। घायलों से मुलाकात करेंगे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP के खुर्सीपार गेट पर अब नहीं फिसलेगी बाइक, समस्या समाधान
Next: Rourkela Steel Plant में नहीं होने देंगे रिश्वतखोरी, खुली ज्ञान की तिजोरी

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.