Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पल में खुशी-पल में गम: BSP अफसर ने शादी के स्टेज पर तोड़ा दम, देखिए वीडियो
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पल में खुशी-पल में गम: BSP अफसर ने शादी के स्टेज पर तोड़ा दम, देखिए वीडियो

10/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
on-the-wedding-stage-BSP-officer-died-while-dancing-watch-video-1
  • दिलीप सन 2018 में कर्मचारी से अधिकारी बने थे। भांजी की शादी डोंगरगढ़ में हुई। शादी में शामिल होने के लिए वह 4 मई को पहुंचे थे।


सूचनाजी न्यूज, भिलाई। जिंदगी और मौत का कोई भरोसा नहीं। कब दगा दे जाए, कोई गारंटी नहीं ले सकता। खुशियों की बाहों में मस्ती से लबरेज बीएसपी के अफसर डांस करते-करते मौत के आगोश में पहुंच गए। भांजी की शादी की खुशी में जमकर डांस किया। एक मिनट 20 सेकंड के वीडियो में जिंदगी के आखिरी लम्हें नजर आ रहे हैं। तारे गिन-गिन गाने पर डांस करते-करते मौत को गले लगा लिया। हार्ट अटैक आया और दुल्हा-दुल्हन की नजरों के सामने ही दम निकल गया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Accident में झुलसे ठेका मजदूर का शव लेने को परिवार तैयार, नौकरी और 4 लाख कैश पर बनी बात

यह वाक्या स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के आयरन ओर माइंस दल्ली-राजहरा के असिस्टेंट मैनेजर दिलीप राउतकर का है। दिलीप सन 2018 में कर्मचारी से अधिकारी बने थे। भांजी की शादी डोंगरगढ़ में हुई। शादी में शामिल होने के लिए वह 4 मई को पहुंचे थे। स्टेज पर दुल्हन-दुल्हे के साथ डांस कर रहे थे। स्टेट के नीचे परिवार की महिलाएं थिरक रहीं थी।

https://youtu.be/n5R07mTKyJ8

किसी को पल भर के लिए भी एहसास नहीं रहा होगा कि यह दिलीप की आखिरी खुशी होगी। डांस का किसी ने वीडियो बनाया। एक मिनट 20 सेकंड तक के वीडियो में एक मिनट 4 सेकेंड तक दिलीप मस्ती में झूमते रहे और दोनों हाथ लहराते हुए डांस करते दिख रहे हैं। 1 मिनट 5 सेकेंड पर वह स्टेज पर बैठ जाते हैं और पल भर में ही संभलने की कोशिश के बीच सिर के बल गिर जाते हैं। सबसे पहली नजर दुल्हे के बगल में डांस कर रहे एक रिश्तेदार की पड़ी। देखते ही देखते अफरा-तफरी मची। लोग अस्पताल ले गए, लेकिन जिंदगी वापस नहीं लौट सकी।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Accident: झुलसे 4 मजदूरों में 100% जले रंजीत ने तोड़ा दम

दिलीप के पूर्व पड़ोसी और इंटक के नेता अभय सिंह ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि मृतक को दो बेटी हैं। राजहरा के आफिसर्स क्वाटर में परिवार रहता है। डोंगरगढ़ शादी में हादसा हुआ। दिलीप राउतकर बहुत ही मिलनसार थे। खुशमिजाज थे। क्वालिटी सर्कल का अवॉर्ड तक जीत चुके हैं। राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं। इनकी पत्नी शिक्षिका हैं। सरकारी स्कूल बालोद जिले में कार्यरत हैं। दिलीप बतौर एसओटी भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े थे। 2018 में जूनियर आफिसर की परीक्षा पास की और कर्मचारी से अधिकारी बने थे। दल्ली माइंस के एमएसडीएस में कार्यरत रहे। यह माइंस लिए बड़ी क्षति है।

ये खबर भी पढ़ें:  Bsp Officer Suicide: शराब, ज़हर और आत्महत्या, सुसाइड नोट पर लिखा-“भविष्य में आने वाले अत्यधिक कार्य दबाव में यह कदम उठा रहा हूं”

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सिविक सेंटर व आसपास के कब्जेदारों पर आफत, BSP-पुलिस ने रात 8 बजे तक खदेड़ा, सामान जब्त
Next: Jantar Mantar पर पहलवानों का प्रोटेस्ट जारी, ट्रेड यूनियनों ने दिखाई एकजुटता, Bhilai में BSP कर्मियों ने किया प्रदर्शन, BJP सांसद की गिरफ्तारी की मांग

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.