- मुंबई से बारामती के लिए विमान उड़ा था। एनसीपी के नेताओं की आंखों में छलके आंसू।
सूचनाजी न्यूज, मुंबई। विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। विमान में 5 लोग सवार थे। विमान में उनके अलावा सुरक्षा कर्मी, सलाहकार, पायलट, को-पायलट की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। बारामती में दुकानें बंद हैं। एनसीपी कार्यकर्ता और नेता रो रहे हैं।
विमान मुंबई से बारामती में उतरने वाला था। एक खेत में विमान गिरने से ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। खबर लगते ही संसद कार्यवाही से मुंबई के लिए रवाना होना शुरू हो गए हैं। ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद जांच में कोहरे और अन्य कारणों की जांच की जा रही है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा-पूरे महाराष्ट्र में दुख का वातावरण है। जननेता का हम लोगों ने खो दिया है। वह दमदार और दिलदार थे।
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे पर सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा-अजित पवार भाजपा छोड़ने वाले थे। इससे पहले यह हादसा हो गया है। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हादसे की जांच होनी चाहिए। एयर सेफ्टी को लेकर सख्त रूप अपनाने की जरूरत है।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की बारामती के पास प्लेन क्रैश में मौत हुई है। बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट के पास विमान क्रैश हो गया, जिसमें 66 साल के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार, दो स्टाफ और दो क्रू मेंबर की जान चली गई।
अजित पवार, जो आठ बार के विधायक और महाराष्ट्र की राजनीति में एक अहम हस्ती थे, अपने गृहनगर में चुनावी रैलियों के लिए जा रहे थे।
हादसे की खबर लगते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने गरीबों के लिए उनके जमीनी काम की तारीफ की, जबकि राहुल गांधी सहित सभी पार्टियों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
नरेंद्र मोदी अजित पवार जी जनता के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के तौर पर उनका व्यापक रूप से सम्मान किया जाता था।
प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी उल्लेखनीय था। उनका असामयिक निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा-महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार और उनके सहयात्रियों की आज हवाई जहाज दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं। समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।











