Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की धमक
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की धमक

Azmat ali 04/07/2025 1 minute read
Praise for Bhilai MLA Devendra Yadav in Nalanda, home district of Chief Minister Nitish Kumar

कांग्रेस से प्रभावित होकर निर्दलीय एवं भाजपा प्रत्याशी रहे छोटे मुखिया सहित हजारों लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश।

  • चुनाव प्रत्याशी नहीं, कार्यकर्ता जिताते है। कार्यकर्ता अभी से अपने-अपने पंचायत और बूथों पर पार्टी की योजनाओं का प्रचार प्रसार शुरू करें।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) की धमक बिहार में भी दिख रही है। देवेंद्र यादव एक अच्छे नेतृत्वकर्ता बनकर उभर रहे हैं। बिहारशरीफ, जिला कांग्रेस कार्यालय, राजेंद्र आश्रम में बुधवार को एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में छतों की मरम्मत का नया दौर, एपीपी तकनीक से मिल रहा बेहतर समाधान

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी देवेंद्र यादव ने की। इस अवसर पर नालंदा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कोषशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया ने अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में शामिल 6 नवीन फोम टेंडर

राजगीर से लेकर बिहारशरीफ तक छोटे मुखिया ने जगह-जगह पर अपने नेता देवेंद्र यादव का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय का सभागार खचाखच भरा हुआ था और बाहर भी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी थी।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी करने वाले 2 प्रबंधकों संग 3 को 3 साल की सजा

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा, ‘यह मिलन समारोह बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम एवं प्रभारी अल्तावर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया है। इस बार के चुनाव में हम मजबूत उम्मीदवारों के साथ मैदान में उत्तरेंगे। नालंदा से छोटे मुखिया जैसे समर्पित साथी का पार्टी में आना कांग्रेस के लिए सौभाग्य की बात है। हम उन्हें दिल से स्वागत करते है।”

ये खबर भी पढ़ें: अलॉय स्टील प्लांट दुर्गापुर के कर्मचारी भी उतरे सड़क पर, 9 जुलाई को होगी हड़ताल

देवेंद्र यादव ने यह भी कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता ने मन बना लिया है कि वर्षों से जारी निरंकुश सरकार को बदलना है। कांग्रेस महागठबंधन के साथ मिलकर नालंदा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

ये खबर भी पढ़ें: सेल दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारी करेंगे हड़ताल, ईडी वर्क्स को सौंपा नोटिस

कांग्रेस में शामिल होने के बाद छोटे मुखिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “आज से ही हम सभी कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए काम करना शुरू करें। देवेंद्र यादव जी स्वयं मुझे सदस्यता दिलाने आए, यह मेरे लिए गर्व का विषय है। में जीवन भर उनका आभारी रहूंगा।”

ये खबर भी पढ़ें: सबसे अधिक उत्पादन लागत दुर्गापुर और सबसे कम बोकारो स्टील प्लांट का, लेकिन मुनाफा कम, BAKS ने खोली पोल

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि छोटे मुखिया के आने से कांग्रेस को नालंदा में नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यदि महागठबंधन नालंदा सीट कांग्रेस को देता है, तो उम्मीदवार छोटे मुखिया ही होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान

पूर्व विधायक रवि ज्योति कुमार ने कहा, “चुनाव प्रत्याशी नहीं, कार्यकर्ता जिताते है। कार्यकर्ता अभी से अपने-अपने पंचायत और बूथों पर पार्टी की योजनाओं का प्रचार प्रसार शुरू करें, खासकर माई बहन सम्मान योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं।”

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे आ रहे छत्तीसगढ़, तैयारी में जुटे कांग्रेसी, भिलाई में अहम बैठक

कार्यक्रम के अंत में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि देवेंद्र यादव जैसे सशक्त नेतृत्य के साथ कांग्रेस नालंदा में सातों सीट पर महागठबंधन का परचम लहराएगी।

ये खबर भी पढ़ें: जब दृष्टि छिनी, तब दृष्टिकोण ने राह बनाई, बीएसपी कर्मी सौरभ वार्ष्णेय बने नज़ीर

इस अवसर पर कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें सोशल मीडिया अध्यक्ष उदय शंकर कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रागिनी सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष फवाद अंसारी, पूर्व अध्यक्ष केएन शाहिद, सर्वेद्र कुमार, अश्विनी गौरव, नव प्रभात, प्रशांत जीत राज सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष ओर हजारों कार्यकर्ता सम्मिलित थे।

ये खबर भी पढ़ें: एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र शतरंज प्रतियोगिता 2025: ईडी-सीजीएम और ओलंपियन-सेफी चेयरमैन में कड़ा मुकाबला

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बरसात का पानी भिलाई स्टील प्लांट नहीं होने देगा बर्बाद, पढ़िए खास प्लानिंग
Next: हत्या के आरोप में विधायक, 2 पार्षदों संग 18 के खिलाफ सीबीआई ने दाखिल की Supplementary Chargesheet

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.