Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL वेज एग्रीमेंट, NJCS पर प्रबंधन को पहले घेरेंगे, समय मिला तो ट्रांसफर पर होगी बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट, NJCS पर प्रबंधन को पहले घेरेंगे, समय मिला तो ट्रांसफर पर होगी बात

26/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Preparation-to-surround-SAIL-management-on-wage-agreement-NJCS-if-time-is-available-then-transfer-will-be-discussed
  • बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बीएसपी (BSP) से एनजेसीएस में शामिल होने वाले नेताओं से भी बातचीत की है।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के करीब 52 हजार कर्मचारियों के आधे-अधूरे वेतन समझौते पर एनजेसीएस में चर्चा से पहले अब श्रमायुक्त के आदेश पर दिल्ली के एएलसी बात सुनेंगे। सेल चेयरमैन (SAIL Chairman) को भी बुलाया गया है।

कर्मचारियों की तरफ से भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) की यूनियन बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। 28 जून को होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए सोमवार दोपहर में अमर सिंह-अध्यक्ष, उमाकांत कान्हाई-उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य निशांत सूर्सवंशी छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

ये खबर भी पढ़ें  हार्ट अटैक ने SAIL BSP के बाद अब Bokaro Steel Plant के अफसर की ली जान

कार्यकारिणी सदस्य निशांत सूर्सवंशी ने Suchnaji.com से बातचीत में बताया कि बैठक में दो विषयों पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी। सेल (SAIL) कर्मचारियों के आधे-अधूरे वेतन समझौते, एनजेसीएस (NJCS) के औचित्य पर श्रमायुक्त और सेल प्रबंधन से चर्चा होगी। ये दोनों मुद्दे कर्मचारियों से सीधतौर पर जुड़े हैं।

ये खबर भी पढ़ें  फुल NJCS बैठक जुलाई में, एरियर, नाइट शिफ्ट एलाउंस पर होगा फैसला…! बोकारो में नई शाखा समिति गठित, फेकन-अध्यक्ष व राजेश बने सचिव

हर कर्मचारी यही चाहता है कि उसका हक दिया जाए। एनजेसीएस में बाहरी लोग बैठे हुए हैं। निशांत ने बताया कि पहले दोनों बिंदुओं पर प्रबंधन को घेरने के लिए सभी डाक्यूमेंट तैयार कर लिया गया है। यूनियन के पदाधिकारियों से चर्चा हो चुकी है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सेल कर्मचारियों से इस पर गंभीरतापूर्वक मंथन हुआ है। दिल्ली में समय मिलेगा तो ट्रांसफर के मुद्दे पर भी चर्चा की जाएगी, अन्यथा शुरुआत के दो विषय पर ही बातचीत होगी।

ये खबर भी पढ़ें  22 साल बाद हाउस लीज की अब रजिस्ट्री, लेकिन पैसा कहां से लाएं…

दिल्ली जाने से पहले कई एनजेसीएस नेता से बाचतीत

बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ एनजेसीएस के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इसमें शामिल लोगों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। सेल प्रबंधन के साथ पहली बार सीधी बातचीत में शामिल होने से पहले यूनियन पदाधिकारियों ने बीएसपी (BSP) से एनजेसीएस में शामिल होने वाले नेताओं से भी बातचीत की है। मीटिंग में किस तरह से क्या बात रखी जाए। पुरानी बैठकों में क्या होता रहा है।

ये खबर भी पढ़ें  SAIL NEWS: दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंके जा रहे BSP मजदूर, CISF के पड़ने पड़ते हैं पांव

प्रबंधन को कहां और किस बिंदु पर घेरा जाए आदि पर बाचतीत की गई है। वहीं, बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ का कहना है कि हम लोग भिलाई के नेताओं के पास गए थे, लेकिन सहयोग नहीं मिला। भिलाई के एनजेसीएस नेताओं से मिलकर स्थानीय मुद्दे पर संयुक्त रूप से आंदोलन की बात की गई है।

इंसेंटिव आदि पर चर्चा हुई है। चलते-चलते दिल्ली मीटिंग के बारे में भी बातचीत की गई कि पहला अनुभव है, आप लोग भी कुछ अपना अनुभव दीजिए।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: हार्ट अटैक ने SAIL BSP के बाद अब Bokaro Steel Plant के अफसर की ली जान
Next: BSP SC-ST एसोसिएशन में बगावत, चेयरमैन के खिलाफ खुला मोर्चा, गंभीर आरोपों पर ये बोले सुनील रामटेके

Related Stories

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.