Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • अधिकारियों के तर्ज पर RSP कर्मचारियों को दीजिए मोबाइल-इंटरनेट सुविधा: RAKS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों के तर्ज पर RSP कर्मचारियों को दीजिए मोबाइल-इंटरनेट सुविधा: RAKS

25/04/2025 1 minute read
Provide mobile-internet facility to RSP employees on the lines of officers: RAKS

अध्यक्ष सुधीर कुमार श्रीवास्तव बोले-संविधान के अनुच्छेद 17-18 के अनुसार राज्य अपने नागरिकों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती है।

  • आरएसपी अधिकारिगणों के लिए नए मोबाइल फोन की व्यवस्था (मोबाईल सेट, सिम, कॉलिंग/इंटरनेट पैक सहित) प्रबंधन खुद करती है।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल भिलाई स्टील प्लांट (SAIL – Bhilai Steel Plant), बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel plant) के बाद अब अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने राउरकेला स्टील प्लांट (Rourkela Steel Plant) के कर्मचारियों को मोबाइल और इंटरनेट सुविधा देने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh News: रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर-कोरबा में दौड़ेगी 240 ई-बस, ये तैयारी

आरएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने आरएसपी के अधिशासी निदेशक मानव संसाधन को पत्र लिखकर सभी गैर कार्यपालक कर्मचारियों को मोबाईल सेट, सीयूजी सिम, इंटरनेट तथा कॉलिंग पैक की सुविधा देने की मांग की है।
अपने पत्र में यूनियन ने लिखा है कि आरएसपी के गैर कार्यपालक कर्मचारियों को प्रतिकूल औद्योगिक वातावरण में कार्य करने के दौरान, उपकरणों के मेंटेनेंस, निरीक्षण, ब्रेकडाउन, सामान्य प्रचालन कार्यों के लिए अपने साथी कर्मचारी और कंट्रोल रूम से सम्पर्क करने के लिए, मोबाइल फोन की जरूरत पड़ती है।

ये खबर भी पढ़ें: #PahalgamTerrorAttack: पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर के दिनेश मिरानिया की गई जान, मुख्यमंत्री-राज्यपाल दुखी

वर्तमान में सभी गैर कार्यपालक कर्मचारी, उपरोक्त कार्यों के लिए निजी मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे है। जिसके कारण मोबाइल फोन समय से काफी पहले खराब हो जाता है, जिसका भार भी कर्मचारियों के उपर पड़ रहा है। जबकि आरएसपी अधिकारिगणों के लिए नए मोबाइल फोन की व्यवस्था (मोबाईल सेट, सिम, कॉलिंग/इंटरनेट पैक सहित) प्रबंधन खुद करती है। प्रबंधन की ऐसी नीति, भारी भेदभाव को प्रदर्शित करती है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बनने जा रहा एक और स्टील प्लांट, ग्रीनटेक सोल्युशंस खर्च करेगा 1245 करोड़, 500 को मिलेगी नौकरी

इसी के आलोक में यूनियन ने मांग किया है कि आरएसपी कर्मचारियों को नया मोबाइल सेट/सिम (फ्री कॉलिंग/इंटरनेट पैक सहित) की सुविधा दी जाए।

ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया न्यूज: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने दिखाया बड़ा दिल, ब्लड सेंटर को दी 169.26 लाख की सौगात

आरएकेएस राउरकेला के अध्यक्ष सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने कहा-संविधान के अनुच्छेद 17-18 के अनुसार राज्य अपने नागरिकों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी होने के बावजूद सेल प्रबंधन, अधिक वेतन भत्ते वाले ग्रुप को अलग से ढ़ेर सारी सुविधाएँ देते जा रही है, परंतु कम वेतन वाले समूह को उनके निजी साधनों से कंपनी की सेवा ले रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: एक्स सर्विसमैन बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी की मौत, पोस्टमार्टम पर विवाद

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: NEPP का गंदा खेल: नेहरू और कर्म शिरोमणी अवॉर्ड पाने वाले BSP कर्मचारी को B और C ग्रेड, चक्कर खाकर गिरा कर्मी, अस्पताल में भर्ती
Next: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली स्थगित, पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ आज शाम कैंडिल मार्च

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.