Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NEPP का गंदा खेल: नेहरू और कर्म शिरोमणी अवॉर्ड पाने वाले BSP कर्मचारी को B और C ग्रेड, चक्कर खाकर गिरा कर्मी, अस्पताल में भर्ती
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NEPP का गंदा खेल: नेहरू और कर्म शिरोमणी अवॉर्ड पाने वाले BSP कर्मचारी को B और C ग्रेड, चक्कर खाकर गिरा कर्मी, अस्पताल में भर्ती

25/04/2025 1 minute read
NEPP's dirty game: BSP employee who received Nehru and Karma Shiromani award got B and C grade, employee fainted and fell down, admitted in hospital

काउंसिलिंग के दौरान बड़े अधिकारी के सामने कर्मचारी को धमकाया गया। टेंशन में आकर वे सेकंड शिफ्ट डयूटी में चक्कर खाकर गिर पड़े।

  • जिन्हें पूरे सेवाकाल में B या C ग्रेड नहीं मिला, उन्हें सेवानिवृत्ति के पहले B या C ग्रेड देकर कर्मचारियों पर धब्बा लगाया जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय इस्पात प्राधिकरण-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के कर्मचारी भारी तनाव में हैं। B और C ग्रेड को लेकर महौल बिगड़ता जा रहा है। तनाव से भरे कर्मचारियों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई है। अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत तक आ गई।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल को मिली नई सौगात, डीआइसी ने काटा फीता

बीएसपी के टीएंडडी के कर्मचारियों ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को जिन्हें पूरे सेवाकाल में B या C ग्रेड नहीं मिला, उन्हें सेवानिवृत्ति के पहले B या C ग्रेड देकर कर्मचारियों पर धब्बा लगाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: संविधान बचाओ रैली-सम्मेलन: पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे भिलाई बौद्ध विहार, लिया तैयारियों का जायजा

टीएंडडी में NEPP के आधार पर B और C ग्रेड देने का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। एक कर्मचारी को जिसे नेहरू अवॉर्ड और कर्म शिरोमणी अवॉर्ड भी मिल चुका है, उसे सिर्फ साहब की जी हुज़ूरी न करने के कारण C Grade दिया गया। और काउंसिलिंग के दौरान बड़े अधिकारी के सामने उस कर्मचारी को धमकाया गया, जिससे टेंशन में आकर वे सेकंड शिफ्ट डयूटी में चक्कर खाकर गिर पड़े।

ये खबर भी पढ़ें: CG Big News: सीएमएआई के साथ एमओयू साइन, देश का नया टेक्सटाइल हब बनेगा छत्तीसगढ़

उन्हें मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां उनका बीपी 160 पाया गया। तुरंत उन्हें सेक्टर 9 अस्पताल रेफर किया गया। और एक दिन एडमिट करने के बाद तीन-चार दिन के लिए अनफिट किया गया। इसी तरह एक कर्मचारी को भी C ग्रेड दिया गया, जबकि उनसे काम करवाने वाले शिफ्ट चार्जमेन का कहना है कि उनका कार्य बहुत अच्छा है। पिछली बार दो कर्मचारियों को C grade दिया गया, ताकि वे E 0 के एग्जाम में ना बैठ सके।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम-हायर पेंशन चाहिए तो भेजिए EPFO, श्रम मंत्री, PMO को लेटर, ये है फॉर्मेट

विभागीय कर्मचारियों का आरोप है कि इन सब के पीछे जीएम इंचार्ज को सीजीएम नहीं बनाना है। क्योंकि उन्हें भी B और C grade मिला था और उनके जूनियर को CGM बना दिया गया। अब वे अपना गुस्सा कर्मचारियों पर निकालने के लिए उन्हें भी B और C grade दिलवा रहे हैं। इस दावे में कितनी सच्चाई है यह तो विभागीय अधिकारी ही स्पष्ट कर सकते हैं। विभाग की ओर से जैसे ही कोई पक्ष आएगा। खबर अपडेट की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: एक्स सर्विसमैन बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी की मौत, पोस्टमार्टम पर विवाद

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम बदला, अब कर सकेंगे दोगुना निर्माण
Next: अधिकारियों के तर्ज पर RSP कर्मचारियों को दीजिए मोबाइल-इंटरनेट सुविधा: RAKS

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.