राउरकेला से बड़ी खबर: कोक ओवन बैटरी-7 के लिए ड्राई कूलिंग प्लांट का करार

Rourkela Steel Plant Big News Agreement for Dry Cooling Plant for Coke Oven Battery-7
  • परियोजना को अनुबंध की प्रभावी तिथि से 30 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। Steel Authority of India Limited के Rourkela Steel Plant (आरएसपी) ने कोक ओवन बैटरी नंबर-7 (COB-7) के लिए “कोक ड्राई कूलिंग प्लांट (CDCP) सहित BPTG, बॉयलर एवं डीएम वाटर प्लांट (Pkg-3)” की स्थापना हेतु टर्नकी आधार पर महत्वपूर्ण अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह अनुबंध 20 फरवरी 2026 को कंसोर्टियम के साथ किया गया, जिसमें Larsen & Toubro Limited (कंसोर्टियम लीडर) तथा State Institute for Designing Enterprises of Coke Oven and By-Product Plants LLC (GIPROKOKS) कंसोर्टियम सदस्य के रूप में शामिल हैं। परियोजना के सलाहकार के रूप में CET, Ranchi कार्य कर रहा है।

हस्ताक्षर समारोह में आरएसपी के कार्यपालक निदेशक (प्रोजेक्ट्स) सुदीप पाल चौधरी, सीजीएम (प्रोजेक्ट्स) डी.के. साहू, राहुल अग्रवाल, ए.के. साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। एलएंडटी की टीम का नेतृत्व ए.बी. दास (वीपी एवं हेड) ने किया, जबकि जीआईप्रोकोक्स का प्रतिनिधित्व ए. कचुरा (डिप्टी डायरेक्टर) ने किया। परियोजना प्रबंधक के रूप में सूर्य कुमार दाश, जीएम (प्रोजेक्ट्स) जिम्मेदारी संभालेंगे।

क्या होगा खास?

इस अत्याधुनिक परियोजना के तहत तीन कोक कूलिंग चैंबर स्थापित किए जाएंगे, जिनकी क्षमता 55 टन प्रति घंटा (TPH) होगी। ये चैंबर COB-7 से निकलने वाले हॉट कोक को ठंडा करेंगे।
ड्राई कूलिंग तकनीक के माध्यम से अपशिष्ट ऊष्मा (Waste Heat) की पुनर्प्राप्ति कर बैक प्रेशर टर्बाइन जनरेटर (BPTG) के जरिए बिजली उत्पादन किया जाएगा। इससे:
ऊर्जा दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी
पर्यावरणीय उत्सर्जन में कमी आएगी
कोक ओवन संचालन की स्थिरता और टिकाऊपन बढ़ेगा

30 माह में पूरा होगा प्रोजेक्ट
परियोजना को अनुबंध की प्रभावी तिथि से 30 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। आगामी COB-7 के संचालन के लिए कोक ड्राई कूलिंग प्लांट की स्थापना अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

यह रणनीतिक सहयोग ऊर्जा प्रबंधन को सशक्त बनाएगा और पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों के जरिए आरएसपी की उत्पादन क्षमता तथा दीर्घकालिक परिचालन उत्कृष्टता को नई मजबूती प्रदान करेगा।