Skip to content
30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला स्टील प्लांट ने किया कमाल, हॉट स्ट्रिप मिल-2 में DIC-ED ने काटा केक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट ने किया कमाल, हॉट स्ट्रिप मिल-2 में DIC-ED ने काटा केक

17/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Rourkela-Steel-Plant-did-wonders-DIC-ED-cut-cake-in-Hot-Strip-Mill-2
  • निदेशक प्रभारी (डीआईसी) अतनु भौमिक ने बुधवार को एचएसएम-2 शॉप फ्लोर का दौरा किया और इस उपलब्धि पर बधाई दी।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) (SAIL – Rourkela Steel Plant) की अत्याधुनिक हॉट स्ट्रिप मिल-2 (Hot Strip Mill 2) (एचएसएम-2) ने 16 जुलाई, 2024 को 5 मिलियन टन (एमटी) हॉट रोल्ड (एचआर) कॉइल उत्पादन का महत्वपूर्ण मील के पत्थर पार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें बोकारो स्टील प्लांट में क्रेन ऑपरेटर की मौत से कोहराम, पत्नी को मिलेगी एस-1 ग्रेड में नौकरी

निदेशक प्रभारी (डीआईसी) अतनु भौमिक ने बुधवार को एचएसएम-2 शॉप फ्लोर का दौरा किया और इस उपलब्द्धि को हासिल करने के उपलक्ष्य में सामूहिक रूप से जश्न मनाने में शामिल हुए। उनके साथ कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) एसआर सूर्यवंशी, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के साथ अतिरिक्त प्रभार कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ), तरुण मिश्रा, कार्यपालक निदेशक (खान), आलोक वर्मा और मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) तथा कार्यवाहक कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन), अनिल कुमार भी थे।

ये खबर भी पढ़ें SAIL Breaking News: SESBF का लाभांश पिछले साल 8.25% मिला, अबकी सिर्फ 8% तय, NPS में निवेश की आई बात

इस अवसर पर संयंत्र के कई मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में एचएसएम-2 के कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि, पिछला 1 मिलियन टन एचआर कॉइल उत्पादन रिकॉर्ड 143 दिनों में हासिल किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें Bhilai Township से भागो रे दलालों…73 मकानों से कब्जेदार खदेड़े गए, किराए पर मत लीजिए BSP का मकान

27 अक्टूबर, 2022 को 210 दिनों में अपना पहला 1 मिलियन टन एचआर कॉइल उत्पादन करने के बाद से, अत्याधुनिक मिल ने लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार किया है, और क्रमश: 175, 154 और 150 दिनों में बाद के एक-एक मिलियन टन उत्पादन हासिल किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें मशरूम लेडी ऑफ़ दुर्ग: नमो ड्रोन दीदी के खाते में अब आ रहा खटाखट-खटाखट पैसा, सीखिए बिजनेस का तरीका

कर्मी समूह को बधाई देते हुए निदेशक प्रभारी ने कहा, “हालांकि मिल के लिए अब तक का सफ़र अभूतपूर्व रूप से अच्छा रहा है, लेकिन मंजिल क्षितिज से परे है। एचएसएम-2 आरएसपी की लाभप्रदता को महत्वपूर्ण रूप से निर्धारित करेगा। मुझे यकीन है कि युवा एचएसएम-2 टीम संयंत्र को सफलता के एक नए युग की ओर ले जाएगी।”

ये खबर भी पढ़ें मोदी जी…! अब से पहले इतने मायूस नहीं थे EPS 95 के 78 लाख पेंशनभोगी

उन्होंने टीम से 100 दिनों में अगले मिलियन टन एचआर कॉइल उत्पादन को प्राप्त करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करने का आग्रह किया। श्री भौमिक ने स्थिरता, गुणवत्ता, अधिक विशेष इस्पात का उत्पादन करने और ‘सुरक्षा घर से घर तक’ पर ध्यान केंद्रित करते हुए पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने इस अवसर पर एक का केक भी काटा।

ये खबर भी पढ़ें Exclusive News: SAIL बोयोमेट्रिक सिस्टम पूरी तरह फेल, मोबाइल फोटो से लग रही धड़ल्ले से अटेंडेंस, देखिए सबूत

एसआर सूर्यवंशी ने टीम को उनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनसे बाजार में प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए गुणवत्ता, मूल्य संवर्धन और लागत अनुकूलन जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

श्री मिश्रा ने इकाई की उत्कृष्ट उत्पादन श्रृंखला की सराहना की और उन्हें इस्पात संयंत्र के लिए नए मील के पत्थर और सफलता की नई कहानियाँ हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

ये खबर भी पढ़ें Bhilai Steel Plant के पूर्व DGM की घर में मिली लाश, CCTV कैमरा से खुला राज, SAIL DSP, नंदिनी से रहा नाता, मैत्रीबाग में शोक

प्रारंभ में, मुख्य महाप्रबंधक (एचएसएम-2) आरके मुदुली ने सभा का स्वागत किया और मिल की यात्रा पर संक्षेप में चर्चा की। उन्होंने मिल के सभी संबद्धित विभागों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सहयोग का जिक्र किया।

इस अवसर पर मिल की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली एक फिल्म भी दिखाई गई। अंत में एचएसएम-2 ((ऑपरेशन) के महाप्रबंधक प्रभारी, डीके यादव ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये खबर भी पढ़ें मेरी Wife के 5 Husband, सबको निपटा दी, अब मेरी बारी, सुनीता उर्फ पायल उर्फ फिरदौस बेगम से बचाइए SP साहब

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: देख रहा है न बिनोद…बीच सड़क पर राउरकेला स्टील प्लांट के कर्मचारी क्या कर रहे…
Next: बोकारो स्टील प्लांट हड़ताल नोटिस का असर: HSCL में LPC की व्यवस्था खत्म, अब BSL जारी करेगा CLC सर्टिफ़िकेट

Related Stories

A musical evening was organised at the BSP OA Building on the birth anniversary of Bharat Ratna Lata Mangeshkar
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती पर बीएसपी ओए बिल्डिंग में सजी गीतों की महफिल

Azmat ali 29/09/2026
BSL BAKS Preparations for an indefinite hunger strike and silent procession protest at the CGM office
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: आमरण अनशन और मौन जुलूस से पहले सीजीएम आफिस पर दिखा रहे गुस्सा

Azmat ali 29/09/2026
SAIL News Letter to SAIL CMD urging a bonus equivalent to one months salary
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL News: रेगुलर कर्मियों को 1 माह की सैलरी के बराबर दें बोनस, कुमार अमित का पत्र सीएमडी को

Azmat ali 29/09/2026

You May Have Missed

A musical evening was organised at the BSP OA Building on the birth anniversary of Bharat Ratna Lata Mangeshkar
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती पर बीएसपी ओए बिल्डिंग में सजी गीतों की महफिल

Azmat ali 29/09/2026
BSL BAKS Preparations for an indefinite hunger strike and silent procession protest at the CGM office
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: आमरण अनशन और मौन जुलूस से पहले सीजीएम आफिस पर दिखा रहे गुस्सा

Azmat ali 29/09/2026
SAIL News Letter to SAIL CMD urging a bonus equivalent to one months salary
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL News: रेगुलर कर्मियों को 1 माह की सैलरी के बराबर दें बोनस, कुमार अमित का पत्र सीएमडी को

Azmat ali 29/09/2026
intuc-to-stage-unique-protest-on-the-30th-ahead-of-the-sail-bonus-meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में 39 माह का बकाया एरियर: 39 कर्मचारी होंगे अर्धनग्न, RSP में 30 को अनोखा प्रदर्शन, आखिर क्यों INTUC ने उठाया ऐसा कदम?

Azmat ali 29/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.