Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bhilai के CMO डाक्टर उदय की Bollywood Movie रमाई आपने देखी क्या, फिल्म में रज़ा मुराद, नत्था भी, छलके आंसू
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai के CMO डाक्टर उदय की Bollywood Movie रमाई आपने देखी क्या, फिल्म में रज़ा मुराद, नत्था भी, छलके आंसू

Azmat ali 10/02/2026 1 minute read
SAIL Bhilai CMO Dr Udays Bollywood movie Ramai Released Raza Murad Nattha also in the Film Story of Bhimrao Ambedkars Family

बाबा साहब अंबेडकर पर आधारित फिल्म के हीरो डॉ. उदय हैं। रजा मुराद ने भी किरदार अदा किया है। दुर्ग-भिलाई के जनप्रतिनिधि भी पहुंचे मूवी देखने।

  • फिल्म में शाहू महाराज बड़ौदा नरेश की भूमिका रजा मुराद ने निभाई है। बाबा साहेब के बड़े भाई की भूमिका में नत्था उर्फ ओमकार दास मानिकपुरी हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के सीएमओ डाक्टर उदय काफी सुर्खियों में हैं। सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बर्न वार्ड के प्रभारी एवं सीएमओ डॉक्टर उदय ने बॉलीवुड मूवी रमाई बनाई है। बाबा साहब अंबेडकर पर आधारित मूवी में वह मुख्य पात्र में हैं। उनकी पत्नी पूर्व मिसेज यूनिवर्स प्रेरणा धावर्डे ने रमाई का किरदार अदा किया है।

देशभर में मूवी रिलीज हो चुकी है। शहर के कई सिनेमा हॉल में शो चल रहे हैं। इसे देखने के लिए जन प्रतिनिधियों के साथ लोग पहुंच रहे हैं। पूर्व विधायक अरुण वोरा, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, विधायक रिकेश सेन भी पहुंचे।

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की विश्व व्यापी छवि के पीछे उनकी पत्नी रमाबाई अंबेडकर का भी हाथ है। डॉक्टर उदय कहते हैं-सब श्रद्धा और प्यार से उन्हें रमाई कहते हैं, उनका बहुत बड़ा योगदान था। रमाई हिंदी फिल्म में हर स्त्री की त्याग, संघर्ष, बलिदान की कहानी दिखाने की कोशिश की है, जो परदे के पीछे रहकर अपने पति, परिवार समाज और देश के लिए करती है।

इस फिल्म की प्रोड्यूसर कृष्ण चौहान है। फिल्म को प्रेजेंट प्रेरणा यूनिवर्सल फिल्म ने किया है। शूटिंग भिलाई और मुंबई में हुई है और अधिकांश कलाकार छत्तीसगढ़ के हैं। फिल्म में शाहू महाराज बड़ौदा नरेश के भूमिका प्रसिद्ध कलाकार रजा मुराद ने निभाई है, जिनके शानदार अभिनय और बुलंद आवाज के सभी दीवाने हैं।

बाबा साहेब के बड़े भाई की भूमिका में भिलाई के ही नत्था उर्फ ओमकार दास मानिकपुरी ने अपने अभिनय के जलवे दिखाए हैं। फिल्म का संगीत बहुत ही कर्म प्रिय है और इसके संगीतकार मुंबई के संगीतकार दिनेश अर्जुन है।

फिल्म में बॉलीवुड सिंगर वैशाली माड़े (पिंगा ग पोरी पिंगा फिल्म बाजीराव मस्तानी) तथा सुहासिनी बेलोन्डे (करीब बालीवुड फिल्म। चोरी चोरी नजरे मिली), दिनेश अर्जुन और डॉक्टर नेहा ने अपने मधुर आवाज से इस फिल्म में जान डाल दी है।

सबसे बड़ी बात फिल्म में बाबासाहेब अंबेडकर की भूमिका में भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा प्रसिद्ध बर्न सर्जन, सेवाभावी चिकित्सक डॉ. उदय कुमार ने बाबा साहेब की भूमिका को बड़े पर्दे पर निभाया है।

इस फिल्म के मुख्य किरदार रमाबाई अंबेडकर माता रमाई का किरदार पूर्व मिसेज यूनिवर्स का खिताब 2003 में यूरोप से जीत कर आई भिलाई की गौरव प्रेरणा धाबर्डे ने निभाया है। इस किरदार में अपने इमोशन और सादगी भरे अभिनय से दर्शकों की आंखों में आंसू लाने में कामयाब रही है।‌

फिल्म बहुत ही शिक्षाप्रद, सामाजिक और प्रेरणादायक है। यह हर घर, समाज ,देश- विदेश की सामान्य नारी की कहानी है,उसके संघर्ष की कहानी है। रमाई अपने चार बच्चों को पैसे और इलाज के अभाव में खो देती है और जब अच्छी आर्थिक स्थिति होती है और उसके पास सोने के गहने होते हैं तो उसे भी वह‌ बच्चों के आश्रम में बच्चों के भूखा देखकर दान में दे देती है।‌

फिल्म के मधुर और भावपूर्ण गीतों को बॉलीवुड के गीतकार डॉ श्रीकृष्णा राउत और गौतम शिन्दे ने लिखा है। और सबसे महत्वपूर्ण इस फिल्म में के लेखक डायरेक्टर कबीरदा है, जिन्होंने इस फिल्म के जरिए छत्तीसगढ़ के नवोदित कलाकारों को मौका दिया और उनसे अच्छा अभिनय कराया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ राज्य जिला स्तरीय गौ-विज्ञान परीक्षा 2025-26: दुर्ग-भिलाई में दिख रहा असर, पढ़ें डिटेल
Next: श्रमिक नेता जमील अहमद के वालिद का इंतकाल, रामनगर कब्रिस्तान में होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Related Stories

Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.