Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़ राज्य जिला स्तरीय गौ-विज्ञान परीक्षा 2025-26: दुर्ग-भिलाई में दिख रहा असर, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ राज्य जिला स्तरीय गौ-विज्ञान परीक्षा 2025-26: दुर्ग-भिलाई में दिख रहा असर, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 10/02/2026 1 minute read
Chhattisgarh State District Level Cow Science Examination 2025-26 Impact visible in Durg-Bhilai, Read Details

दुर्ग जिले के 500 छात्रों के लिए आयोजित गौ विज्ञान परीक्षा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार व यज्ञ हवन से हुआ। लोगों को प्रेरित किया जा रहा।

  • आईपी मिश्रा ने गौ-विज्ञान एवं गौमाता के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शास्त्रीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गौ-पालन एवं गौ-संरक्षण हेतु प्रेरित किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य गौ-विज्ञान परीक्षा 2025-26 के द्वितीय चरण का आयोजन भिलाई इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दुर्ग में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलेश्वर उमरे (दुर्ग विभाग कार्यवाह) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में आई. पी. मिश्रा (कुलाधिपति, शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय अग्रवाल (दुर्ग जिला विभाग, गौ सेवा गतिविधि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), गंगाधर जाधव (संघ चालक जिला दुर्ग) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के संयोजक संजय ठाकुर, सह-संयोजक संजय मिश्रा, जिला परीक्षा प्रभारी डॉ. एस. पी. शुक्ला तथा निवेदक सुनील पटेल (जिला कार्यवाह, दुर्ग) रहे।

यह परीक्षा जिला स्तरीय गौ-विज्ञान परीक्षा का द्वितीय चरण थी, जिसमें लगभग 300 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया। ये सभी विद्यार्थी प्रथम चरण में अपने-अपने संस्थानों में आयोजित परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर चयनित हुए थे।

इस प्रकार द्वितीय चरण में 350 से अधिक प्रतिभागी विद्यार्थियों तथा लगभग 400 से अधिक शिक्ष क एवं अभिभावकों की सहभागिता रही।

परीक्षा से पूर्व आचार्य नीलेश शर्मा के पौरोहित्य में प्रोफेसर (डॉ.) संजीव कर्मकार वशिष्ठ, विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों द्वारा सुरभि मंत्र के द्वारा गौ-यज्ञ का आयोजन किया गया।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अपने उद्बोधन में आईपी मिश्रा ने गौ-विज्ञान एवं गौमाता के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शास्त्रीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गौ-पालन एवं गौ-संरक्षण हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा साग-भाजी वाटिका का भी आयोजन किया गया, जिसका अवलोकन अतिथियों एवं अभिभावकों द्वारा किया गया तथा इसकी भूरि-भूरि सराहना की गई। ओम प्रकाश रजक जी द्वारा मंच का सफलत पूर्वक संचालन किया गया।

दोपहर भोजन उपरांत विद्यार्थियों ने दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक परीक्षा में सहभागिता की। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप पंचगव्य प्रदान किया गया।

आयोजकों द्वारा जानकारी दी गई कि परीक्षा का परिणाम 15 फरवरी 2026 तक घोषित किए जाने का प्रस्ताव है। यह आयोजन गौ-विज्ञान, गौ-संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण, प्रेरणादायक एवं सराहनीय प्रयास सिद्ध हुआ।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 12 February Strike: यूनियन बोली-मोदी सरकार का कानून, महिलाएं भी करेंगी नाइट शिफ्ट ड्यूटी, खतरे में नारी शक्ति
Next: SAIL Bhilai के CMO डाक्टर उदय की Bollywood Movie रमाई आपने देखी क्या, फिल्म में रज़ा मुराद, नत्था भी, छलके आंसू

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.