Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल बड़ी खबर: Steel Authority of India Limited में 40% कॉन्ट्रैक्ट मैनपॉवर घटाने का आदेश जारी, BSL-SRU में मार्च तक 3335 लेबर की जाएगी नौकरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बड़ी खबर: Steel Authority of India Limited में 40% कॉन्ट्रैक्ट मैनपॉवर घटाने का आदेश जारी, BSL-SRU में मार्च तक 3335 लेबर की जाएगी नौकरी

Azmat ali 22/04/2026 (Last updated: 22/04/2026) 1 minute read
SAIL Big News Order Issued to Reduce 40 percent Contract manpower in Steel Authority of India Limited 3335 Laborers Jobs in Danger 1

बोकारो स्टील प्लांट में 10230 और एसआरयू में 1956 लेबर हैं। लक्ष्य को पूरा करने के लिए 3335 लेबर की छंटनी 31 मार्च 2027 तक होनी तय है।

  • सेल प्रबंधन का संदेश जल्द एक्शन प्लान बनाएं। Action Plan पर 30 अप्रैल 2026 तक लागू करने की प्रक्रिया शुरू करें। मार्च तक की डेडलाइन

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की संख्या में बड़ी कटौती का फैसला लिया गया है। स्टील मंत्रालय के सचिव स्तर पर हुई बैठकों के बाद प्रभारी सीएमडी केके सिंह की ओर से डायरेक्टर-इंचार्ज को पत्र जारी कर 31 मार्च 2027 तक 40% कॉन्ट्रैक्ट वर्कफोर्स घटाने का लक्ष्य तय किया गया है।
सेल कारपोरेट आफिस का स्पष्ट संदेश है कि जल्द एक्शन प्लान बनाएं। सभी यूनिट विस्तृत कार्ययोजना (Action Plan) तैयार करें और इसे 30 अप्रैल 2026 तक लागू करने की प्रक्रिया शुरू करें।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: नौकरी से निकालना ठीक नहीं, इस्पात सचिव से मिलने का समय मांगा सेफी ने, वीआर स्कीम जरूरी, खर्च घटाने का ये भी तरीका

पहले भी तय किए गए थे लक्ष्य
पत्र के अनुसार, इससे पहले 2025 में जारी निर्देशों के तहत 31 मार्च 2026 तक कॉन्ट्रैक्ट वर्कफोर्स में कटौती के लक्ष्य तय किए गए थे। इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की संख्या तय करने की प्रक्रिया (Methodology) बनाई गई और मासिक लक्ष्य भी निर्धारित किए गए। सेल स्तर पर अब तक लगभग 18.8% कमी हासिल की जा चुकी है, जो 20% लक्ष्य के करीब है।

अब 2027 तक 40% कटौती का लक्ष्य, नए आदेश के तहत
2026-27 में भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी
1 अप्रैल 2025 को बेसलाइन मानते हुए
अतिरिक्त 20% कटौती की जाएगी
इस तरह कुल मिलाकर 40% कॉन्ट्रैक्ट मैनपॉवर कम करना अनिवार्य होगा
सभी प्लांट्स को दिए गए निर्देश

ये खबर भी पढ़ें: BIG BREAKING NEWS: बोकारो स्टील प्लांट में 40% कर्मचारी, अधिकारी-मजदूरों की छंटनी का आदेश, NJCS लीडर मिलेंगे इस्पात सचिव से

सेल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि…
सभी प्लांट/यूनिट आवश्यक कदम उठाएं
वर्क्स और नॉन-वर्क्स दोनों क्षेत्रों में कटौती लागू हो
तय लक्ष्य हर हाल में 31 मार्च 2027 तक पूरा किया जाए
बोकारो और राउरकेला यूनिट का टारगेट

ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: रेलवे से भिलाई स्टील प्लांट को 10675 करोड़ की रेल पटरी का ऑर्डर, 14 लाख टन होगी सप्लाई

कुछ प्रमुख इकाइयों के आंकड़े
बोकारो स्टील प्लांट (BSL)
01 अप्रैल 2025: 12,798 कर्मचारी
01 अप्रैल 2026: 10,230
01 अप्रैल 2027 लक्ष्य: 7,678
कुल कमी: 2,552

ये खबर भी पढ़ें: BSP CGM मैकेनिकल Pramod Kumar भेजे गए नगरनार स्टील प्लांट, देंगे ED इंटरव्यू, अच्छी खबर की उम्मीद

SRU यूनिट
2025 व 2026: 1,956
2027 लक्ष्य: 1,173
कुल कमी: 783

ये खबर भी पढ़ें: JSW Steel और कोरियन कंपनी मिलकर ओडिशा में बनाएंगी बड़ा स्टील प्लांट, SAIL, Tata पर ये दबाव

क्या होगा असर?
इस आदेश के बाद सेल के विभिन्न स्टील प्लांट्स में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों पर बड़ा असर पड़ना तय है। यूनियनों और कर्मचारी संगठनों की प्रतिक्रिया आने की संभावना है, क्योंकि यह कटौती सीधे रोजगार पर प्रभाव डाल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील सेक्रेटरी की अगली रिव्यू मीटिंग से पहले रिजल्ट दिखाना मजबूरी, वरना SAIL अफसरों का नपना तय

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई सेक्टर 6 में नई शराब दुकान के विरोध में विधायक देवेंद्र यादव, सीएम साय को लिखी चिट्ठी
Next: Bhilai Steel Plant: सुरक्षा 2026 प्रतियोगिता, कर्मचारी और ठेका मजदूरों को पुरस्कार जीतने का मौका, ये है खास तारीख

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.