Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल बायोमेट्रिक और एनजेसीएस पर ताज़ा अपडेट, 4 अप्रैल को बड़ी सुनवाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बायोमेट्रिक और एनजेसीएस पर ताज़ा अपडेट, 4 अप्रैल को बड़ी सुनवाई

22/02/2025 1 minute read
SAIL Biometrics and NJCS latest updates, big hearing on 4th April

अगली सुनवाई 04 अप्रैल 2025 को होगी। NJCS फोरम की कार्य प्रणाली पर प्रबंधन का जवाब का इंतज़ार सभी सेल कर्मी को है।

  • झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के महामंत्री ने NJCS और सेल प्रबंधन पर ही सवाल उठा दिया।
  • दोनों पक्षों ने किस तरह औद्योगिक रोजगार स्थायी आदेश अधिनियम का उल्लंघन कर कैसे समझौता किया।

सूचनाजी न्यूज, किरीबुरू। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के प्लांट और खदान में बायोमेट्रिक को लेकर ताज़ा अपडेट आया है। झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस में बायोमेट्रिक सिस्टम के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी है।

ये खबर भी पढ़ें: विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, अब मनेगा भिलाई में बर्थ डे

बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को लेकर चल रही सुनवाई शुक्रवार को पुनः सहायक श्रमायुक्त केंद्रीय चाइबासा के समक्ष हुई। बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन और यूनियन ने दोबारा अपना-अपना पक्ष रखा। प्रबंधन ने बायोमेट्रिक को NJCS फोरम में हुए समझौता का हवाला देते हुए NJCS पर अपना ठीकरा फोड़ने का प्रयास किया।

ये खबर भी पढ़ें: DelhiCM: दिल्ली की सत्ता फिर महिला के हाथ, रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा होंगे डिप्टी सीएम

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के महामंत्री ने NJCS और सेल प्रबंधन पर ही सवाल उठा दिया। कहा-दोनों पक्षों ने किस तरह औद्योगिक रोजगार स्थायी आदेश अधिनियम का उल्लंघन कर कैसे समझौता किया। प्रबंधन से सवाल किया कि NJCS फोरम में खदान का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। खदान को पूछे बगैर खदान की किस्मत का फैसला NJCS कैसे कर सकता है। जबकि NJCS संविधान में सिर्फ व सिर्फ संयंत्र का ही जिक्र किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट की रश्मि नायक को राष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा निबंध प्रतियोगिता में मिला पहला स्थान

इसलिए बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली, खदान की स्थाई आदेश के तहत ही होना चाहिए। अगर नियोक्ता खदान के कर्मचारियों के सेवा शर्त में परिवर्तन करना चाहता है तो औद्योगिक रोजगार स्थायी आदेश अधिनियम 1946 धारा 3 के तहत मसौदा तैयार कर धारा 6 के अनुसार certifying officer के समक्ष प्रस्तुत करना होता है। और धारा 10 के तहत संशोधन कर अपने उद्योग के लिए स्वीकृति प्राप्त करना होता है।

ये खबर भी पढ़ें: नए Fastag नियम पर National Highway Authority of India ने ये कहा

सेल प्रबंधन को इस पर कार्य करने की आवश्यकता है। इस प्रकृति को सेल प्रबंधन पूर्ण नहीं कर रहा है। कर्मचारीयों के सेवा शर्त में परिवर्तन नियोक्ता चाहता है, कर्मचारी नहीं। इसलिए नियोक्ता को संसोधन के लिए certifying officer के पास apeal करना चाहिए। बिना संशोधन के इसे लागू करना औद्योगिक रोजगार स्थायी आदेश अधिनियम का उल्लंघन माना जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी फायर ब्रिगेड ने क्वालिफिकेशन बेस्ड कॅरियर ग्रोथ सर्कुलर मानने से किया इन्कार, दमकल कर्मियों को हर माह नुकसान

कोई भी सरकारी संस्था भारत सरकार द्वारा जारी नियम अथवा अधिनियम को उल्लंघन कर अपना उद्योग चला नहीं सकता। क्योंकि सरकारी संस्था सरकार द्वारा जारी नियम व अधिनियम का संरक्षक होता है और कोई भी नियोक्ता स्वेच्छा से कोई भी सेवा शर्त में परिवर्तन कर नहीं सकता। यह अधिकार certifying officer को प्राप्त है। किसी उद्योग के नियोक्ता को नहीं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP: राउरकेला स्टील प्लांट से रिटायर होने वाले ध्यान दें

यूनियन द्वारा उठाए गए कई सवाल को सेल प्रबंधन ने अपने पैरा वार विवरण में सलग्न नहीं किया है। अत: यूनियन के द्वारा उठाए गए सवालों का लिखित जवाब प्रबंधन को दाखिल करने का आदेश जारी करने के लिए झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रमा पांडेय ने सहायक श्रमायुक्त केंद्रीय के समक्ष माँग की है। जिसमे NJCS का मुद्दा और खदान की प्रतिनिधित्व भी सामिल है।

ये खबर भी पढ़ें: कार्मिकों को शिरोमणि पुरस्कार में स्मृति चिन्ह, डिनर सेट, प्रशस्ति पत्र, जीवनसाथी के लिए प्रशंसा पत्र और मिला मिठाई का कूपन

मान्यता प्राप्त यूनियन की चुनाव भी सामिल है। यूनियन ने चुनाव के लिए उप केंद्रीय श्रमायुक्त धनबाद के समक्ष परिवाद भी दाखिल किया है। सहायक श्रमायुक्त केंद्रीय ने अगली सुनवाई में यूनियन द्वारा उठाया गया दोनों परिवाद पर लिखित जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई 04 अप्रैल 2025 को होगी। NJCS फोरम की कार्य प्रणाली पर प्रबंधन का जवाब का इंतज़ार सभी सेल कर्मी को है।

ये खबर भी पढ़ें: Advanced Digital Image Processing: बीएसपी इंजीनियरों के लिए एनआईटी रायपुर ने बढ़ाया हाथ

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सतनाम, जय श्रीराम और बाबा साहब अंबेडकर, अगली रणनीति पर कुछ हटकर दिखा विधायक देवेंद्र यादव का तेवर
Next: नक्सलियों के गढ़ में भिलाई स्टील प्लांट-बीएसएफ ने बढ़ाया हाथ, महिलाओं को मिली रोजगार की मशीन

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.