Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सतनाम, जय श्रीराम और बाबा साहब अंबेडकर, अगली रणनीति पर कुछ हटकर दिखा विधायक देवेंद्र यादव का तेवर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सतनाम, जय श्रीराम और बाबा साहब अंबेडकर, अगली रणनीति पर कुछ हटकर दिखा विधायक देवेंद्र यादव का तेवर

22/02/2025 (Last updated: 22/02/2025) 1 minute read
Satnam, Jai Shri Ram and Baba Saheb Ambedkar, Devendra Yadav's perspective on the next strategy is different

रायपुर केंद्रीय जेल से बाहर आने के बाद विधायक देवेंद्र यादव के हाथों में बाबा साहब अंबेडकर की फोटो और श्रीराम नाम का गमछा था।

  • विधायक के स्वागत में आतिशबाजी होती रही।
  • देर रात तक आतिशबाजी के नजारे देखे गए।
  • सेक्टर 5 स्थित आवास पर मानो दीपावली मनाई गई।
  • झालरों से घर और आफिस सजाया गया। समर्थकों का हुजूम उमड़ा रहा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ की सियासत में इस वक्त सतनामी समाज छा गया है। बालौदाबाजार कांड के बाद से नाराज सतनामी समाज को साधने के लिए कांग्रेस के पास बड़ा मोहरा है। सतनामी समाज के लोगों के साथ विधायक देवेंद्र यादव भी जेल गए। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार शाम को विधायक को रिहा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, अब मनेगा भिलाई में बर्थ डे

रायपुर केंद्रीय जेल से बाहर आने के बाद विधायक देवेंद्र यादव का तेवर कुछ हटकर दिखा। हाथों में बाबा साहब अंबेडकर की फोटो और श्रीराम नाम का गमछा था। इन इन दोनों प्रतीकों से विधायक ने बड़ा संदेश दे दिया है। रायपुर से भिलाई तक जगह-जगह स्वागत किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: DelhiCM: दिल्ली की सत्ता फिर महिला के हाथ, रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा होंगे डिप्टी सीएम

भिलाई के मुर्गा चौक पर आशीष यादव के संयोजन में स्वागत समारोह में विधायक देवेंद्र ने चंद शब्द ही बोले, लेकिन अपनी मंशा को जाहिर कर दिया। विरोधियों पर तीखा हमला बोला। साथ ही यह भी कहा कि माफ करने वाला बड़ा होता है। हम लोग भी माफ करते हुए जनता की सेवा में लगे रहेंगे। इस कार्य के लिए कोई हमें रोक नहीं सकता। जिन लोगों ने चाल चली, मुझे जेल भेजा, उन लोगों को सुप्रीम कोर्ट ने जवाब दे दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट की रश्मि नायक को राष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा निबंध प्रतियोगिता में मिला पहला स्थान

विधायक के स्वागत में आतिशबाजी होती रही। देर रात तक आतिशबाजी के नजारे देखे गए। सेक्टर 5 स्थित आवास पर मानो दीपावली मनाई गई। झालरों से घर और आफिस सजाया गया। समर्थकों का हुजूम उमड़ा रहा।

ये खबर भी पढ़ें: नए Fastag नियम पर National Highway Authority of India ने ये कहा

पटाखों की आवाज जगह-जगह गूंजती रही। घर पहुंचे तो मां और पत्नी ने आरती उतारी। वहीं, बेटे के साथ हनुमान जी का दर्शन करने पहुंचे। हनुमान जी की प्रतिमा के सामने शीश झुकाया और मनोकामना की।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी फायर ब्रिगेड ने क्वालिफिकेशन बेस्ड कॅरियर ग्रोथ सर्कुलर मानने से किया इन्कार, दमकल कर्मियों को हर माह नुकसान

जय सतनाम, बाबा गुरुघासी दास, बाबा साहब अंबेडकर

जेल से बाहर आते ही विधायक देवेंद्र यादव ने सतनाम, जय श्रीराम और बाबा साहब अंबेडकर की राह को चुन लिया है। बार-बार जय सतनाम, बाबा गुरुघासी दास, बाबा साहब अंबेडकर को याद करते रहे। भिलाई की सड़कों पर भी जय संविधान और जय सतनाम की होर्डिंग लगी रही।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP: राउरकेला स्टील प्लांट से रिटायर होने वाले ध्यान दें

Indian National Congress Chhattisgarh का ये संदेश

सोशल मीडिया पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरह से कहा गया-सत्यमेव जयते! जब अन्याय की दीवारें गिरती हैं, तब सत्य का परचम लहराता है। देवेंद्र यादव की रिहाई सिर्फ एक व्यक्ति की आज़ादी नहीं, बल्कि सच पर लगाए गए हर झूठे पहरे का टूटना है। भाजपा सरकार ने साजिशों के जाल बिछाए, मगर सत्य के आगे उनकी हर चाल नाकाम साबित हुई।

ये खबर भी पढ़ें: कार्मिकों को शिरोमणि पुरस्कार में स्मृति चिन्ह, डिनर सेट, प्रशस्ति पत्र, जीवनसाथी के लिए प्रशंसा पत्र और मिला मिठाई का कूपन

आज जनता ने दिखा दिया कि झूठ और दमन की उम्र ज्यादा लंबी नहीं होती। देवेंद्र यादव का संघर्ष, उनकी हिम्मत और सत्य के प्रति उनकी अडिग प्रतिबद्धता ने साबित कर दिया कि अन्याय कितनी भी गहरी साज़िश रचे, अंततः जीत सत्य की ही होती है।

ये खबर भी पढ़ें: Advanced Digital Image Processing: बीएसपी इंजीनियरों के लिए एनआईटी रायपुर ने बढ़ाया हाथ

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, निर्वाचन के विरुद्ध कार्रवाई पर रोक, प्रेम प्रकाश पांडेय को नोटिस
Next: सेल बायोमेट्रिक और एनजेसीएस पर ताज़ा अपडेट, 4 अप्रैल को बड़ी सुनवाई

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.