सेल बोकारो स्टील प्लांट का बसंत मेला शुरू, फूड स्टाल और मीना बाज़ार में खासा भीड़

SAIL Bokaro Steel Plants Basant Mela Begins Huge Crowd at Food Stalls and Meena Bazaar (1)
  • मेला का विधिवत उदघाटन निदेशक प्रभारी ने मेला का झंडा फहराकर तथा गुब्बारे उड़ाकर किया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट का बसंत मेला शुरू हो गया है। पुस्तकालय मैदान, सेक्टर 5 में दो दिवसीय बसंत मेला का उद्घाटन बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने किया। इस मौके पर महिला समिति की अध्यक्ष शुभम रंजन, बीएसएल के अधिशासी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक, अन्य अधिकारी व कर्मी तथा नगर वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मेला का विधिवत उदघाटन निदेशक प्रभारी ने मेला का झंडा फहराकर तथा गुब्बारे उड़ाकर किया।

इस वर्ष मेला में 106 स्टाल लगाए गए हैं, जिनमें बीएसएल के विभिन्न विभागों के 37 स्टाल भी शामिल हैं। बीएसएल के स्टाल में इस्पात उत्पादन प्रक्रिया से जुड़े मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं जो लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

इसके अलावा नगर प्रशासन के विभिन्न अनुभाग, बोकारो जेनेरल अस्पताल, सीएसआर, जन संपर्क, माइंस, कोलियरीज, एसआरयू, सीएमओ इत्यादि के स्टाल और रोचक अंदाज में बने विभिन्न प्रकार के सेल्फी पॉइन्ट भी लोगों को आकर्षित कर रही है।

मेला में व्यावसायिक स्टाल भी बड़ी संख्या में लगे हैं, जबकि फूड स्टाल एवं मीना बाज़ार भी आकर्षण का केंद्र बनते दिखे। बसंत मेला में स्कुल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, साथ ही छऊ नृत्य ने सबका मन मोह लिया।

मेला 1 मार्च को भी जारी रहेगा। मेला के दूसरे दिन रॉक बैंड की प्रस्तुति के अलावा महिला समिति का रैफ़ल ड्रा भी समन्न होगा।