Skip to content
30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL बोनस: NJCS नेताओं को दिल्ली में रुकने से मना, दोबारा नहीं होगी मीटिंग, प्रबंधन का आखिरी ऑफर 23 हजार, खाते में आ सकता है एडवांस
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस: NJCS नेताओं को दिल्ली में रुकने से मना, दोबारा नहीं होगी मीटिंग, प्रबंधन का आखिरी ऑफर 23 हजार, खाते में आ सकता है एडवांस

17/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-Bonus-NJCS-union-leaders-refused-to-stay-in-Delhi_-meeting-will-not-be-held-again_-management_s

बोनस मीटिंग समाप्त होने से पहले पांचों यूनियन की तरफ से बात रखी गई कि बुधवार सुबह दोबारा बैठते हैं और बीच का रास्ता निकालते हैं। प्रबंधन ने मना कर दिया।

अज़मत अली, भिलाई। सेल कर्मचारियों के बोनस को लेकर मंगलवार सुबह से शाम तक दिल्ली में एनजेसीएस बैठक हुई। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आखिर, दिन भर मीटिंग में क्या हुआ? यह हर कोई जानना चाह रहा है।

प्रबंधन ने आखिरी में 23 हजार रुपए से अधिक बोनस नहीं देने की बात बोलकर हाथ खड़ा कर दिया। प्रबंधन का यही तर्क रहा कि कंपनी के हालात ठीक नहीं है। इसलिए हम अधिक बोनस नहीं दे सकते हैं। अब संभावना जताई जा रही है कि सेल प्रबंधन कर्मचारियों के खाते में एडवांस राशि एक-दो दिन के भीतर डाल सकती है। फिलहाल, इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यह भी संभव है कि बुधवार को कुछ उलटफेर हो जाए।

यूनियन की तरफ से कहा गया कि बोनस का बेस साढ़े 28 हजार रुपए और शेष प्रॉफिट के फॉर्मूले पर बात किया जाए। प्रबंधन ने इन तमाम सुझावों को दरकिनार करते हुए कहा कि हम लोग 23 हजार से अधिक बोनस नहीं दे सकते हैं।

बोनस मीटिंग समाप्त होने से पहले पांचों यूनियन की तरफ से बात रखी गई कि बुधवार सुबह दोबारा बैठते हैं और बीच का रास्ता निकालते हैं। प्रबंधन ने स्पष्ट रूप से बोल दिया कि कंपनी के हालात अच्छे नहीं हैं। इसलिए दिल्ली में रुकने का कोई फायदा नहीं है।

सेल पिछली बार की तरह इस बार बोनस भुगतान नहीं कर सकते हैं। पिछली बार बोनस का बेस रेट 28 हजार और 12 हजार प्रॉफिट पर था। इस बार सेल का प्रॉफिट ही 3 हजार करोड़ हुआ है, जबकि पिछली बार 16 हजार करोड़ था।

सेल प्रबंधन की तरफ से डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह व डायरेक्टर फाइनेंस एके तुल्सयानी बैठक में शामिल हुए थे। मैनेजमेंट की तरफ से कहा गया कि छह महीने में मात्र 150 करोड़ ही प्राफिट हुआ है। वह भी जैसे-तैसे। 10 हजार करोड़ हर महीने पेमेंट के लिए बैंक से लेना पड़ता है।

कोयले का दाम बढ़ गया है। उत्पादन का कास्ट बढ़ गया है। लागत तक नहीं निकल पा रही है। प्रोडक्शन चाहे जितना भी बढ़ जाए, पैसा नहीं आएगा तो कैसे क्या करेंगे। ये सब सुनने के बाद पांचों यूनियन ने तय किया कि प्रबंधन के 23 हजार रुपए के सुझाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सीजी चुनाव: कवर्धा से 5, मोहला-मानपुर में 3, डोंगरगढ़ में 2 और खैरागढ़,अंतागढ़,कांकेर,केशकाल,जगदलपुर व बीजापुर में एक-एक नामांकन दाखिल
Next: निलंबन, एरियर, नाइट शिफ्ट एलाउंस, AWA पर बड़ी खबर, SAIL में आंदोलन तेज करने Durgapur में जुटेंगे NJCS नेता

Related Stories

SAIL BSL Joint Union Convention at Bokaro Steel Plant Anger over Pay Revision and Arrears
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: मजदूरों का गुस्सा उफान पर, पे रिविजन, 39 माह के बकाया एरियर, एनजेसीएस, सेफ्टी पर तिलमिलाए नेताजी

Azmat ali 30/08/2026
RE ALIGN with ONE Bokaro Steel Plant Geared up to Expand Business and Tackle Challenges
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RE:ALIGN with ONE: बिजनेस बढ़ाने और चुनौतियों से निपटने बोकारो स्टील प्लांट तैयार

Azmat ali 30/08/2026
Bhilai Steel Plant New Tradition at Mahamaya Blast Furnace 8 Farewell to 3 Employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से विदाई, ब्लास्ट फर्नेस 8 महामाया में नई रस्म लेकर आई, पढ़ें

Azmat ali 30/08/2026

You May Have Missed

SAIL BSL Joint Union Convention at Bokaro Steel Plant Anger over Pay Revision and Arrears
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: मजदूरों का गुस्सा उफान पर, पे रिविजन, 39 माह के बकाया एरियर, एनजेसीएस, सेफ्टी पर तिलमिलाए नेताजी

Azmat ali 30/08/2026
RE ALIGN with ONE Bokaro Steel Plant Geared up to Expand Business and Tackle Challenges
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RE:ALIGN with ONE: बिजनेस बढ़ाने और चुनौतियों से निपटने बोकारो स्टील प्लांट तैयार

Azmat ali 30/08/2026
Bhilai Steel Plant New Tradition at Mahamaya Blast Furnace 8 Farewell to 3 Employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से विदाई, ब्लास्ट फर्नेस 8 महामाया में नई रस्म लेकर आई, पढ़ें

Azmat ali 30/08/2026
Deductions from ISP Employees Salaries will now be Processed online new System Starts September 15
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP कर्मचारियों-अधिकारियों के वेतन से होने वाली कटौती अब ऑनलाइन, 15 सितंबर से नया सिस्टम, LIC पर ये फैसला

Azmat ali 30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.