Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSL: बिल्डिंग लाइसेंस पर लेने ड्रोन कंपनी, Physics Wallah, Maruti भी आवेदकों में, 100 एकड़ जमीन, 25 करोड़ राजस्व, BSP, RSP, DSP, ISP की बारी…!
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: बिल्डिंग लाइसेंस पर लेने ड्रोन कंपनी, Physics Wallah, Maruti भी आवेदकों में, 100 एकड़ जमीन, 25 करोड़ राजस्व, BSP, RSP, DSP, ISP की बारी…!

Azmat ali 06/09/2025 (Last updated: 06/09/2025) 1 minute read
SAIL BSL Drone Company Physics Wallah Maruti also among Applicants for Building License 100 acres of Land 25 Crore Revenue, turn of BSP, RSP DSP ISP

नॉन-रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स (NRB) को लाइसेंस पर देने का फॉर्मूला भिलाई स्टील प्लांट, दुर्गापुर, इस्को, राउरकेला पर भी लागू हो सकता है।

  • इस्पात मंत्रालय बोकारो के पायलट प्रोजेक्ट को लेकर काफी सक्रिय है।

अज़मत अली, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट से एक ऐसी स्कीम लांच हुई है, जो सेल के सभी प्लांट पर लागू होनी तय है। इस्पात मंत्रालय सीधी नजर बनाए हुए है। मंत्रालय को प्रस्ताव इतना पसंद आया कि हर दिन इसको लेकर अपडेट है। 25 करोड़ से ज्यादा की सीधी कमाई सेल को होने जा रही है।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के पुराने नॉन-रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स (NRB) को लाइसेंस पर देने का फॉर्मूला भिलाई स्टील प्लांट, दुर्गापुर, इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट पर भी लागू हो सकता है। कुछ ऐसे ही संकेत दिए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant की नॉन रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स 25, लेने वाले 400, आखिरी तारीख 8 सितंबर

बंद हो चुके स्कूल, हॉस्पिटल और अन्य भवनों को लाइसेंस पर देकर राजस्व बढ़ाने पर काम शुरू हो चुका है। बोकारो में 8 सितंबर की रात 12 बजे तक आवेदन की आखिरी तारीख है। जो आवेदन करेंगे, उन्हीं के बीच नीलामी प्रक्रिया होगी।

25 बिल्डिंग तय की गई है, जो लाइसेंस पर दी जाएगी। बीएसएल प्रबंधन 33 माह का पैसा एक साथ लेगा। लाइसेंस की राशि के अलावा 11 माह की सिक्योरिटी मनी भी ली जाएगी।

कुल मिलाकर 25 करोड़ से ज्यादा का राजस्व बोकारो स्टील प्लांट को हासिल होने की उम्मीद है। इसी मुनाफ के सौदे को सेल के सभी प्लांट में लागू करने की तैयारी भी है। बोकारो का पायलट प्रोजेक्ट सफल हुआ तो बीएसपी, आरएसपी, आइएसपी, डीएसपी में भी यही योजना शुरू हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus: एनजेसीएस बैठक 20 सितंबर को, उपराष्ट्रपति चुनाव के चलते 9 सितंबर को श्रमायुक्त की बैठक स्थगित

आवेदन करने वालों में इनके नाम भी

इंडियन इंस्टीट्यूट ड्रोन टेक्नोलॉजी कंपनी ने भी आवेदन किया है। बीएसएल के भवन को लीज पर लेकर यहां ड्रोन बनाने की तैयारी है।

इसी तरह झारखंड बोकारो के मुस्कान अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, डाक्टर जाकिर हुसैन एजुकेशनल सोसाइटी, कोलंबस स्कूल, फिसिक्स वाला (Physics Wallah), मारुति (Maruti), पटना के कोचिंग संस्थान समेत बोकारो के प्राइवेट स्कूल, कोचिंग सेंटर, व्यापारियों ने भी आवेदन किया है। शनिवार दोपहर तक करीब 400 आवेदन किए जा चुके थे।

ये खबर भी पढ़ें: BSP OA Election 2025: अध्यक्ष पर एनके बंछोर ने लिया फॉर्म, महासचिव पद पर अंकुर मिश्र, सुधीर रामटेके, सैनी ने भरा पर्चा

100 एकड़ जमीन, 25 करोड़ से अधिक का रेवेन्यू

Bokaro Steel Plant की ईडी एचआर राजश्री बनर्जी, सीजीएम टीए कुंदन कुमार, TA-LRA विभाग के जनरल मैनेजर अशोक कुमार सिंह को प्रबंधन ने इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी सौंपी है। 25 नॉन-रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स (NRB) की कुल जमीन करीब 100 एकड़ से अधि है। आधा दर्जन से ज्यादा बिल्डिंग 8-8 एकड़ में बनी हैं। 4-5 एकड़ से कम में कोई बिल्डिंग नहीं है। इस तरह जो भी लाइसेंस पर लेगा, उसको काफी फायदा होना तय है।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Workers Federation of India का राउरकेला में 6-7 को सम्मेलन, तपन सेन, ललित की होगी वापस या कोई नया चेहरा

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant की नॉन रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स 25, लेने वाले 400, आखिरी तारीख 8 सितंबर
Next: BSP OA Election 2025: अध्यक्ष पर एनके बंछोर, मुकेश, आशीष, महासचिव पर तुषार, अंकुर, रामटेके, चौरसिया, सैनी व कोषाध्यक्ष पर सौभाग्य रंजन, अभिषेक में टक्कर

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.