Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट: कैपिटल रिपेयर के बाद ब्लास्ट फर्नेस 6 फिर धधका, बढ़ेगा हॉट मेटल प्रोडक्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: कैपिटल रिपेयर के बाद ब्लास्ट फर्नेस 6 फिर धधका, बढ़ेगा हॉट मेटल प्रोडक्शन

05/12/2024 1 minute read
SAIL-BSP’s Blast Furnace-6 Blown-in once again beginning its 5th campaign after Extensive Capital repair
  • इस कार्य से न केवल हॉट ब्लास्ट तापमान में वृद्धि सुनिश्चित होगी, बल्कि डीकार्बोनाइजेशन उद्देश्यों की दिशा में अग्रसर होने में भी सेल-बीएसपी के लिए सहायक होगा।    

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण कार्यक्रम की दिशा में एक प्रमुख उपलब्धि हासिल करते हुए, कैपिटल रिपेयर के बाद गुरुवार को ब्लास्ट फर्नेस-6 के स्टोव हीटिंग का कार्य सफलतापूर्वक किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के महिला-पुरुष कर्मचारी-अधिकारी आइए बैडमिंटन खेलने, मिलेगी ट्रॉफी

भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने ब्लास्ट फर्नेस-6 को लाइट-अप कर स्टोव हीटिंग प्रक्रिया की शुरूवात की। व्यापक कैपिटल रिपेयर के बाद यह ब्लास्ट फर्नेस-06 के 5वें अभियान की शुरुआत को चिह्नित करता है।

ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त की बैठक अब शून्य की स्थिति में, SAIL प्रबंधन साइन किए बगैर मीटिंग से बाहर, NJCS बैठक अधर में

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक प्रभारी (वर्क्स) अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस मुखोपाध्याय, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (रावघाट) अरुण कुमार, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (लौह) तापस दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेसेस) मनोज कुमार सहित अन्य मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। साथ ही विभिन्न विभागों ब्लास्ट फर्नेस, आरईडी, पीएलईएम विभाग के कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: सेल आइएसपी: श्रमायुक्त की मीटिंग का असर, बर्नपुर में 2 कर्मियों का निलंबन वापस, 3 का इंतजार

निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने ब्लास्ट फर्नेस बिरादरी और कैपिटल रिपेयर कार्य में शामिल एजेंसियों को बधाई दी व ब्लास्ट फर्नेस-6 टीम के सुरक्षित और कुशल कामकाज की कामना की।

स्टोव और हॉट ब्लास्ट के मेन सिस्टम के कैपिटल रिपेयर कार्य में कार्बन और ग्रेफाइट ब्लॉक, फर्नेस बेस प्लेट और फर्नेस शेल की संरचनात्मक मरम्मत और प्रतिस्थापन और स्टैक रिफ्रैक्टरी की रीलाइनिंग शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट, पर्क्स एरियर को लेकर CITU ने साइन से किया इन्कार, एनजेसीएस मीटिंग पर फंसा पेंच, बैठक में हंगामा

इसके अलावा फर्नेस की दक्षता बढ़ाने के लिए स्वचालन और सुरक्षा प्रणालियों का उन्नयन, विद्युत और सबस्टेशन उन्नयन, व्यापक निर्माण और रीलाइनिंग कार्य, और इन-हाउस नवाचार और मरम्मत का कार्य भी व्यापक कैपिटल रिपेयर के दौरान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: SAIL कर्मचारियों को नहीं मिलेगा बकाया एरियर, 15 दिसंबर तक NJCS सब कमेटी, 15 जनवरी तक एनजेसीएस फुल बॉडी मीटिंग

टीम ब्लास्ट फर्नेस-6 ने उत्पादन और तकनीकी-आर्थिक सूचकांकों के क्षेत्र में नए मील के पत्थर कायम करने के उद्देश्य से अपना 5वां अभियान शुरू किया है। बीएफ-6 की सफल मरम्मत और स्टार्ट-अप भिलाई इस्पात संयंत्र के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाए रखने और गुणवत्तायुक्त इस्पात की बढ़ती मांग को पूरा करने के प्रति एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
इस कार्य से न केवल हॉट ब्लास्ट तापमान में वृद्धि सुनिश्चित होगी, बल्कि डीकार्बोनाइजेशन उद्देश्यों की दिशा में अग्रसर होने में भी सेल-बीएसपी के लिए सहायक होगा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: बार एंड राड मिल में सुरक्षा का पाठ ‘घर से घर तक’

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट जल्द देगा बड़े आवासों को लाइसेंस पर
Next: बोकारो स्टील प्लांट के 2 सीजीएम का ट्रांसफर, ईडी की रेस में थे शामिल

Related Stories

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.