Skip to content
30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL E0 EXAM LIVE: जूनियर आफिसर बनने का ख्वाब Reasoning, अंग्रेजी कर रहा चकनाचूर, कई कर्मचारी खिलखिलाए
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL E0 EXAM LIVE: जूनियर आफिसर बनने का ख्वाब Reasoning, अंग्रेजी कर रहा चकनाचूर, कई कर्मचारी खिलखिलाए

29/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-E0-EXAM-LIVE-Dream-of-becoming-a-junior-officer-Reasoning-English-is-shattering
  • भिलाई, बोकारो, दुर्गापुर, इस्को बर्नपुर, राउरकेला आदि स्थानों पर परीक्षा हुई।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के कर्मचारियों ने E0 EXAM दे दिया है। बुधवार को जूनियर आफिसर परीक्षा (Junior Officer Exam-JO) ऑनलाइन हुई। सेल के सभी स्टील प्लांट के कर्मचारियों को मौका मिला। भिलाई, बोकारो, दुर्गापुर, इस्को बर्नपुर, राउरकेला आदि स्थानों पर परीक्षा हुई।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bokaro Steel Plant से बड़ी खबर, टाउनशिप में क्वार्टर मैपिंग शुरू, मजदूरों का मेडिकल चेकअप

परीक्षा देकर बाहर निकले ज्यादातर सेल कर्मचारियों के होश उड़े थे। भीषण गर्मी ने जहां सबको बेचैन किया, वहीं पेपर ने परेशानी बढ़ा दी है। Reasoning और अंग्रेजी को लेकर अधिकतर कर्मचारी तनाव में दिखे। युवा कर्मचारियों का चेहरा खिला हुआ नजर आया। जबकि सीनियर कर्मचारी मायूस नजर आए।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL RSP: राउरकेला स्टील प्लांट का Summer Sports Camp, 14 खेलों में बच्चों ने सीखा हुनर

परीक्षा केंद्रों के बाद खुलकर पेपर को खराब बताया। यहां तक बोल दिया कि सीनियर लोगों को रोकने के लिए इतना कठिन पेपर तैयार किया गया है। रिटायरमेंट की उम्र में Reasoning, अंग्रेजी में उलझा दिया गया है। प्लांट में अपने काम के बल पर नाम करने वाले कर्मचारी भी किताब ज्ञान में फंस गए।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के कोक ओवन के कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

उत्पादन और प्रक्रिया पर फटाफट दिया जवाब…

भिलाई के मनसा कॉलेज सेंटर पर सूचनाजी.कॉम से बातचीत करते हुए कई भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने कहा-बहुत ही खराब पेपर था। सेल (SAIL) के उत्पादन, प्रॉसेसे से जुड़े सवालों का फटाफट जवाब दिया। लेकिन कॉम्प्रिहेंशन (Comprehension) और रीजनिंग (Reasoning) ने पेपर खराब कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Minimum-Higher Pension: सरकार और EPFO से पेंशनभोगियों की एकमात्र इच्छा

30 नंबर के रीजनिंग में 5 नंबर का Comprehension

टेक्निकल पार्ट के GPOE के 40 नम्बर का पेपर अधिकतर लोगों का सही हुआ है। वहीं, 30 नंबर के ICA के पेपर ने होश उड़ाए हैं। 30 नंबर के रीजनिंग में 5 नंबर का Comprehension का था। अधिकतर लोग यह पूरा कर ही नहीं सके। वहीं, कई ऐसे कर्मचारी भी थे, जो कम्प्यूटर फ्रेंडली नहीं थे। उन्हें खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL में 4 CL पर श्रेय, BAKS ने कहा-हमारे प्रयास से दिव्यांग कार्मिको को मिली विशेष आकस्मिक छुट्टी

कोचिंग करने वालों का भी बेड़ा पार होता नहीं दिख रहा

परीक्षा केंद्र से बुदबुदाते हुए बाहर निकले कोक ओवन के सुरेश ने कहा-कोचिंग में पैसा बर्बाद कर दिया, कुछ भी नहीं आया। समय और पैसा दोनों कोचिंग में बर्बाद किया। इसी बीच पीछे से एक कर्मचारी की आवाज गूंजी कि 18 नंब के बाद जय बजरंग बली मारा…। कुछ समझ में ही नहीं आ रहा था, आंख बंद कर टिक लगा दिया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: सुबह-शाम सैकड़ों बच्चे Summer Sports Training Camp में सीख रहे 25 खेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL JO Exam 2024: कर्मचारी से जूनियर आफिसर बनने की ऑनलाइन परीक्षा, BSP, RSP, BSL, DSP का ये आंकड़ा
Next: SAIL Bokaro Steel Plant के खाते में आया एक और अवॉर्ड, पढ़िए डिटेल

Related Stories

SAIL BSL Joint Union Convention at Bokaro Steel Plant Anger over Pay Revision and Arrears
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: मजदूरों का गुस्सा उफान पर, पे रिविजन, 39 माह के बकाया एरियर, एनजेसीएस, सेफ्टी पर तिलमिलाए नेताजी

Azmat ali 30/08/2026
RE ALIGN with ONE Bokaro Steel Plant Geared up to Expand Business and Tackle Challenges
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RE:ALIGN with ONE: बिजनेस बढ़ाने और चुनौतियों से निपटने बोकारो स्टील प्लांट तैयार

Azmat ali 30/08/2026
Bhilai Steel Plant New Tradition at Mahamaya Blast Furnace 8 Farewell to 3 Employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से विदाई, ब्लास्ट फर्नेस 8 महामाया में नई रस्म लेकर आई, पढ़ें

Azmat ali 30/08/2026

You May Have Missed

SAIL BSL Joint Union Convention at Bokaro Steel Plant Anger over Pay Revision and Arrears
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: मजदूरों का गुस्सा उफान पर, पे रिविजन, 39 माह के बकाया एरियर, एनजेसीएस, सेफ्टी पर तिलमिलाए नेताजी

Azmat ali 30/08/2026
RE ALIGN with ONE Bokaro Steel Plant Geared up to Expand Business and Tackle Challenges
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RE:ALIGN with ONE: बिजनेस बढ़ाने और चुनौतियों से निपटने बोकारो स्टील प्लांट तैयार

Azmat ali 30/08/2026
Bhilai Steel Plant New Tradition at Mahamaya Blast Furnace 8 Farewell to 3 Employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से विदाई, ब्लास्ट फर्नेस 8 महामाया में नई रस्म लेकर आई, पढ़ें

Azmat ali 30/08/2026
Deductions from ISP Employees Salaries will now be Processed online new System Starts September 15
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP कर्मचारियों-अधिकारियों के वेतन से होने वाली कटौती अब ऑनलाइन, 15 सितंबर से नया सिस्टम, LIC पर ये फैसला

Azmat ali 30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.