Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL E0 Exam Marks: चेक कीजिए जूनियर आफिसर परीक्षा में कितना मिला नंबर, 30 जून तक मौका, RTI नहीं होगा लागू
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL E0 Exam Marks: चेक कीजिए जूनियर आफिसर परीक्षा में कितना मिला नंबर, 30 जून तक मौका, RTI नहीं होगा लागू

10/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SAIL-E0-Exam-Marks-Check-how-much-you-got-in-Junior-Officer-Exam-chance-till-June-30-RTI-will-not-be-applicable
  • इसकी मांग बीएसपी कर्मचारियों की तरफ से की जा रही थी कि जूनियर ऑफिसर 2022 की लिखित परीक्षा में प्राप्तांकों की जानकारी, संबंधित एजेंसी से प्रामाणिक करवा कर संयंत्र के इंट्रानेट के होम पेज पर अपलोड किया जाए।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में जूनियर आफिसर प्रक्रिया में शामिल कर्मचारी अपना मार्क्स अब देख सकते हैं। किसको-कितना नंबर मिला है, इसको चेक करना अब आसान हो गया है। भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से इस बाबत एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि जो कर्मचारी जूनियर आफिसर परीक्षा प्रक्रिया 2022 में शामिल हुए थे, वे अपना मार्क्स देख सकते हैं।

व्यक्तिगत अंक अपलोड करने के संबंध में सूचना को सार्वजनिक किया गया है। कनिष्ठ अधिकारी के पद पर पदोन्नति के लिए चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले कर्मचारी अपने रोल नंबर, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर के साथ लॉग इन करके अपने अंक देख सकते हैं। यह सुविधा 30 जून 2023 तक ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। प्रबंधन के मुताबिक इस संबंध में कोई आरटीआई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

वहीं, इसकी मांग बीएसपी कर्मचारियों की तरफ से की जा रही थी कि जूनियर ऑफिसर 2022 की लिखित परीक्षा में प्राप्तांकों की जानकारी, संबंधित एजेंसी (जिसके द्वारा परीक्षा संचालित की गई है) से प्रामाणिक करवा कर संयंत्र के इंट्रानेट के होम पेज पर अपलोड किया जाए।

दूसरी ओर, परीक्षा प्रक्रिया को लेकर विवाद भी तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि सेल की E0 (SAIL E0) अधिकारी बनने के लिए होने वाली परीक्षा में ओबीसी (OBC) आरक्षण का प्रावधान नहीं है, जबकि सेल (SAIL) एक सार्वजनिक क्षेत्र की केंद्रीय इकाई है। इसमें ओबीसी आरक्षण न मिलना अपने आप में पारदर्शिता को लेकर कई प्रश्नों को जन्म देता है।‌ इसमें ओबीसी आरक्षण मिलना चाहिए। लोकतांत्रिक इस्पात एवं इंजीनियरिंग मजदूर यूनियन लोईमूइस संबंध में जितने भी संबंधित इकाइयां हैं उसे पत्राचार के माध्यम से ज्ञापन देगी।

लोकतांत्रिक इस्पात एवं इंजीनियरिंग मजदूर यूनियन के महासचिव राजेंद्र सिंह परगनिहा का कहना है कि कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए पहले प्रबंधन से मदद मांगी जाएगी। कहीं सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट तक मामला लेने से पीछे नहीं हटेंगे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट: ब्लास्ट फर्नेस और कोक ओवन गैस के 51 साल पुराने नेटवर्क का मेंटेनेंस शुरू, बढ़ेगा प्रोडक्शन
Next: बधाई हो…! मैत्रीबाग में जन्में 3 White Tiger, रक्षा-सुल्तान ने बढ़ाया सफेद बाघों का कुनबा

Related Stories

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.