Skip to content
06/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ने 2021-22 में 12015 करोड़ कमाया था, 2022-23 में महज 1903 करोड़ का मुनाफा, कर्मचारियों की बढ़ी टेंशन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ने 2021-22 में 12015 करोड़ कमाया था, 2022-23 में महज 1903 करोड़ का मुनाफा, कर्मचारियों की बढ़ी टेंशन

26/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SAIL-had-earned-12015-crores-in-2021-22-profit-of-only-1903-crores-in-2022-23-increased-tension-of-employees
  • क्रूड स्टील प्रोडक्शन के मामले में वित्तीय वर्ष 2021-22 में 17.37 मिलियन टन कंपनी ने प्रोडक्शन किया था, जो 2022-23 में 18.29 एमटी पर पहुंचा है।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) ने वित्तीय वर्ष (FY’23) के लिए वित्तीय परिणाम घोषित कर दिया है। गुरुवार देर रात सेल की तरफ से रिजल्ट सार्वजनिक किया गया है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने चौथी तिमाही और 31 मार्च 2023 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित कर दिए हैं। सेल के प्रोडक्ट की बिक्री में कहीं से कमी नहीं आई, लेकिन मुनाफे पर असर पड़ गया। कच्चे माल के दामों में बढ़ोत्तरी की वजह से कंपनी का मुनाफा कम हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें: मोदीजी…! हर तरफ झांसा ही झांसा, अब आपका ही सहारा, SAIL वेज रिवीजन पूरा और 39 माह का एरियर दिलाइए

वित्तीय वर्ष 2021-22 में सेल ने 12015 करोड़ का प्रॉफिट कमाया था। वित्तीय वर्ष 2022-23 में यह प्रॉफिट 1903 करोड़ तक ही रह सका। बताया जा रहा है कि कंपनी ने एक्सपांशन प्रोजेक्ट, कर्ज अदा करने, बकाया आदि का भुगतान मद की वजह से प्रॉफिट कम हुआ है। इसको देखते हुए कर्मचारियों का टेंशन बढ़ गया है।

क्रूड स्टील प्रोडक्शन के मामले में वित्तीय वर्ष 2021-22 में 17.37 मिलियन टन कंपनी ने प्रोडक्शन किया था, जो 2022-23 में 18.29 एमटी पर पहुंचा है। प्रोडक्ट की बिक्री में भी मामूली छलांग लगी है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में 16.15 एमटी प्रोडक्शन था, जो इस वित्तीय वर्ष में 16.20 एमटी है। रेवेन्यू के मामले में भी कंपनी ने बेहतर रिजल्ट दिया है।

ये खबर भी पढ़ें Earned Leave Encashment: कर्मचारियों-अधिकारियों को अब 25 लाख तक नहीं देना होगा टैक्स, जानिए क्या-क्या फायदे

वित्तीय वर्ष 2021-22 में 103473 करोड़ था, जो मौजूदा वित्तीय वर्ष में 104447 करोड़ रहा। कर पूर्व लाभ वित्तीय वर्ष 2021-22 में 16039 करोड़ से वर्तमान में महज 2637 करोड़ तक पहुंचा है। टैक्स के बाद का प्रॉफिट वित्तीय वर्ष 2021-22 में 12015 करोड़ था, जो इस वित्तीय वर्ष में 1903 करोड़ ही है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में कौन है कार्यवाहक चेयरमैन, कोई तो बताए, सीटू ने इस्पात सचिव को भेजा पत्र

सेल की चौथी तिमाही की बात की जाए तो मायूस करने वाली है। कर पूर्व लाभ-पीबीटी वित्तीय वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 3210 करोड़ था। वहीं, वित्तीय वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में यह आंकड़ा 635 करोड़ और चौथी तिमाही में 1480 करोड़ रहा। इसी तरह टैक्स के बाद का लाभ-पीएटी वित्तीय वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 2418 करोड़ था। वहीं, वित्तीय वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में यह आंकड़ा 664 करोड़ और चौथी तिमाही में 1049 करोड़ तक ही पहुंच सका।

SAIL ने FY’23 के लिए अंतिम लाभांश के रूप में 0.50 प्रति शेयर रुपये की सिफारिश की। यह FY’23 के लिए कुल लाभांश रुपये के रूप में बनाता है। 1.50 प्रति शेयर पहले से घोषित अंतरिम लाभांश के साथ है।

कंपनी का कहना है कि कोयले की ऊंची कीमतों और स्टील की कीमतों में उतार-चढ़ाव से सेल के मार्जिन पर असर पड़ा है। चालू वित्त वर्ष में कंपनी प्रदर्शन में सुधार के लिए रणनीतिक कदम उठा रही है।

Performance of FY 23 (Standalone) at a glance:

 UnitFY 22-23FY 21-22
Crude Steel ProductionMillion Tonne18.2917.37
SalesMillion Tonne16.2016.15
Revenue from OperationsRs. Crore1,04,4471,03,473
Earnings Before Interest, Tax, Depreciation and Amortisation (EBITDA)Rs. Crore9,37922,364
Profit Before Tax (PBT)Rs. Crore2,63716,039
Profit After Tax (PAT)Rs. Crore1,90312,015

Performance of Q4 FY 23 (Standalone) at a glance:

 UnitQ4 22-23Q3 22-23Q4 21-22
Crude Steel ProductionMillion Tonne4.954.714.60
SalesMillion Tonne4.684.154.71
Revenue from OperationsRs. Crore29,13125,04230,758
Earnings Before Interest, Tax, Depreciation and Amortisation (EBITDA)Rs. Crore3,4012,1984,783
Profit Before Tax (PBT)Rs. Crore1,4806353,210
Profit After Tax (PAT)Rs. Crore1,0494642,418

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: 39 माह के बकाया एरियर और वेज रिवीजन पूरा कराने के लिए भिलाई में संयुक्त यूनियन का बड़ा प्रदर्शन शुक्रवार सुबह 8 बजे से
Next: SAIL Protest: 52 हजार कर्मचारियों का लाखों बकाया, अब सड़क पर गुस्सा आया, सोशल मीडिया पर दहाड़ने वाले जमीन पर नदारद

Related Stories

Breaking News RFID trial at Bhilai Steel Plant gate Successful those Leaving Duty Early will be Caught CISF on Alert
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

Azmat ali 06/09/2026
Life-threatening attack on Bhilai Steel Plant employees BMS holds emergency meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग

Azmat ali 05/09/2026
Fake Advertisement for SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Azmat ali 05/09/2026

You May Have Missed

Breaking News RFID trial at Bhilai Steel Plant gate Successful those Leaving Duty Early will be Caught CISF on Alert
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

Azmat ali 06/09/2026
Life-threatening attack on Bhilai Steel Plant employees BMS holds emergency meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग

Azmat ali 05/09/2026
Fake Advertisement for SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Azmat ali 05/09/2026
BSP Beacon Safety E magazine ED (Works) Rakesh Kumar said this (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में ‘Beacon’ सेफ्टी ई-मैगजीन, ईडी वर्क्स राकेश कुमार बने गवाह, पढ़ें क्या है खास

Azmat ali 05/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.